वेस्ट बंगाल राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें ऑनलाइन 2026 wbpds

राशन कार्ड धारक का नया राशन कार्ड बनने के बाद राशन कार्ड नंबर जारी किया जाता है। 

यदि आपका राशन कार्ड खो गया है, फट गया है या चोरी हो गया है।

तो ऐसे में नवीन डुप्लीकेट राशन कार्ड प्राप्त करने और अन्य राशन कार्ड से जुड़ी सर्विस का लाभ लेने के लिए राशन नंबर की आवश्यकता होती है।

राशन कार्ड नंबर यदि वेस्ट बंगाल राशन कार्ड होल्डर को याद नहीं है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

साथ ही में इसके लिए खाद्य नागरिक विभाग पर बार-बार जाने की भी जरूरत नहीं है।

वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग ने ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर पता करने की सुविधा उपलब्ध की है। 

इससे नागरिक घर बैठे अपने स्मार्टफोन से राशन कार्ड नंबर का पता लगा सकते है।

लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारक राशन नंबर पता करने में मुश्किलें उठानी पड़ती है।

इसीलिए यहां पर लेख में आपको वेस्ट बंगाल राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें ऑनलाइन? राशन कार्ड नंबर क्या होता है? राशन नंबर के फायदे क्या है? आदि। 

इससे जुड़े सभी सवालों के संपूर्ण रिसर्च के साथ पूरे विस्तार से जानकारी बताने वाले है।

ताकि राशन कार्ड धारक बिना किसी एजेंट के खुद ही राशन कार्ड नंबर पता कर सके।

राशन कार्ड नंबर क्या होता है?

राशन कार्ड नंबर राशन कार्ड पासबुक पर पहले पेज पर छपा यूनिक 10 अंकों का नंबर होता है। 

यह राशन नंबर वेस्ट बंगाल राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

इसी राशन नंबर के माध्यम से WB खाद्य विभाग में राशन कार्ड धारक और उसके परिवार की पहचान की जाती है।

राशन कार्ड नंबर से खाद्य विभाग को पता चलता है, कि राशन कार्ड धारक का परिवार की श्रेणी में आता है।

राशन कार्ड नंबर अलग-अलग राज्यों में अलग अंकों के होते है।

राशन कार्ड नंबर का उपयोग कहाँ होता है?

  • सरकारी राशन दुकानदार से अपना अनाज प्राप्त करने
  • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए
  • राशन कार्ड ऑनलाइन wb खाद्य वेबसाइट से प्रिंट करवाने के लिए
  • अपने राशन कार्ड स्थिति की जांच करने, शिकायत दर्ज करने जैसी ऑनलाइन सेवाओं के लिए
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार लिंक (ई-केवाईसी) करने के लिए
  • राशन कार्ड चालू है या बंद चेक करने के लिए
  • फॅमिली सदस्य के नाम राशन कार्ड में जोड़ने या हटाने में

राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए क्या जरूरी है?

  • परिवार के किसी सदस्य का आधार कार्ड नंबर
  • सदस्य के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 
  • परिवार के मुखिया का नाम, पता, जिले, ब्लॉक, पंचायत या वार्ड का नाम, राशन दुकानदार का नाम आदि जानकारी। 

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें ऑनलाइन

  • ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर जानने के लिए नागरिक को सबसे पहले Department of Food & Supplies Government of West Bengal के food.wb.gov.in के आधिकारिक पोर्टल पर आना है।
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। पोर्टल पर आपको नीचे स्क्रीन स्क्रॉल करके जाना है, वहां FPS Wise List of Beneficiaries लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर वेस्ट बंगाल राज्य के सभी जिलों की लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें नागरिक जिस जिले में रहता है, उस जिले के नाम पर क्लिक करना है। उदाहरण के लिए Uttar Dinajpur 
  • इसके बाद तहसील/ब्लॉक की सूची ओपन होगी। अपने तहसील/ब्लॉक के नाम पर क्लिक करना है।
  • अब राशन दुकानदार की सूची दिखाई देगी। जिसमें आप जिस राशन दुकानदार से अपना राशन प्राप्त करते है, उस राशन दुकान के नाम पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद राशन की दुकान के अंतर्गत आनेवाले सभी राशन कार्ड होल्डर की सूची ओपन हो जाएगी।
  • अब आप स्टेप बाय स्टेप ध्यान से परिवार के मुखिया के नाम से लिस्ट में नाम खोजें और मुखिया के नाम के सामने आपको राशन कार्ड नंबर दिखेगा। जिसे आप नोटबुक पर लिख लें इसका स्क्रीन शॉट निकाल लें।

Mera Ration ऐप का उपयोग करके वेस्ट बंगाल राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें?

