क्या आपने भी झारखंड में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या फिर राशन कार्ड में कोई सुधार कराया है, और अब राशन कार्ड होल्डर स्टेटस चेक करना चाहते है।
तो उन्हें पुराने समय की तरह अब खाद्य विभाग कार्यालयों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है।
झारखंड सरकार के डिजिटल आहार पोर्टल ने यह काम बहुत आसान कर दिया है।
पहले राशन कार्ड स्टेटस जानने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब कार्ड धारक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही कुछ मिनटों में आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।
लेकिन आज भी बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारक है, जिन्हे आहार पोर्टल पर राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया मालूम नहीं है।
इसीलिए इस लेख में झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें, स्टेटस चेक करने के फायदे, और अगर स्टेटस नहीं दिखे तो क्या करें आदि।
जैसे अनेक सवालों के बारे में हम झारखण्ड राशन कार्ड धारक को बहुत ही आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी बताएंगे।
तो कार्ड धारक इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की जरूरत क्या है?
राशन कार्ड स्टेटस चेक करने से आवेदक को पता चलता है कि उसका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, आवदेन प्रक्रिया में है या किसी कारण से आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है।
कई बार आवेदन में डाक्यूमेंट्स की कमी, आवेदन में गलत जानकारी दर्ज होना या वेरिफिकेशन न होने के कारण आवेदन अटक जाता है।
ऐसे में कार्ड होल्डर को आवेदन की जानकारी नहीं मिल पाती है।
आवेदन की वर्तमान जानकारी समय-समय पर राशन कार्ड धारक को मिल सके।
इसके लिए राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की जरूरत होती है।
ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए किसकी आवश्यकता है?
- राशन कार्ड नंबर
- आवेदन नंबर Application Number (ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड से जुड़ा आवेदन फॉर्म जमा करते समय आवेदन नंबर मिलता है। यह आवेदन नंबर स्टेटस को ट्रैक करने मदद करता है)
ऑनलाइन राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के लाभ
- यदि आवेदन में किसी डॉक्यूमेंट की कमी है, आवेदन में परिवार की जानकारी गलत दर्ज है या आवेदन रिजेक्ट कर दिया है, तो स्टेटस चेक करने से इसकी जानकारी मालूम हो जाती है और इसमें समय रहते करेक्शन किया जा सकता है।
- झारखण्ड राज्य के खाद्य विभाग आहार पोर्टल से स्टेटस चेक करने से आवेदन की स्थिति के बारे में सही जानकारी मिलती है।
- स्टेटस चेक करते समय राशन कार्ड एक्टिव दिखाई देता है, तब कार्ड धारक तुरंत राशन डीलर के पास जाकर अपने हिस्से का अनाज लेना शुरू कर सकते हैं।
- राशन होल्डर को आवेदन का स्टेटस जानने के लिए ब्लॉक ऑफिस या सरकारी राशन दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते है।
- कार्ड होल्डर घर बैठे अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर से स्टेटस देख सकते हैं, जिससे खाद्य आपूर्ति विभाग पर आने-जाने का खर्च और समय दोनों बचते हैं।
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
- ऑनलाइन झारखण्ड राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए धारक को https://jsfss.jharkhand.gov.in/ पोर्टल पर आ जाना है।
- पोर्टल आने के बाद वहां बहुत से ऑप्शंस दिखाई देंगे। जिसमे से Check Application Status / आवेदन की स्थिति जांचें वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब नया पेज ओपन होगा। जिसमे राशन कार्ड नंबर या आवेदन नंबर (Acknowledgement No) दर्ज करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड खाली बॉक्स में दर्ज कर देना है।
- अब Search बटन पर क्लिक देना है।
- स्क्रीन पर राशन कार्ड से जुडी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
इस आर्टिकल को पढ़ें:- वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनाएं?
राशन कार्ड स्टेटस चेक करते समय कौन सी जानकारी दिखाई देती है?
- Rationcard No
- Head Member Name
- District
- Village
- Dealer Name
- Cardtype
- Father/Husband Name
- Block
- Village
- Ration Card Created Date
- Dealer License No
- List of Family Members
- Request Type
- Ack No
- Request Date & Time
राशन कार्ड स्टेटस चेक करते समय वेबसाइट न खुले तो क्या करें?
आहार खाद्य पोर्टल राशन कार्ड की स्थिति चेक करते समय नहीं खुलता है, तब पहले अपने इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड चेक करें।
किसी दूसरे ब्राउज़र/डिवाइस पर आहार वेबसाइट ओपन करने की कोशिश करनी है।
सरकारी खाद्य वेबसाइट पर उच्च ट्रैफिक होने के कारण धीमी हो जाती हैं, इसलिए थोड़ा इंतजार करके सुबह जल्दी या रात को दोबारा वेबसाइट को ओपन करना है।
वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
इतना करने पर भी वेबसाइट नहीं खुलती है, तो झारखंड आहार पोर्टल HELPLINE NUMBER :- 18003456598 पर कॉल करके जानकरी मालूम कर सकते है।
FAQ सामान्य प्रश्न
आधार नंबर से राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?
जी नहीं, आधार नंबर से आहार पोर्टल पर राशन स्टेटस चेक नहीं कर सकते हैं।
राशन स्टेटस अपडेट होने में कितना समय लगता है?
ऑनलाइन झारखण्ड राशन कार्ड का स्टेटस अपडेट होने में 15 से 45 दिनों तक का समय लगता है।
क्या नाम से झारखण्ड में राशन कार्ड स्टेटस पता कर सकते हैं?
जी नहीं, नागरिक नाम से राशन कार्ड की स्थिति चेक नहीं कर सकते है। इसकी सुविधा झारखण्ड आहार वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
क्या झारखंड में ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक करने में कोई पैसे लगते है?
जी नहीं, झारखंड में ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए पैसे नहीं लगते है, क्योंकि यह सुविधा झारखण्ड खाद्य सार्वजनिक वितरण एंव उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से फ्री में उपलब्ध है।
क्या मोबाइल SMS भेजकर राशन कार्ड स्टेटस पता कर सकते हैं?
जी नहीं, मोबाइल से SMS भेजकर राशन कार्ड का स्टेटस पता नहीं कर सकते है।
कितने दिन बाद राशन कार्ड स्टेटस चेक करना चाहिए?
धारक को 15 से 20 दिनों बाद ही अपना स्टेटस चेक करना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन स्टेटस अपडेट होने में टाइम लगता है।
झारखण्ड राशन कार्ड की स्थिति चेक करने के बाद क्या करना चाहिए?
यदि स्थिति चेक करते समय कोई गलती दिखती है, तो उसे सुधारना चाहिए। यदि स्टेटस में सब कुछ सही पाया जाता है, तो आवेदन अप्रूव होने का इंतजार करना है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में कार्ड धारक को झारखंड में राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप समझाई है, इसी के साथ अनेक ऐसे प्रश्नों के भी जवाब दिए हैं।
यदि धारक को इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आती है, तो नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर हमें बताएं।
merarationcard.com वेबसाइट पर आगे भी राशन कार्ड से जुड़ी जानकारियां मिलती रहेगी। इसके लिए आप वेबसाइट पर विजिट करते रहे।