झारखंड राशन कार्ड में सुधार कैसे करें? ऑनलाइन और ऑफलाइन

झारखंड राशन कार्ड आवेदन करते समय आपसे राशन कार्ड आवेदन पत्र में गलत जानकारी दर्ज हो गई है, जिसके कारण राशन कार्ड में गलत जानकारी आ गई है। 

तो अब आप झारखंड राशन कार्ड में दर्ज की गई गलत जानकारी को सुधारना चाहते है, तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन झारखंड राशन कार्ड में सुधार करने के लिए आवेदन कर सकते है।

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा झारखंड राज्य के राशन कार्ड में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध है।

लेकिन अधिकांश लोगों को झारखंड राशन कार्ड में सुधार कैसे करें इसकी प्रक्रिया मालूम नहीं है।

इसीलिए हम आपको इस लेख में झारखंड राज्य के राशन कार्ड में सुधार कैसे करें, इसके लिए जरूरी दस्तावेज क्या है आदि इससे जुड़े सवालों के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान करने वाले है।

इसके लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना है।

झारखंड राशन कार्ड में सुधार करने का कारण

  • नाम में गलती होना
  • आवासीय पते में बदलाव होना
  • परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने एवं हटाना 
  • जेंडर में गलती होना 
  • जन्मतिथि में गलती होना 
  • फोटो अपडेट करना।
  • मोबाइल नंबर अपडेट करना
  • परिवार के मुखिया को बदलना
  • सदस्य का संबंध बदलना

झारखंड राशन कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियाँ सुधारी जा सकती हैं?

झारखंड राशन कार्ड में आप नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने या नाम हटाने जैसी जानकारियां सुधारी जा सकती हैं।

झारखंड राशन कार्ड में सुधार के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं?

  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • आवासीय पता प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो तो)
  • शपथ पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर 

झारखंड राशन कार्ड में सुधार कैसे करें? ऑनलाइन 

  • सबस पहले आपको खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना है।
  • इसके बाद होम पेज पर मेनू पर क्लिक करे और फिर ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने RCMS का पेज ओपन होगा जिसमें आपको Cardholder Login / कार्डधारक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने 2 सेक्शन खुल जाएंगे। वहां दोनों सेक्शन में झारखंड राशन कार्ड सुधार से जुड़े विकल्प दिए होंगे।
  • अब राशन कार्ड में क्या सुधार करना है उसका विकल्प जिस सेक्शन में दिया गया होगा उस सेक्शन के Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर झारखंड राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, परिवार मुखिया के आधार कार्ड के पिछले चार अंक, कैप्चा कोड दर्ज कर Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से ओटीपी आयेगा उसे दर्ज करें और Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा, जिसमें राशन कार्ड में आप क्या सुधार करना चाहते, उस विकल्प को सेलेक्ट करें और मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।

आपका ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद उस आवेदन को BSO के पास भेजा जाएगा।

BSO में आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद आवेदन को DSO के पास भेजा जाएगा।

DSO में आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद आपके झारखंड राशन कार्ड में सुधार करने के लिए किया जाने वाला आवेदन स्वीकार हो जाएगा। 

इस प्रकार से आप ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर झारखंड राशन कार्ड में सुधार कर सकते है।

झारखंड राशन कार्ड सुधार कैसे करें? ऑफलाइन

  • सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के खाद्य विभाग कार्यालय में जाएं।
  • खाद्य कार्यालय में झारखंड राशन कार्ड सुधार फॉर्म को प्राप्त करें।
  • इसके बाद राशन कार्ड में क्या सुधार करना चाहते उसकी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। 
  • फॉर्म पूर्ण भर जाने के बाद फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ दें।
  • अब इस तैयार किए गए फॉर्म को खाद्य विभाग अधिकारी के पास जमा कर दें और वहां से रसीद प्राप्त कर ले।
  • रसीद में दिए गए नंबर से आप झारखंड राशन कार्ड सुधार आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं।
  • अब आपके जमा किए आवेदन की खाद्य अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी जांच प्रक्रिया में सब कुछ सही पाए जाने पर झारखंड राशन कार्ड में सुधार कर दिया जाएगा।

इस आर्टिकल को पढ़ें:- झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस चेक कैसे करें?

झारखंड राशन कार्ड में सुधार हुआ है या नहीं कैसे पता करें?

  • झारखंड झारखंड राशन कार्ड में सुधार हुआ है या नहीं पता करने के लिए आप खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jsfss.jharkhand.gov.in/ के होम पेज पहुंच जाएं।
  • होम पेज पर आने के बाद Check Application Status / आवेदन की स्थिति जांचें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अब आप RCMS SEARCH DETAILS के पेज पर पहुंच जायेंगे, वहां आप राशन कार्ड नंबर या झारखंड राशन कार्ड सुधार का आवेदन करते समय आवेदन जमा करने बाद दिया गया आवेदन नंबर (Acknowledgement No) दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर Search पर क्लिक करें।
  • अब आपके झारखंड राशन कार्ड में सुधार हुआ है या नहीं इसकी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. झारखंड राशन कार्ड पर सुधार करने में कितना समय लगता हैं?

    राशन कार्ड में सुधार करने के लिए 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है।

  2. क्या राशन कार्ड में परिवार का मुखिया बदल सकता हैं?

    जी हां, झारखंड राशन कार्ड में परिवार के मुखिया बदल सकता है।

  3. क्या ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड में सुधार के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?

    जी नहीं, ऑनलाइन राशन कार्ड में सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

  4. क्या झारखंड राज्य के राशन कार्ड में सुधार के लिए आधार लिंक होना जरूरी है?

    जी हां, राशन कार्ड में नाम सुधार के लिए आधार कार्ड लिंक रहना जरूरी है।

  5. क्या जन सेवा केंद्र से झारखंड राशन कार्ड में सुधार किया जा सकता है?

    जी हां, जन सेवा केंद्र पर जाकर आप राशन कार्ड में सुधार कर सकते है।

निष्कर्ष 

आज यहां लेख में आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन झारखंड राशन कार्ड में सुधार करने के बारे में संपूर्ण विस्तार से जानकारी दी है।

अब झारखंड राशन कार्ड धारक इस लेख में दी गई जानकारी को फॉलो कर बहुत ही आसानी से अपने राशन कार्ड में सुधार कर सकता है।

यह लेख अगर आपको पसंद आया है, तो इस लेख को अपने जरूरी लोगों तक पहुंचाएं।

ऐसे ही राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए हमारे ब्लॉग merarationcard.com को विजिट करें।

Leave a Comment