राशन कार्ड धारक को खाद्य विभाग द्वारा हर 5 साल मे अपने राशन कार्ड को रिन्यू करने की जरुरत होती है।
राशन कार्ड नवीनीकरण करने की प्रक्रिया सभी राज्यों में अलग-अलग होती है।
अगर कोई राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को रिन्यू नहीं कर करता है, तब उसका राशन कार्ड डीएक्टिवेट कर दिया जाता है।
राज्य में NFSA खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड नवीनीकरण करने की सूचना जारी की जाती है, तब आपको अपना राशन कार्ड रिन्यू करवाना चाहिए।
अब 2026 में राशन कार्ड नवीनीकरण करने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफ़लाइन उपलब्ध है।
लेकिन राशन कार्ड धारकों को इसके बारे में पूर्ण जानकारी मालूम नहीं है, इसके कारण उनको थोड़ा परेशान होना पड़ता है।
इसीलिए मैं आपको यहां राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें, राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है, राशन कार्ड रिन्यू करने के फायदे आदि।
इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब संपूर्ण विस्तार से स्टेप बाय स्टेप सरल तरीके से बताने वाला हूं।
तो आप इस आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।
राशन कार्ड रिन्यू करवाने की लिए पात्रता
- राशन कार्ड धारक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास दूसरे राज्य का कोई अन्य राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- राशन कार्ड धारक के परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही राशन कार्ड में होने चाहिए, अलग-अलग राशन कार्ड में नहीं।
- राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आवेदन परिवार के मुखिया के नाम से किया जाना चाहिए।
राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए डाक्यूमेंट्स
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
- आधार कार्ड की कॉपी
- राशन कार्ड रिन्यू आवेदन फॉर्म
- वर्तमान राशन कार्ड की कॉपी।
- वर्तमान आवासीय पता (बिजली बिल या पानी बिल)
- बैंक खाता पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर।
- आय प्रमाण पत्र।
राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें? ऑनलाइन
- ऑनलाइन राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग ऑफिसियल वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद अगर आप वेबसाइट में नए हैं, तो वेबसाइट में अपना अकाउंट रजिस्टर कर लें और फिर लॉगिन करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर आपको राशन कार्ड नवीनीकरण करने का विकल्प देखने को मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड रिन्यू करने का फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको मुखिया आवेदक का नाम, जन्म तिथि, लिंग, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं।
- अब आपके आवेदन को सबमिट कर देना है।
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक आवेदन का रेफरेंस नंबर मिलेगा। उसे संभाल कर रखना है, जिसके माध्यम से आप अपने राशन कार्ड रिन्यू आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
- अब आपके आवेदन की जांच की जाएगी।
- जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपका राशन कार्ड रिन्यू कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें? ऑफलाइन
- ऑफलाइन खाद्य विभाग में जाकर राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य कार्यालय में राशन कार्ड रिन्यूअल फॉर्म को प्राप्त करना है।
- राशन कार्ड रिन्यूअल फॉर्म को आप अपने राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल से, नजदीकी CSC ग्राहक सेवा केंद्र या नजदीकी राशन दुकान से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- अब राशन कार्ड रिन्यू फार्म पर मुखिया आवेदक का नाम, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है।
- फार्म में आपसे जो भी जानकारी मांगी गई है उसे ध्यान से दर्ज करें बिना कोई गलती किए, ताकि आपका आवेदन रिजेक्ट ना हो।
- फार्म में जानकारी पूरी भरने के बाद फार्म के अंत में आवेदक मुखिया के हस्ताक्षर या उनके अंगूठे का निशान लगाना है।
- अब इस भरे हुए फार्म के साथ राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए लगने वाले सभी डॉक्यूमेंट्स को जोड़ना है।
- अब इस तैयार किए गए फॉर्म को अपने नजदीकी जिला खाद्य कार्यालय में खाद्य अधिकारी के पास जमा कर देना है और खाद्य अधिकारी से आवेदन संख्या स्लिप प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपके राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन की खाद्य विभाग द्वारा जांच की जाएगी।
- जांच प्रक्रिया में आपके आवेदन में दी गई जानकारी और डाक्यूमेंट्स सही पाए जाने पर आपका राशन कार्ड रिन्यू कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड नवीनीकरण आवेदन फॉर्म भरने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- राशन कार्ड रिन्यू फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी है सही रूप से दर्ज करनी है।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना है।
- फॉर्म को ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने से पहले उसे एक बार ध्यान से पढ़ ले, ताकि कोई गलती ना रह जाए।
- आवेदन फार्म में जानकारी भरते समय अपनी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखें।
इन आर्टिकल को पढ़ें:–
राशन कार्ड रिन्यू आवेदन करने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें?
ऑनलाइन प्रक्रिया
- अपने राज्य के खाद्य विभाग वेबसाइट पर आएं।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट पर आवेदन स्थिति या ट्रेक एप्लीकेशन जैसा विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद ऑनलाइन राशन कार्ड रिन्यू आवेदन जमा करते समय मिला हुआ आवेदन नंबर दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- जैसे आप सबमिट पर क्लिक करेंगे इसके बाद आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने नजदीकी जिला खाद्य कार्यालय में जाएं।
- खाद्य कार्यालय में खाद्य अधिकारी से अपने राशन कार्ड रिन्यू करने के आवेदन की स्थिति चेक करने को कहे।
- खाद्य अधिकारी स्टेटस चेक करने के लिए आपसे जो डॉक्यूमेंट्स मांगेगा, उसे जमा करना है।
- इसके बाद खाद्य अधिकारी अपने कंप्यूटर में आपकी राशन कार्ड रिन्यूअल करते समय दिया गया आवेदन नंबर दर्ज कर आपको अपने राशन कार्ड रिन्यू स्थिति की जानकारी देंगे।
राशन कार्ड रिन्यू नहीं करने पर क्या होगा?
- अगर आप समय रहते अपने राशन कार्ड को रिन्यू नहीं करते हैं, तो आपको सरकारी राशन दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के तहत अपने हिस्से का अनाज नहीं मिलेगा।
- आप राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी योजना जैसे कि आयुष्मान कार्ड योजना, आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना आदि का लाभ नहीं ले पाएंगे।
- आपका राशन कार्ड रद्द भी किया जा सकता है।
FAQ सामान्य प्रश्न
क्या आधार कार्ड से राशन कार्ड रिन्यू किया जा सकता है?
जी हां, राशन कार्ड रिन्यू कराने के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है।
मोबाइल से राशन कार्ड नवीनीकरण कर सकते है?
जी हां, अगर आपके राज्य में ऑनलाइन मोबाइल से राशन कार्ड नवीनीकरण करने की प्रक्रिया उपलब्ध है, तो आप अपने मोबाइल से राशन कार्ड नवीकरण कर सकते हैं।
राशन कार्ड रिन्यू होने में कितना समय लगता है?
राशन कार्ड रिन्यू कराने के लिए 30 दिन तक का समय लग सकता है।
राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए कितना पैसा लगेगा?
राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है यह सुविधा राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में उपलब्ध की जाती है।
निष्कर्ष
मैंने इस आर्टिकल में आपको राशन कार्ड रिन्यू करने और इससे जुड़े सभी सवालों के बारे में विस्तार से स्टेप बाय स्टेप डिटेल में जानकारी दी है।
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के अनुसार राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड रिन्यू करने के लिए आवेदन कर सकता है।
अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई है, तो आप इस आर्टिकल को अपने जरूरी दोस्तों को और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
अगर आपको आगे भी ऐसी ही राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी सबसे पहले जाननी है, तो आप merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।