वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा? जानें स्टेप बाय स्टेप 2025

वन नेशन वन राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। 

इस योजना के माध्यम से लाभार्थी राशन कार्ड धारक किसी कारण से एक राज्य से दूसरे राज्य काम करने या किराए पर रहने के लिए जाता है, तो वह अपने स्थान पर किसी भी राशन दुकान से अपना अनाज प्राप्त कर सकता है।

इस योजना के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।

लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों को वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा? इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें? आदि इससे जुड़े सवालों के बारे में पूरी जानकारी मालूम नहीं हैं।

इसीलिए हम आपको यहाँ आसान भाषा में ऑनलाइन वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा? इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताएँगे ताकि आप आप भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।

तो आप इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है?

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना (ONORC) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की योजना है। यह योजना राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करवाने पर ही काम करती है।  

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले सभी राशन कार्ड लाभार्थियों को एक ही राशन कार्ड का इस्तेमाल कर देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के (FPS – Fair Price Shop) राशन दुकान से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कराना है। 

जो भी राशन कार्ड धारक मजदूरी या अन्य किसी कारण से किसी राज्य, जिले, केंद्र शासित प्रदेश में जाते है, वे लोग खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे इसके लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।  

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के फायदे 

  • जो लोग (ONORC) का लाभार्थी है वह भारत के किसी भी राज्य के (Fair Price Shop) सरकारी राशन दुकान से अपने हिस्से का राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल जैसी खाद्य सामग्री ले सकता है। 
  • इस योजना से फर्जी राशन कार्ड धारकों को हटाया जायेगा। 
  • अगर किसी राशन दुकान पर राशन प्राप्त करने में समस्या आती है, तो आप दूसरे किसी भी दुकान से राशन ले सकते है। 
  • यह योजना गरीब प्रवासी जो आर्थिक रूप से कमजोर है, उनकी खाद्य सुरक्षा निश्चित करती है।
  • प्रवासी राशन कार्ड धारक को अब अपने घर पर राशन लेने के लिए आने की जरुरत नहीं होगी। 
  • राशन धारक को किसी अन्य स्थान पर कोई डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक देश एक राशन कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज

  • राशन कार्ड 
  • राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के आधार कार्ड 
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 

वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए योग्यता 

  • आपके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत जारी किया गया राशन कार्ड होना जरुरी है। 
  • वर्तमान में आपके पास जिस भी प्रकार का राशन कार्ड है, वह चालु (Active) होना चाहिए। 

वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा? ऑनलाइन

वन नेशन वन राशन कार्ड लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन अप्लाई करने की जरुरत नहीं होती है। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सिर्फ परिवार के मुखिया और उसके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक करवाना है। 

जैसे ही आप राशन कार्ड से आधार लिंक करते है, तो आपका राशन कार्ड ऑटोमैटिक इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम (impds.nic.in) में जोड़ दिया जायेगा।

इसके बाद आप देश के किसी भी कोने में राशन दुकान से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकेंगे। 

अगर अपने राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है, तो आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक यानी की ई-केवाईसी करा सकते है। 

राशन कार्ड आधार से लिंक (ई-केवाईसी) कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने नजदीकी (फेयर प्राइस शॉप) सरकारी राशन दुकान पर आ जाना है। 
  • जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड से जुड़ा हुआ है, उन सदस्यों का आधार कार्ड साथ में रखें और सदस्य राशन दुकान पर हाजिर रहें। 
  • इसके बाद राशन कर्मचारी को राशन कार्ड से आधार लिंक करवाने को कहें। 
  • अब राशन कर्मचारी के पास अपने आधार कार्ड जमा करें। 
  • राशन केंद्र अधिकारी आधार नंबर EPOS (Electronic Point of Sale) मशीन में दर्ज करेगा और अंगूठा लगाने के लिए कहेगा। 
  • राशन कार्ड से आधार लिंक हो जाने पर राशन कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो गई है, ऐसा कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त हो जायेगा। 

