1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है? 2025 में जानिए पूरी जानकारी

यदि आपने हाल ही में नया राशन कार्ड बनवाया है और आप जानना चाहते हैं कि 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है, तो आपको यहाँ इसकी सम्पूर्ण जानकारी जानने को मिलेगी। 

भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आर्थिक रूप से गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को सरकारी राशन दुकान से राशन उपलब्ध कराया जाता है। 

राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा तय की गई मात्रा में गेहूं, चावल, दाल आदि आवश्यक खाद्य सामग्री दी जाती हैं और यूनिट के हिसाब से राशन वितरण होता हैं।

भारत में 5 प्रकार के राशन कार्ड होते हैं। जिसमें बीपीएल, एपीएल, प्राथमिकता, अंत्योदय, अन्नपूर्णा राशन कार्ड आते है।

एक आदमी को राशन कार्ड पर कितना राशन मिलेगा यह राशन कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। 

तो चलिए इस लेख में जानते है कि एक सदस्य को राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है।

राशन कार्ड में एक यूनिट का क्या मतलब होता है? 

राशन कार्ड में एक यूनिट का मतलब एक सदस्य होता है। राशन कार्ड में शामिल सदस्य को यूनिट कहाँ जाता है।

उदाहरण के लिए राशन कार्ड में चार सदस्य शामिल है तो उन्हें चार यूनिट कहा जाएगा।

अगर आपके परिवार में 1 से ज़्यादा यूनिट हैं, तो आपको प्रत्येक यूनिट के हिसाब से राशन दिया जायेगा।

इन लेखों को पढ़ें:-

1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है?

नंबर राशन कार्ड का प्रकार कितना अनाज मिलता है
1बीपीएल राशन कार्डहर महीने 10 से 20 किलो राशन प्रति परिवार
2एपीएल राशन कार्डहर महीने 10 से 20 किलोग्राम राशन प्रति परिवार
3प्राथमिकता राशन कार्डहर महीने 5 किलो राशन प्रति यूनिट
4अंत्योदय राशन कार्डहर महीने 35 किलो राशन प्रति परिवार
5अन्नपूर्णा राशन कार्डहर महीने 10 किलो राशन प्रति यूनिट

ऊपर हमने संक्षेप में nfsa.gov.in ration card के प्रकार अनुसार 1 यूनिट पर दिए जानेवाले राशन की जानकारी बताई है।

अब हम नीचे विस्तार से जानेंगे कि राशन कार्ड कितने प्रकार के जारी किए जाते हैं और इन राशन कार्ड पर एक आदमी को कितना राशन उपलब्ध किया जाता है।

बीपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है इसे अंग्रेजी में BPL Below Poverty Line (BPL) कहा जाता है।

इस राशन कार्ड पर परिवारों को 10 से 20 किलो तक अनाज हर महीने उपलब्ध करवाया जाता है।

बीपीएल कार्ड पर मिलने वाले राशन की मात्रा राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकती है और इस कार्ड पर दिए जानेवाले अनाज की कीमत भी अलग-अलग हो सकती है।

एपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?

जो परिवार गरीबी रेखा से थोड़े ऊपर अपना जीवन यापन करते है उन परिवारों को एपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है इसे अंग्रेजी में Above Poverty Line (APL) कहा जाता है।

इस कार्ड पर हर महीने आपको 10 से 20 किलो अनाज प्रति परिवार दिया जाता है। इस कार्ड से आप राशन दुकान से कम दाम में अनाज भी ले सकते हैं।

प्राथमिकता सफ़ेद राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?

प्राथमिकता राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा पात्रता पाए जाने वाले गरीब परिवारों को जारी किया जाता है। इसे अंग्रेजी में Priority Household (PHH ration card) कहा जाता है।

इस कार्ड पर एक यूनिट के हिसाब से हर महीने 5 किलो तक राशन वितरण किया जाता है। इस कार्ड पर दिए जाने वाले सरकारी राशन की मात्रा राज्य अनुसार अलग-अलग होती है।

अंत्योदय राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?

जिन लोगों की कोई आय रेगुलर नहीं है, बेरोजगार है उन लोगों को अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाता है। इसमें महिला और बुजुर्ग आते है।

अंत्योदय राशन कार्ड पर हर महीने 35 किलो तक का अनाज राशन दुकान से मिलता है।

अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?

