भारत में राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो गरीब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घर के मुखिया के नाम से जारी किया जाता है।
राशन कार्ड को हमेशा परिवार के मुखिया के नाम पर ही बनाया जाता है।
लेकिन कभी-कभी किसी कारणवश राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने की जरूरत आ जाती है।
अब खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड मुखिया का नाम बदलने की आसान सुविधा उपलब्ध हैं।
लेकिन लोगों को राशन कार्ड से मुखिया का नाम बदलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मालूम नहीं होती है और इसके लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है।
अब आपको कोई परेशान होने की जरुरत नहीं है।
मैं इस आर्टिकल में राशन कार्ड से मुखिया का नाम चेंज करने, इसके लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारें में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाला हूँ।
तो आप इस आर्टिकल पूरा पढ़िए।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने का कारण
- यदि वर्तमान में पुराने राशन कार्ड मुखिया की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार के किसी अन्य 18 वर्ष से ऊपर आयु के सदस्य को मुखिया बनाना पड़ता है।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड में परिवार के मुखिया (HOF) महिला होना चाहिए, इसलिए यदि परिवार में मुखिया पुरुष है, तो महिला सदस्य को मुखिया के रूप में जोड़ा जाता है।
- परिवार के मुखिया का विवाह होने के बाद पत्नी मुखिया का तलाक होने पर राशन में मुखिया का नाम बदलाया जाता है।
- परिवार के मुखिया वृद्धावस्था और शारीरिक कमजोरी के कारण मुखिया का नाम बदल सकते हैं।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- नया मुखिया का पासपोर्ट साइज की फोटो
- राशन कार्ड की कॉपी
- नए मुखिया के आधार कार्ड की कॉपी या वोटर आईडी कार्ड
- नया मुखिया और पुराने मुखिया के बीच क्या संबंध है इसका दस्तावेज़
- बिजली बिल या पानी बिल आवासीय पते के लिए।
- आय प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र या स्वयं का घोषणा पत्र
- परिवार के पुराने मुखिया की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र।
- नया मुखिया का मोबाइल नंबर
- पुराने मुखिया महिला की तलाक होने पर तलाक प्रमाण पत्र
राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे बदलें? ऑनलाइन
- ऑनलाइन राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको लॉगिन करना है। यदि आप वेबसाइट पर नए यूजर है, तो पहले वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना ले और लॉगिन करें।
- अब वेबसाइट पर आपको राशन कार्ड मुखिया परिवर्तन का विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने राशन कार्ड मुखिया का नाम बदलने के लिए एक फॉर्म खुलेगा।
- फार्म में आपको मुखिया आवेदक का नाम, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, नए मुखिया का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, वर्तमान आवासीय पता, अपना जिला, तहसील, ब्लाक, राशन दुकान नंबर और उसका पता आदि मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है।
- फॉर्म भरने के बाद आपको आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको अपने आवेदन को ऑनलाइन सबमिट कर देना है।
- आवेदन जमा करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी। जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर पाएंगे।
- अब आपके जमा किए गए फॉर्म को खाद्य विभाग अधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।
- जांच प्रक्रिया सफल होने के बाद राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे बदलें? ऑफलाइन
- ऑफलाइन राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जिला NFSA खाद्य विभाग कार्यालय में जाना है और वहां पर राशन कार्ड मुखिया चेंज करने हेतु फार्म प्राप्त करना है।
- मुखिया परिवर्तन फॉर्म को आप अपने राज्य के आधिकारिक खाद्य विभाग वेबसाइट से या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- अब फॉर्म में आपको पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना है।
- इसके बाद नए मुखिया का नाम, नए मुखिया का आधार कार्ड नंबर, नए मुखिया का आवासीय पता, मुखिया का मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, लिंग, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, अपने जिले का नाम, ब्लॉक, टाउन, तहसील, राशन दुकान का नाम और उसका पता आदि जानकारी भरनी है।
- फॉर्म के अंत में नए मुखिया का हस्ताक्षर या अगूंठा लगाना है।
- अब इस फार्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को जोड़ना है।
- इसके बाद इस आवेदन फॉर्म को नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में अधिकारी को जमा कर देना है।
- अधिकारी फॉर्म जमा करने के बाद आपको आवेदन नंबर की स्लिप देंगे, जिसे आपको संभाल कर रखना है।
- इसके बाद खाद्य विभाग अधिकारी आपके जमा किए गए आवेदन की जांच करेंगे।
- जांच में सभी जानकारी को वेरीफाई करेंगे।
- जांच प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपका राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदल दिया जाएगा।
राशन कार्ड में मुखिया नाम बदलने की आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?