  • मेरा राशन अप का इस्तेमाल करके राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए प्ले स्टोर पर जाना है।
  • प्लेस्टोर पर आने के बाद सर्च के सेक्शन में Mera Ration App ऐसा सर्च करना है और उस ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेना है।
  • मेरा राशन ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन करना है। ऐप ओपन करते ही नया पेज खुलेगा जिसमें Get Started वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपसे कुछ परमिशन मांगी जायेंगी उसे Allow कर देना है।
  • अब आप मेरा राशन ऐप के लॉगिन पेज पर आएंगे। जिसमें राशन कार्ड में मौजूद परिवार के किसी एक व्यक्ति का आधार नंबर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद उसके नीचे स्क्रीन पर दिखने वाल कैप्चा कोड दर्ज करना है और Login with OTP वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब सदस्य के आधार कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा l ओटीपी को दर्ज करना है और Verify पर क्लिक करना है।
  • ओटीपी वेरीफिकेशन होने के बाद स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा, जिसमें MPIN क्रिएट करने और इसे Skip करने का ऑप्शन दिखेगा। 
  • यदि आप मेरा राशन एप में MPIN क्रिएट कर लेते हैं, तो जब आप ऐप पर विजिट करेंगे तब आपको आधार कार्ड से लॉगिन और ओटीपी दर्ज करना नहीं पड़ेगा। आप सिंपल 4 अंकों का MPIN दर्ज करके मेरा राशन ऐप पर आ जाएंगे।
  • यदि आप Skip करते है, तो जब भी आप मेरा राशन ऐप पर विजिट करेंगे, तब आपको राशन कार्ड में शामिल फैमिली मेंबर के आधार कार्ड नंबर और इससे लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
  • ओटीपी वेरीफिकेशन करने के बाद आप MPIN Create Now पर क्लिक कर देना है। आपको हमेशा याद रहे, ऐसा 4 अंकों MPIN दर्ज करना है और Next पर क्लिक करके कन्फर्म पेज पर एकबार फिर से MPIN दर्ज करना है। इसके बाद नीचे Create MPIN बटन पर क्लिक कर देना है। आपका एमपिन बन जायेगा।
  • इसके बाद आप मेरा राशन ऐप के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे। जिसमें मुखिया के नाम से राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी जैसे कि राशन कार्ड का प्रकार, हेड ऑफ फैमिली, राशन कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर, राशन कार्ड का पता, राशन दुकान का नाम और FPS Code और इसके साथ राशन कार्ड नंबर भी दिखाई देगा।
  • राशन कार्ड नंबर पता चलने पर आप इसे कहीं लिख कर रखें या स्मार्टफोन में राशन कार्ड नंबर का स्क्रीनशॉट निकाल लें।

इस आर्टिकल को पढ़ें:- वन नेशन वन राशन कार्ड किसका बनता है?

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राशन कार्ड नंबर निकालने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन-सी है?

    पश्चिम बंगाल राज्य में राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए राज्य के खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट food.wb.gov.in है।

  2. राशन कार्ड नंबर देखने के लिए लॉगिन जरूरी है या नहीं?

    यदि आप Wbpds पोर्टल से राशन कार्ड नंबर जांचते है, तो लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अगर मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल करके राशन नंबर पता करना चाहते है तो ऐप में लॉगिन करने के जरूरत पड़ती है।

  3. राशन कार्ड नंबर निकालने के लिए क्या फीस लगती है?

    पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर निकलने के लिए कोई भी पैसे नहीं लिया जाता है। Wbpds खाद्य पोर्टल और मेरा राशन ऐप के माध्यम से राशन नंबर मालूम करने की सुविधा नागरिकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।

निष्कर्ष 

पश्चिम बंगाल राज्य में राशन कार्ड नंबर ऑनलाइन पता करने के लिए आसान स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया यहां बताई है।

राशन नंबर निकालने के लिए WB राशन कार्ड धारकों को यहां पर दी गई जानकारी बहुत ही लाभ मिलेगा।

यदि इस लेख से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में आ रहा है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना ना भूलें।

वेस्ट बंगाल राज्य के राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने के लिए merarationcard.com  पर विजिट करें।

Leave a Comment