अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाह रहे है, तो यह लेख आपके बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
NFSA खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुडी बहुत सी सर्विसेज को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।
जैसे की राशन कार्ड को आधार से लिंक करना, राशन कार्ड नंबर पता करना, राशन कार्ड सुधार करना आदि।
इन ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक रहना बहुत ही जरुरी है।
आज भी बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारक है, जिनके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है।
राशन कार्ड में ऑनलाइन मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं आसान और सरल हो गई है।
अब राशन होल्डर घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन रजिस्टर करा सकता है।
यहां मैं आपको राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने, राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक क्यों जरूरी है, मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे, आदि इससे जुड़े जरूरी सवालों के संपूर्ण डीटेल के साथ जवाब दूंगा।
इसके लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक करने के फायदे
- धारक को जिला के खाद्य नागरिक कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होती है।
- ऑनलाइन प्रक्रिया से राशन कार्ड होल्डर के समय की बचत होती है।
- इस प्रक्रिया में ऑफलाइन लगने वाला शुल्क नहीं लगता है।
- आप 24×7 कही से भी अपने समयानुसार ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं।
- ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन कार्ड धारक का मोबाइल नंबर से जल्द से जल्द लिंक किया जाता है।
इन आर्टिकल को पढ़ें:-
मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए क्या आवश्यक है?
- आधार कार्ड नंबर
- आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे
- हर महीने कितना राशन धारक को मिलेगा, इसकी जानकारी SMS के माध्यम से मोबाइल नंबर पर मिलेगी।
- आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड में ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
- राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का जैसे कि राशन स्टेटस चेक करना, राशन अपडेट करना जैसी सुविधा का उपयोग कर पाएंगे।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ऑनलाइन
- ऑनलाइन राशन कार्ड मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कार्ड होल्डर को सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में प्लेस्टोर नामक ऐप में जाना हैं और वहां Mera Ration App को सर्च करना है।
- इसके बाद मेरा राशन ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है।

- अब ऐप को ओपन करना है और कुछ परमिशन मांगेगा, उसे Allow करना है।
- इसके बाद ऐप में अपनी भाषा जैसे कि हिंदी/English को सिलेक्ट करना है।

- अब लॉगिन का पेज खुलेगा।
- इसमें परिवार के मुखिया सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना है जो राशन कार्ड में शामिल है।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना है और Login with OTP पर क्लिक करना है।

- अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा, उसे नए पेज पर दर्ज करना है और Verify पर क्लिक करना है।
- इसके बाद 4 डिजिट का MPIN दर्ज करना है, जो आपको याद रह सके।
- यह MPIN आपको ऐप में लॉगिन करते समय दर्ज करना होगा।
- एमपीन क्रिएट करने बाद आप अपने राशन कार्ड के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे।
- अब नीचे Pending Mobile Update पर क्लिक करना है।

- इसके बाद राशन कार्ड में शामिल सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी, उसमें जिस सदस्य के नाम से मोबाइल नंबर लिंक करवाना चाहते है, उसके सामने view पर क्लिक करना है।

- अब नए पेज पर मोबाइल नंबर सेक्शन में जो मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है उसे दर्ज करना है और Submit पर क्लिक करना है।

- अब आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा उसे दर्ज करना है और Verify पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने ओटीपी वेरिफाई हो गया है, ऐसा मैसेज आएगा और साथ ही में रिक्वेस्ट आईडी नंबर दिखाई देगा।

इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर धारक ऑनलाइन मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकता है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं कैसे पता चलेगा?
जिस नंबर को राशन कार्ड में लिंक करना चाहते है, उस मोबाइल नंबर पर धारक को मैसेज आएगा की राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हुआ है।
अगर मोबाइल नंबर को ऑनलाइन राशन कार्ड से लिंक करने में दिक्कत हो रही है, तो क्या करें?
अगर आपको ऑनलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने में दिक्कत आ रही है, तो आप नजदीकी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में जाकर काउंटर से अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करना है।
फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे कि नाम, पता, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, मोबाइल नंबर जो लिंक करना चाहते है आदि दर्ज करना है।
इसके बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे कि राशन कार्ड की कॉपी और आधार कार्ड की कॉपी को फॉर्म के साथ जोड़ देना है।
अब इस तैयार आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग अधिकारी के पास जमा कर देना है।
इसके कुछ दिनों बाद आपके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक किया गया हैं, ऐसा SMS आपको नए लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
FAQ सामान्य प्रश्न
क्या राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कोई शुल्क है?
जी नहीं, ऑनलाइन राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कोई चार्ज नहीं है। यह सर्विस मेरा राशन ऐप पर फ्री में उपलब्ध है।
राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक होने में कितना समय लगता है?
राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक होने में मैक्सिमम 3 से 5 दिनों तक का समय लगता है।
क्या ऑनलाइन राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक प्रक्रिया में ओटीपी वेरिफिकेशन होता है?
जी हां, ऑनलाइन जब राशन कार्ड में नया मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं, तब आपके नए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, उसे वेरिफिकेशन करना होता है, तब जाके राशन में मोबाइल नंबर लिंक होता है।
क्या बिना आधार के राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक किया जा सकता है?
जी नहीं, ऑनलाइन बिना आधार के राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आधार नंबर जरुरी ही है।
क्या राशन कार्ड में एक से ज्यादा मोबाइल नंबर लिंक हो सकते हैं?
जी नहीं, राशन कार्ड में एक टाइम पर एक ही मोबाइल नंबर लिंक किया जा सकता है एक से ज्यादा नहीं।
निष्कर्ष
इस लेख में मैंने आपको राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन कैसे करें इसके बारे में और इससे जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नो के बारे में जानकारी पुरे विस्तार से साझा की है।
आप मेरे द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग कर अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक कर सकते है।
राशन कार्ड धारक को मोबाइल नंबर लिंक करने की यह जानकारी बहुत ही उपयोगी है, इसके लिए इस लेख को हर राशन कार्ड धारकों तक जरूर पहुंचाएं।
हम आपके लिए राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर भी देते है।
तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करना ना भूलें और साथ ही में merarationcard.com पर विजिट भी करना है।