वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड से सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के माध्यम से सरकार की राशन दुकान से मुफ्त में खाद्य सामग्री मिलती है।
वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड अनाज प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि, नागरिक को के पहचान और पते के रूप में भी कार्य करता है।
अगर आपने भी WB राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या राशन कार्ड में कोई अपडेट किया है और अब राशन कार्ड की स्थिति जानना चाहते है,
तो यह लेख में आपको ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की संपूर्ण जानकारी सरल भाषा में समझाई जाएगी।
बहुत से लोगों को स्टेटस चेक करने के लिए NFSA जिला खाद्य विभाग कार्यालय में जाना पड़ता है।
लेकिन अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से WB राशन कार्ड स्थिति चेक कर पाएंगेl
इसकी प्रक्रिया हमने नीचे दी हुई है, इसे ध्यान से पढ़ें।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड स्थिति चेक करने की आवश्यकता क्यों हैं?
जब भी आप नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते है या अपने पुराने राशन कार्ड में कोई सुधार करते है, तो राशन कार्ड किस स्टेज पर है, राशन कार्ड में सुधार हुआ है या नहीं, राशन कार्ड में किन-किन लोगों का नाम है, राशन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, राशन कार्ड में कोई गलती तो नहीं आदि।
जानकारी पता करने के लिए राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने की आवश्यकता पड़ती है।
ऑनलाइन पश्चिम बंगाल राशन कार्ड स्टेटस चेक करने का फायदा क्या है?
- आपको सरकारी खाद्य विभाग ऑफिस पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
- आप ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल और कंप्यूटर से स्टेटस चेक कर पाएंगे।
- ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के सुविधा होने से आपको कही जाने की जरूरत नहीं होती है, इससे आपके समय की बचत होगी।
- आप कभी भी अपने टाइम अनुसार Wb राशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यकताएं
- राशन कार्ड आवेदन नंबर
- राशन कार्ड से जुड़ा आधार नंबर
- राशन कार्ड में जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर (यह मोबाइल नंबर राशन कार्ड में शामिल सदस्य के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।)
ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक वेस्ट बंगाल
- राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको पश्चिम बंगाल के ऑफिशियल खाद्य विभाग की वेबसाइट food.wb.gov.in पर आना है।

- वेबसाइट पर आने के बाद आपको सबसे नीचे जाना है, आपको बहुत से विकल्प देखने को मिलेंगे।
- वहां आपको Special Service के सेक्शन में Check Status Of Ration Card Application वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आप नए राशन स्टेटस चेक करने वाले पेज पर आ जाएंगे।
- वहां पर आपको Search Type में Aadhar Number या Mobile Number वाले विकल्प को सिलेक्ट करना है।
- इसके बाद नीचे आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है और खाली बॉक्स में टिक कर देना है।
- इसके बाद Search पर क्लिक करना है।

- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरिफाई कर लेना है।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल राशन कार्ड स्टेटस की जानकारी देखने को मिल जाएगी।
इस तरह आप ऑनलाइन आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से WB खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है।
- अगर आपको राशन कार्ड के स्टेटस की जानकारी नहीं दिखती है, तो आप सबसे पहले इस https://wbpds.wb.gov.in/(S(ivppwvfg0oqs5bc5iuqqjoma))/checkapplicationstatus.aspx दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आप WB राशन कार्ड के स्टेटस चेक करने के पेज पर पहुंच जाएंगे।
- इसके बाद पेज के सबसे नीचे जाना है।
- वहां If you did not find the application. Then click here to check old Application Status ऐसा लिखा हुआ मिलेगा जिसके अंदर Click Here पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा, जिसमें फॉर्म का प्रकार सिलेक्ट करना है और राशन कार्ड आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद Search पर क्लिक कर देना है।

