वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड धारकों को अपने फैमिली राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाना बहुत जरूरी है।
वर्तमान समय में वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी सभी सर्विसेज को ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है।
जिसमें राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने की सर्विस भी शामिल है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक रहना बहुत ही जरूरी है।
अभी तक आपने वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं लिंक किया है,
तो आप ऑनलाइन WBPDS विभाग की वेबसाइट से या ऑफलाइन नजदीकी राशन खाद्य कार्यालय पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
लेकिन अधिकांश वेस्ट बंगाल के राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंकिंग की प्रक्रिया मालूम नहीं है।
इसीलिए हम यहां धारक को ऑनलाइन और ऑफलाइन वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें, इसके लिए क्या आवश्यकता है, मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे, आदि।
इससे जुड़े सभी सवालों के पूरी डिटेल के साथ स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं।
इसके लिए आप इस आर्टिकल पर बने रहे।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है?
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना इसलिए जरूरी होता है ताकि राशन कार्ड से जुड़ी से भी योजना सभी नई लेटेस्ट अपडेट कराधान को अपने लिंकिंग मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से तुरंत मिल सके।
जब भी कार्ड धारक को अपने हिस्से का राशन मिलना होता है तो उसकी जानकारी जिससे कि राशन कितना मिलेगा, राशन कौन सी तारीख को मिलेगा यह सब कार्ड धारक को एसएमएस के माध्यम से अपने स्मार्टफोन पर मिल जाता है।
जिससे राशन कार्ड धारकों को किसी खाद्य कार्यालय में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का उद्देश्य
पश्चिम बंगाल में राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड से जुड़ी फर्जी वाला रोकना है और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुंचाना है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे
- राशन कार्ड से जुड़ी हर नई और महत्वपूर्ण अपडेट सीधे आपके स्मार्टफोन पर SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाती है।
- पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के खाद्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए राशन कार्ड से संबंधित कई सेवाएँ जैसे की राशन कार्ड में नाम में सुधार करना, परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना, डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करना आदि का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करवाने के लिए राशन कार्यालय, राशन डीलर या ई-मित्र केंद्र पर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- कार्ड धारक देश के किसी भी राज्य और जिले के राशन दुकान से मोबाइल नंबर ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से अपना अनाज प्राप्त कर सकते हैं।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए पात्रता
- धारक पश्चिम बंगाल राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- एक चालू राशन कार्ड होना चाहिए।
- परिवार के मुखिया या राशन कार्ड में शामिल किसी सदस्य का एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड और इससे लिंक मोबाइल नंबर (ओटीपी वेरीफाई करने के लिए)
- चालू राशन कार्ड
- नया मोबाइल नंबर
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? ऑनलाइन
- ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले वेस्ट बंगाल राज्य के खाद्य विभाग ऑफिसियल पोर्टल food.wb.gov.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के नीचे जाना है। वहां आपको “SPECIAL SERVICES” के सेक्शन में “LINK RATION CARD WITH MOBILE” वाला ऑप्शन दिखाई देगा उसपे क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपने राशन कार्ड का नंबर को दर्ज करना है और “SEARCH” पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देखने को मिलेगी।
- जिसमें परिवार के मुखिया सदस्य का नाम, लिंग, जन्म तिथि, मुखिया के आधार कार्ड के पिछले चार अंक, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड एक्टिव और डीएक्टिव जैसी जानकारी शामिल रहेगी।
- इसके बाद आपको I do hereby give consent to authenticate my Aadhaar through UIDAI. के सामने खाली बॉक्स ☐ देखने को मिलेगा उसपर ☑ टिक करना है और “SEND OTP” बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद मुखिया राशन कार्ड धारक के आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरीफाई कर लेना है।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आप नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- अब नए पेज पर आपको अपने राशन कार्ड की डिटेल्स देखने को मिलेगी और उसके नीचे “Add New Mobile Number” का विकल्प देखने को मिलेगा, जिसपे क्लिक करना है।
- अब आपके सामने मोबाइल नंबर लिंक करने का एक पेज ओपन होगा। जिसमें आप राशन कार्ड में जो नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना चाहते हैं, उसको दर्ज करना है और “SEND OTP” बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके नए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसको दर्ज करना है।
- जैसे ही आप ओटीपी को दर्ज करेंगे, इसके बाद राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो गया है, इसका मैसेज आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इस तरह आप ऊपर दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया से ऑनलाइन पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर करा सकते हैं।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? ऑफलाइन
- ऑफलाइन माध्यम से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी ब्लॉक या नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राशन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाना है।
- राशन कार्यालय पर जाने के बाद आपको वहां खाद्य अधिकारी से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए फॉर्म नंबर 11 प्राप्त करना है।
- अब फॉर्म 11 में मांगी गई सभी जानकारी जैसे की परिवार की मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम, आवासीय पता, राशन कार्ड का नंबर, राशन कार्ड का प्रकार और वर्तमान में नया राशन कार्ड में लिंक करने वाला मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- फार्म पूरा भर जाने के बाद फॉर्म पर मुखिया के हस्ताक्षर या उनके अंगूठे का निशान लगवाना है।
- अब फार्म 11 के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड की फोटो कॉपी और राशन कार्ड की फोटो कॉपी आदि जोड़ना है। (डाक्यूमेंट्स की लिस्ट ऊपर दी है)
- अब इस तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को आप खाद्य विभाग अधिकारी के पास जमा कर देना है।
- खाद्य अधिकारी के पास आवेदन जमा करने के बाद उनके पास से आवेदन की पावती स्लिप (Acknowledgement Receipt) प्राप्त कर लेना है।
- अब आपके जमा किए गए फार्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल नंबर कुछ ही दिनों में WB राशन कार्ड में लिंक कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने का आवेदन करने बाद मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक हुआ या नहीं कैसे चेक करें?