ऑनलाइन प्रक्रिया
- ऑनलाइन राशन कार्ड में मुखिया के नाम बदलने की एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए आपको सबसे पहले अपना राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको राशन कार्ड स्टेटस या एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का विकल्प मिल जाएगा उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब नए पेज पर आपको जो ऑनलाइन आवेदन संख्या मिला है, उसे दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- अगर आपने ऑफलाइन राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने के लिए आवेदन किया है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जिला खाद्य विभाग कार्यालय में जाना है।
- खाद्य विभाग में जाने के बाद खाद्य अधिकारी को अपने ऑफलाइन आवेदन की आवेदन संख्या को देना है।
- इसके बाद खाद्य विभाग अधिकारी आवेदन संख्या को अपने कंप्यूटर में दर्ज कर आपको अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे।
इन लेखों को पढ़ें:–
- राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?
- राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदल नहीं रहा है, तो क्या करें?
राशन कार्ड में मुखिया का नाम आवेदन करने के बाद नहीं बदल रहा है, तो आपने आवेदन के समय कुछ गलतियां की है जैसे कि गलत जानकारी दर्ज की है या कुछ गलत दस्तावेजों को जमा किया है, जिसके कारण से मुखिया का नाम चेंज नहीं हो रहा है।
अब बिना गलती किए आपको फिर से मुखिया का नाम चेंज करने का फॉर्म लेना है, उसमें सही जानकारी भरनी है और फॉर्म के साथ सही दस्तावेजों को जोड़ना है।
आवेदन को ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करना है।
जांच प्रक्रिया में आवेदन जांच सफल होने पर मुखिया का नाम राशन कार्ड में बदल दिया जाएगा।
FAQ सामान्य प्रश्न
NFSA राशन कार्ड का मुखिया कौन होता है?
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड का मुखिया परिवार की सबसे बड़ी महिला होती है जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। यदि घर में कोई महिला 18 वर्ष से ऊपर नहीं है, तो परिवार के पुरुष मुखिया होता है।
मुखिया का नाम बदलने में कितना समय लगता है?
राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज होने में 30 दिनों से लेकर 45 दिनों तक का समय लग सकता है।
राशन कार्ड मुखिया बदलने की आवेदन फीस कितनी लगती है?
राशन कार्ड में ऑनलाइन या ऑफलाइन मुखिया का नाम चेंज करने के लिए कोई भी फीस नहीं ली जाती है, यह सुविधा राज्य के खाद्य विभाग की ओर से फ्री होती है।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के बाद नया राशन कार्ड कब मिलेगा?
जैसे ही राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज हो जाता है, इसके बाद 15 से 30 दिनों के भीतर आपको नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष
राशन कार्ड में मुखिया कैसे बदलें? इसकी पूर्ण स्टेप बाय स्टेप जानकारी सरल भाषा में हमने यहां आपको बताई है।
अब कोई भी राशन कार्ड धारक इस आर्टिकल को पढ़कर अपने राशन कार्ड में मुखिया परिवर्तन हेतु आवेदन कर पाएगा।
मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी समझ में आई है।
अगर आपको यह आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई है, तो आप इस आर्टिकल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और अपने दोस्तों को शेयर करें।
आपको आगे भी ऐसे ही राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी सबसे पहले जननी है, तो आप merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट करें।