अन्नपूर्णा राशन कार्ड वृद्ध लोगों को जारी किया जाता है जो राज्य सरकार के अंतर्गत आनेवाले योजना के लाभार्थी होते है। इसे अंग्रेजी में Annapoorna Yojana (AY) कहां जाता है।

इस राशन कार्ड पर लाभार्थी को हर महीने 10 किलोग्राम तक का अनाज दिया जाता है।  

राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर पर जाकर मेरा राशन कार्ड ऐप को इंस्टॉल करना है।
  • इसके बाद आप मेरा राशन ऐप में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आप होम डैशबोर्ड पर आ जाएंगे।
  • अब डैशबोर्ड के निचे जाकर Sale Recipt ऑप्शन पर क्लिक कर प्रति व्यक्ति राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है, यह आप चेक कर सकते है।

फ्री में राशन कब तक मिलेगा?

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लगभग 81.35 करोड़ राशन कार्ड लाभार्थियों को 1 जनवरी 2024 से अगले पांच साल तक मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा, इसकी घोषणा की है।  

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. भारत में राशन कार्ड में प्रति व्यक्ति कितना राशन मिलता है?

    भारत में प्रति व्यक्ति को 5 किलोग्राम तक राशन मिलता है। प्रति व्यक्ति को कितना राशन मिलेगा यह राशन कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है।

  2. उत्तर प्रदेश में एक यूनिट पर कितना राशन मिलता है?

    उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के प्रकार अनुसार प्रति व्यक्ति अलग-अलग मात्रा में राशन मिलता है। उत्तर प्रदेश में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति परिवार 35 किलो राशन मिलता है, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल हैं, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति आदमी 5 किलो राशन मिलता है, जिसमें 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल शामिल हैं और बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड धारकों को भी हर परिवार 10 से 20 किलो राशन मिलता है।

  3. एक यूनिट पर कितना गेहूं और कितना चावल मिलता है?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अनुसार एक आदमी को 5 किलो राशन दिया जाता है जिसमें 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल शामिल होते हैं।

  4. 1 महीने में राशन कितनी बार मिलता है?

    हर महीने सरकारी राशन दुकान से सिर्फ एक ही बार राशन दिया जाता है। 

  5. राशन कार्ड में क्या-क्या मिलता है?

    राशन कार्ड में गेहूं, दालें, चना, चीनी, नमक, तेल, आटा और कुछ राज्यों में केरोसिन भी मिलता है।

  6. 1 यूनिट पर मिलने वाला राशन कौन तय करता है?

    एक यूनिट पर मिलने वाले राशन की मात्रा, राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा तय किया जाता है।

  7. क्या आधार कार्ड लिंक न होने पर 1 यूनिट का राशन मिल पाएगा?

    जी नहीं, जब तक आप राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं करवाते है, तब तक आपको 1 यूनिट का राशन नहीं मिलेगा।

  8. क्या हर राज्य में 1 यूनिट पर मिलने वाला राशन अलग होता है?

    जी हाँ, राज्य सरकार की नीतियों और राज्य सरकार के पास राशन स्टॉक जैसे की गेहूं, चावल, बाजरा, दालें ज्यादा उपलब्ध होने के कारण हर राज्य में एक सदस्य पर मिलने वाला राशन अलग-अलग हो सकता है। 

निष्कर्ष 

यहां पर आपको एक यूनिट पर कितना राशन मिलता है? इसकी संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानने को मिली है।

राशन कार्ड धारक को एक यूनिट पर कितना राशन मिलता है, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

इसलिए हमने यह लेख आपके लिए बनाया है। 

यह लेख सभी राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण है और मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। 

तो आप इसे व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर जरूर करें। 

अगर आपको इस लेख से जुड़ा अन्य कोई सवाल है या कोई सुझाव है, तो आप हमें नीचे कमेंट में बता सकते हैं।

राशन कार्ड से जुड़ी ऐसी ही जानकारी सबसे पहले जानने के लिए आप गूगल पर merarationcard.com सर्च करें और वेबसाइट पर विजिट करना न भूलें।

Leave a Comment