भारत में बहुत से राशन कार्ड धारक है जिन्हे अपना राशन कार्ड नंबर पता नहीं है।
जब कभी धारक को PDS सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन दुकान से अनाज प्राप्त करना होता है या किसी अन्य राशन कार्ड से जुड़ा सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करना होता है, तब राशन कार्ड नंबर की जरूरत पड़ती है।
लेकिन राशन नंबर पता न होने से राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए धारक को इधर से उधर चक्कर लगाने पड़ते है।
2026 में राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए अब आपको सरकारी राशन कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं है।
भारत सरकार ने राशन कार्ड से जुडी सेवाओं का लाभ पाने के लिए मेरा राशन ऐप को लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप आप ऑनलाइन अपने मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे राशन कार्ड नंबर देख सकते है।
लेकिन अधिकतर लोगों को आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड का नंबर निकालने की प्रक्रिया मालूम नहीं है।
इसीलिए मैं आपको यहाँ BPL, APL, AAY, PHH या AY जैसे राशन कार्ड के आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर निकालने और इसके लिए क्या-क्या चाहिए आदि इससे जुड़े सभी प्रश्नों का संपूर्ण विस्तार से जवाब देने वाला हूँ।
ताकि धारक को ऑनलाइन राशन नंबर निकलवाने की प्रक्रिया समझ में आ सके।
आधार से राशन कार्ड नंबर पता करने के फायदे
- ऑनलाइन राशन नंबर पता करना कुछ ही मिनटों का काम होता है, जिससे धारक को कहीं जाने की जरुरत नहीं होती है और राशन कार्ड नंबर बहुत ही जल्द मिल जाता है।
- पहले के जैसे आपको अपना राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए खाद्य कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होती है।
- आप किसी भी समय अपने टाइम के हिसाब से अपना राशन नंबर पता कर सकते है।
ऑनलाइन आधार से राशन कार्ड नंबर निकालने के लिए क्या चाहिए?
- आधार कार्ड नंबर
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (OTP वेरीफाई करने के लिए)
आधार से राशन कार्ड नंबर निकालते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- आप जिस आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर निकलवाना चाहते है, वह आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक रहना चाहिए।
- अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन सही होना चाहिए।
- अपने राशन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक रखना है।
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर अपने मोबाइल में चालू रहना चाहिए, ताकि ओटीपी वेरीफाई आसानी से किया जा सके।
- NFSA राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल “मेरा राशन ऐप” का उपयोग करना है।
- इसके लिए अन्य किसी गैर सरकारी ऐप का इस्तेमाल नहीं करना है।
आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? ऑनलाइन
- ऑनलाइन आधार नंबर से राशन नंबर निकलवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store ओपन करना है और “Mera Ration App” सर्च करके मेरा राशन ऐप को इंस्टॉल कर लेना है।

- अब ऐप को ओपन करना है और जो परमिशन मांगी जाएँगी, उन्हें Allow करना है।
- इसके बाद अपनी पसंद की भाषा (हिंदी/अंग्रेज़ी) सेलेक्ट करना है।
- अब ऐप में आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और फिर कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद Login with OTP वाले बटन पर क्लिक करना है।

- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) आएगा।
- OTP को बॉक्स में दर्ज करना है और फिर Verify बटन पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपका OTP वेरीफाई हो जायेगा, ओटीपी वेरीफाई होने के बाद, आपको स्क्रीन पर “OTP Verified Successfully” का मैसेज दिखाई देगा।
- आपको OK पर क्लिक करना है।
- अब आपको MPIN (4 अंकों का पिन) सेट करना होगा। जैसे की 4455, 6789. यह MPIN आपको मेरा राशन ऐप में लॉगिन करने के लिए हमेशा काम आएगा।
- MPIN याद रह सके ऐसा दर्ज करना है।
- 4 अंकों का MPIN दर्ज करने के बाद Create MPIN बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आप मेरा राशन ऐप में लॉगिन हो जायेंगे।
- ऐप के होमपेज में आपको अपना राशन कार्ड का नंबर दिखाई देगा, साथ ही में अपने राशन कार्ड का विवरण भी दिख जाएगा।

इस तरह आप स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया फॉलो कर ऑनलाइन आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर निकाल सकते है और राशन कार्ड की डिटेल भी देख सकते हैं।
इन लेखों को पढ़ें:-
- राशन कार्ड को रिन्यू कैसे करें 2026
- राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे चेंज करें?
- राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?
यदि ऑनलाइन आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर निकाल नहीं सकते है, तो क्या करें?
इसके लिए कार्ड धारक को अपने नजदीकी जिला के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय जाना होगा।
वहाँ आप राशन कार्ड होल्डर का आधार नंबर, राशन कार्ड पासबुक और गांव, वार्ड, तहसील, जिला का नाम आदि मांगी गई जानकारी देकर राशन कार्ड नंबर पता कर सकते हैं।
FAQ सामान्य प्रश्न
आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर देखने की सुविधा हर राज्य में है या सिर्फ कुछ ही राज्यों में?
आप चाहे किसी भी राज्य के राशन कार्ड धारक हो। आप nfsa.gov.in राष्ट्रीय खाद्य विभाग द्वारा जारी किया गया मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल करके राशन कार्ड नंबर पता कर सकते है।
क्या CSC सेंटर पर जाकर आधार से ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर चेक कर सकते हैं?
जी हाँ, आप नजदीकी CSC सेंटर यानी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर आधार से राशन कार्ड नंबर चेक कर सकते हैं।
आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर पता करने से जुडी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर कौन सा है?
खाद्य विभाग ने आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर पता करने से जुडी सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1967 जारी किया हैं। इस नंबर पर कॉल कर आप राशन कार्ड नंबर पता करने से रिलेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आधार से राशन कार्ड नंबर पता करने की प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क लगता है?
जी नहीं, आधार से राशन कार्ड नंबर निकालना बिल्कुल फ्री है। आप चाहे ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर पता करें या सरकारी खाद्य कार्यालय से, इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है।
निष्कर्ष
आधार नंबर से राशन कार्ड नंबर पता करना अब बहुत आसान हो गया है।
इस लेख में हमने आधार से राशन कार्ड नंबर निकालने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी सरल भाषा बताई है।
अब कोई भी राशन कार्ड धारक आसानी से मेरा राशन ऐप से ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर पता कर सकता है।
आपको इस लेख में दी गई जानकारी कैसे लगी है, इसके बारे में निचे कमेंट जरूर करें।
आप merarationcard.com पर राशन कार्ड से जुडी नई-नई जानकारी जानने के लिए विजिट कर सकते हैं।