पंजाब राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? स्टेप बाय स्टेप 2026

यदि आप पंजाब राज्य के नए राशन कार्ड आवेदक है या फिर अपने पुराने राशन कार्ड में कोई नाम, मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी अपडेट किया है, तो आपको अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की जरूरत पड़ती है।

पंजाब सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन राशन स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है।

इसके लिए अब आपको NFSA खाद्य विभाग कार्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। 

अब आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर से राशन कार्ड नंबर और राशन कार्ड से जुड़े आधार नंबर के माध्यम से पंजाब राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिन्हें स्टेटस चेक करने के बारे में पूरी जानकारी मालूम नहीं है। 

इसलिए मैं यहां आपको पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? इसके लिए कौन से दस्तावेज लगते हैं? आदि।

इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब सरल और आसान भाषा में दूंगा।

पंजाब राशन कार्ड स्थिति चेक करने की जरूरत क्यों होती है?

जब आप राशन कार्ड के लिए नया आवेदन करते हैं या फिर अपने राशन कार्ड में कोई भी सुधार करते हैं, तब आपको राशन कार्ड बना है या नहीं, राशन कार्ड में कोई गलती तो नहीं रह गई, राशन कार्ड रिजेक्ट हो गया है या नहीं, राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्य के नाम सही है या नहीं, आदि।

जानकारी प्राप्त करने के लिए पंजाब राशन कार्ड स्थिति चेक करने की जरूरत पड़ती है। 

पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए क्या चाहिए?

  • आधार नंबर
  • राशन कार्ड नंबर 

पंजाब राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

  • ऑनलाइन पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पंजाब खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://ercms.punjab.gov.in/ पर आना है। 
पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक पोर्टल

स्मार्टफोन डेस्कटॉप मोड पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए

  • जैसे ही आप पंजाब खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर आते हैं और अपने मोबाइल को डेस्कटॉप मॉड पर करते हैं, तब आपको वेबसाइट पर कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब आपको वेबसाइट पर RATION CARD पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने दो विकल्प नजर आएंगे सबसे पहले Ration Card Search With RC No. और दूसरा Know Your Ration Card.
  • अब अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर है, तो आप Ration Card Search With RC No पर क्लिक करना है। 
  • अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर नहीं है, तो Know Your Ration Card पर क्लिक करना है।
ercms पंजाब gov पोर्टल ऑप्शंस

  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर वेरीफाई करना है। 
कैप्चा कोड वेरीफाई करना है राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए

  • अब नए पेज पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है या आधार नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद View Report पर क्लिक करना है। 
पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक

  • अब आपको अपने पंजाब राशन कार्ड की ऑनलाइन स्थिति दिख जाएगी। 

इस प्रकार आप राशन कार्ड नंबर से और आधार कार्ड नंबर से अपने पंजाब का राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इन आर्टिकल को पढ़ें:–

NFSA पोर्टल से पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करें

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एनएफएसए की आधिकारिक पोर्टल से पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपको nfsa.gov.in पर आना है।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको ऊपर मेनू तीन लाइन दिख रही होगी, उसपर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको Citizen Corner पर क्लिक करना है और उसके बाद Know Your Ration Card Status पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको राशन कार्ड नंबर स्क्रीन पर दिख रहा है कैप्चा कोड दर्ज करना है और इसके बाद Get RC Details पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको अपने स्क्रीन पर पंजाब राशन कार्ड का स्टेटस दिख जाएगा।

ऑफलाइन पंजाब राशन कार्ड का स्टेटस कैसे पता करें?

  • ऑफलाइन पंजाब राशन कार्ड स्टेटस पता करने के लिए आपको अपने जिले के खाद्य कार्यालय में जाना होगा
  • खाद्य अधिकारी के पास आवेदन नंबर या राशन कार्ड नंबर जमा करना है।
  • इसके बाद अधिकारी कंप्यूटर में चेक करने आपको पंजाब राशन कार्ड स्टेटस की जानकारी देंगे।

पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के बाद कौन-कौनसी जानकारी दिखाई देगी?

  • राशन कार्ड नंबर
  • राशन कार्ड में जुड़े परिवार के सदस्य के नाम 
  • परिवार का मुखिया यानी कि हेड ऑफ फैमिली (HOF)
  • राशन कार्ड में शामिल यूनिट की संख्या 
  • राशन कार्ड का प्रकार 
  • राशन दुकानदार का नाम और उसका पता 
  • ई केवाईसी स्टेटस 
  • राशन कार्ड की वर्तमान स्थिति

ऑनलाइन पंजाब खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर राशन का स्टेटस नहीं दिख रहा है, तो क्या करें?

अगर अपने हाल ही में पंजाब में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, या पुराने राशन कार्ड में कोई जानकारी अपडेट की है, तो ऑनलाइन स्टेटस अपडेट होने में समय लगता है, इसके लिए आप कुछ दिनों तक इंतजार करें। 

इसके बाद आप राशन कार्ड स्टेटस चेक करते हैं और राशन कार्ड स्टेटस नहीं दिख रहा है, तब आप पंजाब खाद्य विभाग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 180030061313 पर कॉल करके समस्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

यदि आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल नहीं करना चाहते है, तो आप अपने नजदीकी जिला खाद्य ऑफिस में जाकर फूड सर्किल अधिकारी से राशन कार्ड स्टेटस चेक करने से जुड़ी समस्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. ऑनलाइन पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए कौन सी वेबसाइट है?

    ऑनलाइन पंजाब पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए दो वेबसाइट है। जिनमें से एक पंजाब खाद्य पोर्टल की https://ercms.punjab.gov.in/ वेबसाइट है और दूसरी एनएफएसए पोर्टल https://nfsa.gov.in/ है।

  2. अगर मेरे पास राशन कार्ड नंबर नहीं है, तो पंजाब राशन स्टेटस चेक किया जा सकता है?

    जी, बिल्कुल अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर नहीं है, तो आप राशन कार्ड से लिंक आधार कार्ड नंबर से भी अपना पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  3. क्या पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए कितना पैसा लगता है?

    दरअसल पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है। यह सुविधा पंजाब खाद्य विभाग की ओर से राशन कार्ड धारकों के लिए फ्री में उपलब्ध कराई गई है।

  4. क्या मोबाइल नंबर द्वारा पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक किया जा सकता है? 

    जी नहीं, पंजाब खाद्य विभाग के पोर्टल पर मोबाइल नंबर द्वारा राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की कोई भी सुविधा नहीं है। इसलिए आप मोबाइल नंबर द्वारा पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक नहीं कर सकते।

  5. पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए किसी विशेष कागजात की जरूरत होती है? 

    देखा जाए तो पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए कोई भी विशेष कागजात की जरूरत नहीं होती है।

निष्कर्ष

यहाँ पर आपको मेरे द्वारा पंजाब राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में पुरे डीटेल के साथ जानकारी साझा की है।

पंजाब राज्य के आवेदक या राशन कार्ड धारक अब घर बैठे ऑनलाइन आसानी से अपना राशन कार्ड स्टेटस देख सकते हैं।

इसके लिए बस आपको इस लेख में बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना है और पंजाब फूड डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना है।

अगर यह लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई हो, तो कृपया आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

पंजाब राशन कार्ड से जुड़ी नई नई जानकारी जानने के लिए merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment