राजस्थान राशन कार्ड में नाम करेक्शन कैसे करें? (2026) में

अगर आप राजस्थान के राशन कार्ड धारक हैं और आपके राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम गलत दर्ज हो गया है, तो उसे सही करवाना जरूरी है।

कई बार नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है, सरनेम छूट जाता है या शादी के बाद नाम बदल जाता है।

ऐसी स्थिति में राशन कार्ड से जुडी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए राशन कार्ड में सही नाम होना बहुत आवश्यक है।

राजस्थान में राशन कार्ड का उपयोग सिर्फ सस्ता या मुफ्त राशन लेने के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य और केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी किया जाता है।

इसी वजह से राजस्थान सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया को आसान बना दिया है।

अब कोई भी पात्र व्यक्ति अपने राशन कार्ड में नाम ठीक कराने के लिए नजदीकी CSC सेंटर की मदद ले सकते हैं या सीधे खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राजस्थान राशन कार्ड में नाम करेक्शन कैसे किया जाता है, इसके लिए कौन पात्र होता है, कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होते हैं, आवेदन करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है, और नाम सही होने में कितना समय लग सकता है।

पूरी जानकारी समझने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

राशन कार्ड में नाम करेक्ट करने के लिए लगने वाले डाक्यूमेंट्स

  1. परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट आकार के फोटो
  3. जिस व्यक्ति का नाम सुधारना है, उसका आधार कार्ड
  4. राशन कार्ड की कॉपी
  5. बिजली बिल या पानी बिल 
  6. राशन कार्ड सुधार आवेदन फॉर्म (ऑफलाइन आवेदन के लिए) 
  7. स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र
  8. शादी के बाद नाम सुधार की स्थिति में विवाह प्रमाण पत्र
  9. परिवार के मुखिया का स्व-घोषणा पत्र (एफिडेविट)
  10. राजपत्र (गैज़ेट) (यदि जरुरी हो तो)
  11. मोबाइल नंबर

राजस्थान राशन कार्ड में नाम करेक्शन कैसे करें? ऑनलाइन 

राजस्थान में ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम सुधार करने के लिए खुद राशन कार्ड धारक या राशन कार्ड में शामिल कोई सदस्य खुद से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकता है। 

इसके लिए आवेदक को नजदीकी CSC जन सेवा केंद्र पर जाना होगा।

CSC जन सेवा केंद्र से राशन कार्ड में नाम सुधार हो सकता है।

यह सुविधा राजस्थान राज्य में उपलब्ध है और आम लोगों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है।

अब CSC सेंटर पर जाकर राशन कार्ड नाम सुधार का आवेदन करना है, ऐसा CSC ऑपरेटर को कहना है।

इसके लिए आपको सदस्य का आधार कार्ड, पुराना राशन कार्ड, परिवार के मुखिया का आधार से लिंक मोबाइल नंबर आदि ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट की सूची साथ ले जाना है। 

CSC ऑपरेटर आपके फॉर्म को ऑनलाइन भरता है और दस्तावेज़ को स्कैन करके राजस्थान खाद्य पोर्टल पर अपलोड करता है। 

आवेदन जमा करने के बाद ऑपरेटर आपको आवेदन रसीद देगा, जिसे आप अपने पास संभाल कर रखें। जिससे आप बाद में अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि CSC सेंटर से ऑनलाइन नाम सुधार आवेदन करने के लिए ऑपरेटर आपसे 50 से 100 रूपये सेवा शुल्क लेगा।

इस तरह ऑनलाइन CSC सेंटर से आसान तरीके से राजस्थान में राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन कराया जाता है। 

राजस्थान राशन कार्ड में नाम सुधार कैसे करें? ऑफलाइन

  • ऑफलाइन राशन कार्ड में नाम सुधार करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाना होगा। वहाँ से राशन कार्ड सुधार का आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • आप इस फॉर्म को राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (food.rajasthan.gov.in) या किसी ई-मित्र केंद्र से राशन कार्ड में संशोधन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे की जिस सदस्य के नाम में सुधार करना है, उसका सही पूरा नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, राशन कार्ड नंबर, आवासीय पता, राशन कार्ड का प्रकार, आदि स्पष्ट रूप से दर्ज करना है।
  • फॉर्म के अंत में मुखिया के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना है।
  • इसके बाद फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज़ लगाना होते हैं। 
  • भरे हुए फॉर्म और दस्तावेज़ों को उसी खाद्य आपूर्ति कार्यालय कार्यालय में जमा करना है।
  • जमा करने के बाद आवेदन रसीद (acknowledgment slip) लेना न भूलें, जिसका उपयोग आवेदन की स्थिति को चेक करने के लिए कर सकते हैं।
  • इसके बाद आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय (DSO/BDO/EO) को वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।
  • अधिकारी आपके दस्तावेज़ों और सदस्य की जानकारी की जांच करेंगे, और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपडेटेड राशन कार्ड जारी करेंगे। 
  • अब आप उसी खाद्य कार्यालय पर जाकर अपडेटेड राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

इस तरह राजस्थान में आसानी से ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड में नाम सुधरवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नाम संशोधन का आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति कैसे चेक करें? 