- अब स्क्रीन पर राशन कार्ड की वर्तमान स्टेटस की जानकारी दिख जाएगी।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के बाद कौन-सी जानकारी मिलती है?
- राशन कार्ड किस स्टेज पर है।
- राशन कार्ड के मुखिया का नाम।
- राशन कार्ड में शामिल सदस्यों के नाम
- राशन कार्ड के प्रकार
- डिजिटल राशन कार्ड नंबर
- राशन दुकान का नाम और पता
वेस्ट बंगाल खाद्य विभाग राशन स्टेटस चेक करने से जुडी सहायता के लिए कॉन्टेक्ट डिटेल्स
अगर आपको राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने से जुड़ी सहायता या कोई जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग के ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर 1800 345 5505 पर संपर्क कर सकते है।
आप चाहे तो WB खाद्य पोर्टल की आधिकारिक ईमेल आईडी wbfoodrccomplaints@gmail.com पर मेसेज भेजकर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते है।
यदि आप पश्चिम बंगाल में रहते है, तो आप खाद्यश्री भवन 11ए, मिर्जा गालिब स्ट्रीट, कोलकाता – 700087 के ऑफिशियल खाद्य कार्यालय में जा सकते हैं।
अगर मुझे ऑनलाइन वेस्ट बंगाल ई राशन कार्ड स्टेटस चेक करने में कोई समस्या आ रही है तो मैं क्या करूँ?
देखा जाएं तो सरकारी वेबसाइट पर ज्यादा लोड बढ़ जाने पर वेबसाइट खुलने में थोड़ी देर लग सकती है।
पर आप समय-समय पर स्टेटस चेक करने की कोशिश करते रहें।
फिर भी समस्या सुलझ नहीं रही है या अन्य कोई समस्या दिखाई देती है, तो आप पश्चिम बंगाल के खाद्य विभाग हेल्पलाइन नंबर 1800 345 5505 & 1967 पर कॉल कर समस्या बताकर जानकारी पता कर सकते हैं।
FAQ सामान्य प्रश्न
अगर वेस्ट बंगाल में मुझे अपना राशन कार्ड नंबर नहीं पता है, तो क्या मैं स्टेटस चेक कर सकता हूँ?
जी हां, आपके पास वेस्ट बंगाल में राशन कार्ड नंबर नहीं होने पर राशन कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर या राशन कार्ड से जुड़े आधार नंबर से राशन स्टेटस चेक कर सकते है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड लिस्ट से राशन कार्ड चेक किया जा सकता है?
जी हां, आप WB खाद्य पोर्टल राशन कार्ड लिस्ट में अपने जिले, ब्लॉक/टाऊन, ग्रामपंचायत, राशन दुकान का नाम, राशन कार्ड का प्रकार सिलेक्ट करने के बाद लिस्ट में परिवार के मुखिया का नाम देखें और उसपर क्लिक कर वेस्ट बंगाल राशन स्टेटस चेक कर सकते है।
आवेदन के कितने दिन बाद पश्चिम बंगाल एनएफएसए राशन का स्टेटस चेक किया जा सकता है?
WB में राशन कार्ड आवेदन करने के 15 से 30 दिनों के बाद एनएफएसए राशन का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
क्या नाम से ऑनलाइन वेस्ट बंगाल राशन कार्ड का स्टेटस पता कर सकते हैं?
जी नहीं, वेस्ट बंगाल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर नाम से राशन कार्ड का स्टेटस पता नहीं कर सकते हैं।
क्या पश्चिम बंगाल राशन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की लिए कोई शुल्क लगता है?
जी नहीं, अगर आप ऑनलाइन पश्चिम बंगाल खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड स्टेटस चेक करते है, तो आपको कोई शुल्क देना नहीं पड़ता है। स्टेटस चेक करने की सुविधा WB खाद्य पोर्टल पर नागरिकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।
निष्कर्ष
यहां लेख में मैंने आपको ऑनलाइन वेस्ट बंगाल राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की संपूर्ण प्रकिया आसान भाषा में और संपूर्ण डिटेल के साथ बताई है।
ताकि आप भी राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के प्रक्रिया को फॉलो कर अपना पश्चिम बंगाल राशन कार्ड चेक कर पाएं।
वेस्ट बंगाल में जो लोग ऑनलाइन राशन स्टेटस चेक करना चाहते है, पर ऑनलाइन स्टेटस चेक नहीं कर पा रहें है उन लोगों तक यह लेख को पहुंचाएं।
आपको merarationcard.com पर राशन कार्ड से जुड़ी नई जानकारी एकदम सरल भाषा में मिलेगी, इसके लिए आप वेबसाइट पर विजिट जरूर करें।