ऑनलाइन प्रक्रिया
- ऑनलाइन पश्चिम बंगाल राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने का आवेदन करने बाद मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं चेक करने के लिए पश्चिम बंगाल खाद्य पोर्टल food.wb.gov.in पर आना है।
- पोर्टल पर आने के बाद सबसे नीचे “SPECIAL SERVICES” के सेक्शन में “CHECK STATUS OF RATION CARD APPLICATION” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप नए पेज पर आ जाएंगे। वहां Search Type में आपको Aadhar Number और Mobile Number का विकल्प दिखाई देगा।
- उन दोनों ऑप्शन में से आपको कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और आधार या मोबाइल नंबर दर्ज कर नीचे खाली बॉक्स ☐ में टिक ☑ कर “Search” बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगर आपने आधार नंबर ऑप्शन सिलेक्ट करके आधार नंबर दर्ज किया है, तो आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- अगर आपने मोबाइल नंबर का ऑप्शन सिलेक्ट करके मोबाइल नंबर दर्ज किया है, तो आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी आने के बाद उसे दर्ज करना है और Submit OTP बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर पश्चिम बंगाल राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- ऑफलाइन वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक करने का आवेदन किये जाने के बाद मोबाइल नंबर राशन कार्ड से रजिस्टर्ड हुआ है या नहीं चेक करने के लिए अपने ब्लॉक के या नगर निगम के राशन खाद्य कार्यालय पर जाना है।
- राशन कार्यालय पर जाने के बाद वहां खाद्य अधिकारी को राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए किये गए आवेदन के बाद नया मोबाइल नंबर राशन कार्ड से जुड़ा है या नहीं चेक करवाना है, ऐसा कहना है।
- इसके बाद खाद्य अधिकारी आपसे राशन कार्ड पासबुक और आवेदन जमा करते समय अधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन स्लिप (Reference Number) मांगेगे, उन्हें यह दें।
- अब खाद्य अधिकारी राशन कार्ड नंबर या आवेदन स्लिप में दिए गए नंबर से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी बताएँगे।
इन आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करते हैं? ऑनलाइन
राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए याद रखने योग्य बातें
- ऑनलाइन राशन कार्ड में मोबाइल लिंकिंग के लिए food.wb.gov.in सरकारी खाद्य पोर्टल का ही इस्तेमाल करना है।
- हमेशा एक ऐसा चालू मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक करें, जिसका आप उपयोग करते हों।
- ऑनलाइन या ऑफलाइन मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक करते समय नंबर सही से दर्ज करें।
- पूरे परिवार के राशन कार्ड के लिए एक ही मोबाइल नंबर लिंक करना जरुरी होता है।
- यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना रहे हैं, तो आपके पास वह मोबाइल नंबर मौजूद होना चाहिए ताकि OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया किया जा सके।
- समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करते रहना है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने से जुडी सहायता के लिए कांटेक्ट डीटेल्स
वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने से जुड़ी अगर आपको सहायता चाहिए, तो आप वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 345 5505 या 1967 पर कॉल कर या खाद्य विभाग की ईमेल wbfoodrccomplaints@gmail.com पर मैसेज भेज कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ सामान्य प्रश्न
यदि मेरे राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो क्या होगा?
यदि राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं करेंगे, तो आपको वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग की सूचनाएं, राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी और वेस्ट बंगाल में ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
WBPDS राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने में कितना समय लगता है?
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने में 24 से 48 घंटे तक का समय लगता है।
राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कितने पैसे लगता है?
ऑनलाइन और ऑफलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता है। यह सुविधा पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग की ओर से राशन कार्ड धारकों के लिए फ्री में उपलब्ध है।
क्या मैं अपने राशन कार्ड का मोबाइल नंबर कई बार बदल सकता हूँ?
जी हां, अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कई बार बदल सकते हैं, लेकिन अगर बदलने की जरूरत है, तो ही राशन कार्ड में मोबाइल नंबर को बदले वरना नहीं।
क्या CSC केंद्र से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं?
जी हां, पश्चिम बंगाल में सीएससी केंद्र पर जाकर भी अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं, इसके लिए ऑपरेटर आपसे कुछ पैसे लेगा।
निष्कर्ष
आज के मैंने आपको वेस्ट बंगाल राज्य में राशन कार्ड धारक मोबाइल नंबर लिंक कैसे कर सकते हैं? इसके बारे में और इससे जुड़े सभी प्रश्नों के बारे में भी पूरे डिटेल के साथ स्टेप बाय स्टेप, सरल और आसान भाषा में जानकारी प्रस्तुत की हैं।
अब वेस्ट बंगाल का राशन कार्ड धारक इस आर्टिकल में दिए गए जानकारी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकता है, वह भी बिना किसी परेशानी के।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये।
अगर आप आगे भी वे राशन कार्ड से जुड़ी जानकारियां सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट जरूर करिए।