इस आर्टिकल को पढ़ें:-

मेरा राशन कार्ड वन नेशन वन राशन कार्ड ONORC है या नहीं, कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले राष्ट्रीय खाद्य विभाग की वेबसाइट एनएफएसए (National Food Security Portal) nfsa.gov.in पोर्टल पर आना है।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको Citizen Corner पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Know Your Ration Card Status पर क्लिक करना है।
  • अब राशन कार्ड नंबर और स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को दर्ज कर Get RC Details पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड की पूरी जानकारी देखने को मिलेगी, जिसमे राशन कार्ड (ONORC) वन नेशन वन राशन कार्ड है या नहीं यह आप चेक कर पाएंगे। 

ONORC लागू करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेश का नामप्रकार
1आंध्र प्रदेशराज्य
2अरुणाचल प्रदेशराज्य
3असमराज्य
4बिहारराज्य
5छत्तीसगढ़राज्य
6गोवाराज्य
7गुजरातराज्य
8हरियाणाराज्य
9हिमाचल प्रदेशराज्य
10झारखंडराज्य
11कर्नाटकराज्य
12केरलराज्य
13मध्य प्रदेशराज्य
14महाराष्ट्रराज्य
15मणिपुरराज्य
16मेघालयराज्य
17मिजोरमराज्य
18नागालैंडराज्य
19ओडिशाराज्य
20पंजाबराज्य
21राजस्थानराज्य
22सिक्किमराज्य
23तमिलनाडुराज्य
24तेलंगानाराज्य
25त्रिपुराराज्य
26उत्तर प्रदेशराज्य
27उत्तराखंडराज्य
28पश्चिम बंगालराज्य
29अंडमान और निकोबार द्वीप समूहकेंद्र शासित प्रदेश
30चंडीगढ़केंद्र शासित प्रदेश
31दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीवकेंद्र शासित प्रदेश
32दिल्लीकेंद्र शासित प्रदेश
33जम्मू और कश्मीरकेंद्र शासित प्रदेश
34लद्दाखकेंद्र शासित प्रदेश
35पुडुचेरीकेंद्र शासित प्रदेश
36लक्षद्वीपकेंद्र शासित प्रदेश

FAQ सामान्य प्रश्न

  1. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

    वन नेशन राशन कार्ड योजना का लाभ भारत के सभी राशन कार्ड धारक ले सकते है। 

  2. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को हाल ही में लागू करने वाला राज्य कौन सा है?

    भारत का असम राज्य वर्तमान में वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना लागू करने वाला राज्य है।

  3. अगर मेरा आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं है तो क्या होगा?

    अगर आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं रहेगा, तो आप राशन दुकान से राशन नहीं ले सकते है और साथ ही में एक देश एक राशन कार्ड का लाभ भी नहीं ले पाएंगे।

  4. एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना कब शुरू हुई और कहाँ लागू है?

    एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को सबसे पहले 9 अगस्त, 2019 को चार राज्यों में शुरू किया था और इसके बाद इसे पुरे देश भर में लागु कर दिया गया है। 

  5. वन नेशन वन राशन कार्ड बनवाने के बाद राशन कैसे मिलेगा?

    वन नेशन वन राशन कार्ड बनने के बाद आप पहले जिस तरह राशन प्राप्त करते थे, उसी तरह आप देश के किसी भी राज्य के राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकते है।

  6. क्या ONORC योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई पैसा देना पड़ता है?

    जी नहीं, ONORC योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।

  7. एक देश एक राशन कार्ड योजना से जुड़ी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    एक देश एक राशन कार्ड योजना से जुडी सहायता के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1967 और 14445 है।

निष्कर्ष 

यहाँ आपको वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा? इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप सरल जानकारी आसान भाषा में शेयर की है। 

मुझे उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आएगा। 

आप इस लेख को अपने जरुरी राशन कार्ड धारक मित्रों तक पहुंचाए, जिससे सभी राशन कार्ड होल्डर इस योजना का लाभ उठा सकते है। 

अगर आपको आगे भी इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले जाननी है, तो आप गूगल पर merarationcard.com सर्च कर वेबसाइट पर विजिट करें। 

Leave a Comment