अगर आप हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारक हैं।
तो आपके लिए हरियाणा राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ऑनलाइन हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की सुविधा उपलब्ध कराइ गई है।
जिन भी लोगों ने हाल ही में हरियाणा राज्य के राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे लोग राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम और अपने परिवार के सदस्य का नाम आसानी से देख सकते हैं।
अगर आपका नाम हरियाणा राज्य के लाभार्थी राशन कार्ड सूची में नहीं होगा, तो आप राशन लेने के पात्र नहीं रहेंगे।
बहुत से राशन कार्ड धारकों को हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें, इसके बारे में जानकारी पता नहीं है।
आज हम राशन कार्ड होल्डर ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से हरियाणा राज्य के राशन कार्ड सूची में अपना नाम स्टेप बाय स्टेप चेक करने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं।
तो राशन कार्ड धारक इस लेख को अंत तक ध्यान से पूरा जरूर पढ़ें।
हरियाणा की राशन कार्ड लिस्ट कब जारी की जाती हैं?
हरियाणा राज्य के खाद्य विभाग वेब पोर्टल पर हरियाणा राज्य के सभी जिले, गांव, ब्लॉक, टाउन के राशन कार्ड की सूची को जारी किया जाता है।
हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची समय-समय पर अपडेट होती रहती है।
जब हरियाणा राज्य का व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करता है और राशन कार्ड के लिए पात्र पाया जाता है, तो उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाता है।
हरियाणा सरकार राशन कार्ड धारक के पात्रता की जांच समय-समय पर करती रहती है, जो राशन कार्ड धारक अब राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है, उनका नाम हरियाणा राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाता है।
हरियाणा राशन कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लाभ
- आपको खाद्य कार्यालय में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- आप घर बैठे ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल से राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं।
- ऑनलाइन हरियाणा राज्य की राशन कार्ड लिस्ट 24 घंटे उपलब्ध रहती है, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी लिस्ट देख सकते हैं।
- हरियाणा खाद्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध राशन कार्ड लिस्ट पूरी तरह से अपडेटेड होती है, जिससे गलत जानकारी या धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले, आपको हरियाणा राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://epds.haryanafood.gov.in/ पर आ जाना है। आप यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- अब होम पेज पर मेनू तीन लाइन पर क्लिक कर आपको Report के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने नए पेज पर हरियाणा राज्य के सभी जिलों की लिस्ट खुल जाएगी। आपका राशन कार्ड जिस भी जिले का होगा, उस जिले के नाम पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक की लिस्ट खुलेगी। अब आप अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की लिस्ट खुल जाएगी। वहां आप अपने गांव के नाम पर क्लिक करें।
- अब आपके गांव के सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी। वहां आप स्टेप बाय स्टेप अपना नाम हरियाणा राशन कार्ड धारकों की सूची में देख सकते हैं।
हरियाणा राशन कार्ड की सूची में कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध है?
- राशन कार्ड नंबर
- राशन कार्ड के आवेदनकर्ता का नाम
- राशन दुकानदार का नाम
- राशन दुकानदार का आईडी नंबर
- राशन कार्ड का प्रकार
- राशन कार्ड में मौजूद सदस्यों की संख्या
इन्हे पढ़ें:-
राशन कार्ड परिवार के मुखिया का नाम कैसे चेंज करें?
राजस्थान अर्बन राशन कार्ड की लिस्ट में नाम कैसे देखें?
हरियाणा राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया है, तो क्या करें?
आप सबसे पहले नजदीकी राशन दुकान पर या खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर अधिकारी से हरियाणा राशन कार्ड सूची में नाम नहीं आया है, इसका कारण पता करें।
इसके बाद बिना किसी गलती किए कार्यालय अधिकारी द्वारा बताई गई प्रक्रिया को पूर्ण करें।
आपका नाम कुछ दिनों के भीतर हरियाणा राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।
FAQs सामान्य प्रश्न
हरियाणा राशन कार्ड सूची क्या है?
हरियाणा राशन कार्ड सूची वह सूची है, जिसमें हरियाणा राज्य के लाभार्थी राशन कार्ड धारक के सभी परिवारों के नाम होते हैं जिन्हें सरकार द्वारा राशन और अन्य राशन कार्ड से जुडी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
क्या हरियाणा की राशन कार्ड लिस्ट 2026 में ऑफलाइन चेक की जा सकती है?
जी हाँ, आप अपने राशन डीलर के पास अथवा खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर ऑफलाइन राशन कार्ड लिस्ट 2026 में चेक कर सकते हैं।
क्या हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची देखने के लिए किसी दस्तावेज की जरुरत है?
जी नहीं, आपको राशन कार्ड लाभार्थी सूची देखने के लिए किसी भी दस्तावेज की जरुरत नहीं है।
अगर मेरी हरियाणा के राशन कार्ड लिस्ट में जानकारी गलत है, तो क्या कर सकता हूँ?
यदि आपके हरियाणा के राशन कार्ड लिस्ट में कोई गलती है, तो आप नजदीकी खाद्य विभाग में जाकर वहां से अपने दस्तावेज़ों के आधार पर राशन कार्ड में सही जानकारी अपडेट कर सकते है।
हरियाणा राशन कार्ड धारकों की सूची में नाम देखने से क्या होगा?
राशन कार्ड धारकों की सूची में आपका नाम लिस्ट में सही तरह से दर्ज किया गया है या नहीं, राशन कार्ड लिस्ट में कोई गलती तो नहीं। यह जानकारी आपको राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने से पता चलती है।
क्या हरियाणा राशन कार्ड की लिस्ट देखने के लिए चार्ज देना होगा?
जी नहीं, आपको राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए किसी भी प्रकार का चार्ज देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध की गई है।
हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?
राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 / 1967 / 14445 / 1800-180-2405 है।
निष्कर्ष
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी सरल भाषा में प्रदान की गई है।
अब हरियाणा राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में बताई गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आसानी से राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
इस लेख में आपके सामने प्रस्तुत की गई जानकारी कैसी लगी, इसके बारे में आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसीलिए आप कमेंट करना न भूलें।
इसी तरह राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारियां सबसे पहले जानने के लिए आप merarationcard.com को गूगल पर सर्च कर हमारे ब्लॉग साइट में आकर हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।