  • यदि राशन कार्ड में अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम सुधार करने के लिए आवेदन किया है और उसका नाम राशन कार्ड में अपडेट हुआ है या नहीं चेक करना चाहते है, तो राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर आ जाना है।
  • पोर्टल पर आ जाने के बाद आपको निचे आना है। 
  • इसके बाद आपको महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनायें का सेक्शन दिखाई देगा।
  • जिसमें आपको राशन कार्ड पर क्लिक करना है। 
  • राशन कार्ड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शंस दिखाई देंगे।
  • जिसमें से आपको Ration Card Application Status पर क्लिक करना है।
  • अब आप नए पेज पर आ जाएंगे।
  • नए पेज पर आपको दो ऑप्शंस दिखाई देंगे, जिसमें से पहले राशन कार्ड नंबर होगा और दूसरा फॉर्म नंबर होगा। 
  • यदि आप राशन कार्ड नंबर दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है। 
  • यदि आप आवेदन जमा किए जाने पर मिलने वाली स्लिप के आधार पर आवेदन स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो स्लिप में दर्ज किया हुआ आवेदन नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद Check Status बटन पर क्लिक कर देना है।  
  • स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड में नाम सुधार करने के लिए किया गया आवेदन की संपूर्ण जानकारी दिख जाएगी।
  • जिसमें सदस्य का नाम करेक्शन हुआ है या नहीं यह जानकारी भी शामिल है।

राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन करते समय क्या बातें ध्यान में रखना चाहिए? 

  • सभी डाक्यूमेंट्स जैसे की आधार, जन्म प्रमाण पत्र आदि में जानकारी एक समान होनी चाहिए।
  • राशन कार्ड में संशोधन के लिए नवीनतम और सही फॉर्म जैसे की राजस्थान में प्रपत्र-4 का उपयोग करना है।
  • फॉर्म में सभी जानकारी साफ अक्षरों में भरना है, इसके लिए नीली और काली बॉलपेन का उपयोग करना है।
  • फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की ज़ेरॉक्स कॉपी जोड़ें।
  • आवेदन जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी या ई-मित्र केंद्र संचालक से हस्ताक्षरित और मुहर लगी हुई आवेदन की रसीद लेना है।
  • फॉर्म जमा करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें कि कोई कॉलम खाली न रह गया हो और सभी जानकारी सही भरी गई हो।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर या आवेदन में दिया गया मोबाइल नंबर चालू हालत में रखना है, आवेदन अपडेट की जानकारी स्मार्टफोन पर SMS के माध्यम से मिल सके।
  • बच्चों के नाम सुधार के लिए स्कूल प्रमाण या जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही होना चाहिए।
  • अगर नाम शादी के बाद बदला जा रहा है, तो विवाह प्रमाण पत्र होना जरुरी है।

इन ब्लॉगपोस्ट को भी पढ़ें:-

राशन कार्ड स्टेटस चेक ऑनलाइन पश्चिम बंगाल

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? ऑनलाइन

राशन कार्ड में नाम करेक्शन करने के लिए किया गया आवेदन रिजेक्ट हुआ है, तो अब क्या करें?

सबसे पहले यह पता करें कि आवेदन रिजेक्ट होने का कारण क्या है। आवेदन की स्थिति चेक करें।

कई बार, गलत जानकारी, अधूरे दस्तावेज़ या अस्पष्ट डाक्यूमेंट्स स्कैन, की वजह से आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।

अगर कारण गलत जानकारी या दस्तावेज़ से जुड़ा है, तो पहले जानकारी या डाक्यूमेंट्स सही कराएं।

इसके बाद नया आवेदन करना है।

अगर आपको कारण समझ में नहीं आ रहा है या बार-बार आवेदन रिजेक्ट हो रहा है, तो अपने नजदीकी राशन डीलर, CSC सेंटर या खाद्य एवं नागरिक विभाग के कार्यालय जाकर सीधे खाद्य अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

आप राजस्थान खाद्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800180-6030 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. राशन नाम में सुधार होने के बाद नया राशन कार्ड कैसे प्राप्त करें?

    राशन में नाम सुधार हो जाने के बाद आमतौर पर नया राशन कार्ड जारी नहीं किया जाता है। सुधार की जानकारी ऑनलाइन खाद्य रिकॉर्ड में अपडेट हो जाती है।

    नजदीकी CSC सेंटर से या खाद्य विभाग की वेबसाइट से अपडेटेड राशन कार्ड की प्रिंट कॉपी निकलवा सकते हैं, जिसे आप सभी जगहों पर उपयोग कर सकते हैं।

  2. राजस्थान में राशन कार्ड में नाम सुधार कौन करवा सकता है?

    राशन कार्ड में नाम सुधार के लिए आवेदन परिवार का मुखिया करवा सकता है।

  3. राजस्थान राशन कार्ड में नाम संशोधन करवाने में कितना समय लग सकता है?

    राशन कार्ड नाम संशोधन की प्रक्रिया में आमतौर पर 15 से 30 दिन तक का समय लग सकता है।

  4. राशन कार्ड में नाम करेक्शन के लिए आधार कार्ड जरूरी है या नहीं?

    जी हाँ, नाम करेक्शन के लिए आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा जारी एक विशिष्ट पहचान प्रमाण है। अधिकारी यह तय करते हैं कि राशन कार्ड में नाम वही दर्ज हो, जो सदस्य के आधार कार्ड में दर्ज है।

निष्कर्ष 

इस लेख में आपको ऑनलाइन ऑफलाइन राजस्थान राशन कार्ड में नाम करेक्शन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताई है। 

अब राजस्थान राज्य का राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में शामिल फॅमिली सदस्य जैसे की बच्चे, पति/पिता या पत्नी का नाम इस लेख में दी गई जानकारी उपयोग कर करेक्ट कर सकता है। 

यदि आप आगे भी राजस्थान राज्य से जुडी राशन कार्ड की लेटस्ट नई जानकारी जानना चाहते है, तो आप merarationcard.com पर विजिट करें, यहाँ हम आपके लिए हर रोज नई-नई जानकारी पब्लिश करते हैं। 

Leave a Comment