यदि आप गुजरात राज्य के राशन कार्ड धारक है या आपने अभी-अभी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और अब अपना नाम गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में देखना चाहते है, तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
गुजरात राशन कार्ड सूची में नए राशन कार्ड धारकों का नाम शामिल किया जाता है और अपात्र राशन धारकों का नाम हटाया जाता है।
गुजरात राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी होने की कोई पक्की तारीख नहीं होती है। गुजरात NFSA खाद्य विभाग अपने समय-समय पर लिस्ट को अपडेट करती रहती है।
गुजरात राशन कार्ड धारकों की सूची में नाम देखने के लिए लोगों को पहले नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाना पड़ता था।
लेकिन अब आपको खाद्य कार्यायल में जाने की जरूरत नहीं है।
आप घर बैठे ऑनलाइन स्मार्टफोन के माध्यम से गुजरात खाद्य विभाग पोर्टल पर विलेज वाइज APL, BPL, PHH, AAY और AY लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
अगर आपको ऑनलाइन गुजरात के राशन कार्ड सूची में नाम देखना नहीं आता है।
तो आपको इस आर्टिकल में हम गुजरात राशन कार्ड धारकों की सूची चेक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताने वाले है।
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट क्या है?
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में गुजरात राज्य के सभी राशन कार्ड योजना के लाभार्थीओं के नाम होते है।
इस सूची में राशन कार्ड धारक की और उसके परिवार के सदस्य की जानकारी होती है।
यह लिस्ट गुजरात सरकार के खाद्य विभाग द्वारा ऑनलाइन जारी की जाती है।
गुजरात राशन कार्ड सूची के लिए पात्रता मानदंड
- आवेदक गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक परिवार के सदस्य पहले से किसी अन्य राज्य में राशन कार्ड धारक नहीं होने चाहिए।
- परिवार की कुल वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित होनी चाहिए।
- परिवार के मुखिया की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- परिवार में कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लाभ
- आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
- लिस्ट देखने से पता चलता है, कि आपका राशन कार्ड किस श्रेणी (APL, BPL, AAY आदि) में आता है।
- घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट देखने से समय की बचत होती है।
- राशन कार्ड में दी गई सभी जानकारी, जैसे नाम, पता और परिवार के सदस्यों की संख्या, सही है या नहीं पता चलता है।
- लिस्ट में अपना नाम देखकर आप यह जान सकते हैं, कि आपके राशन कार्ड का ई-केवाईसी (e-KYC) हुआ है या नहीं।
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?
- गुजरात राज्य के ऑफिशियल खाद्य विभाग पोर्टल पर नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले ipds.gujarat.gov.in वेबसाइट पर आ जाना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Links के सेक्शन में NFSA Ration Abstract ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने नए पेज ओपन होगा, इसमें आपको महीना, और साल सेलेक्ट करना है और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा दर्ज कर GO पर क्लिक करना है।

- इसके बाद नए पेज पर गुजरात राज्य के सभी जिलों की सूची खुल जाएगी।
- आप जिस जिले में रहते है, उस जिले को सेलेक्ट करना है।

- जिले को सेलेक्ट करने के बाद ब्लॉक की सूची ओपन होगी, इसमें आपको अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करना है।

- अब आपके सामने नए पेज पर एरिया नाम के सामने अपने राशन कार्ड का प्रकार BPL, AAY, PHH, APL देखना है और इसके नीचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करना है।

- अब आपके स्क्रीन पर गुजरात राशन कार्ड धारकों की लिस्ट देखने को मिलेगी।
- आप अपना नाम स्टेप बाय स्टेप चेक कर सकते है।

इस तरह से आप गुजरात राशन कार्ड सूची में ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते है और राशन कार्ड नंबर पर क्लिक कर अपना राशन कार्ड की डिटेल भी देख सकते है।
इन आर्टिकल को पढ़ें:–
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट चेक करते समय कौन सी जानकारी दिखाई देती है?
- SrNo.
- Card Holder Name
- HOF As Per NFSA
- Ration CardNo.
- Card Category
- family Member
- LPG Status
- PNG Status
- addr1
- Village
गुजरात की नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है, तो क्या करें ?
अगर आपका नाम गुजरात राशन कार्ड सूची में नहीं है, तो आप सबसे पहले अपने नजदीकी खाद्य विभाग के कार्यालय में विजिट करके राशन लिस्ट में नाम क्यों नहीं है, इसका कारण खाद्य अधिकारी से पूछ सकते हैं।
खाद्य अधिकारी आपके राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के बाद आपको समाधान बताएँगे।
आप इसके लिए गुजरात खाद्य विभाग हेल्पलाइन नंबर 1800-233-5500 & 1967 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्या बिना इंटरनेट गुजरात राशन कार्ड लिस्ट चेक करने का कोई तरीका है?
जी हां, आप बिना इंटरनेट के भी राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने राशन की दुकान पर या नजदीकी जिला खाद्य कार्यालय में जाना पड़ेगा।
वहां अधिकारी को राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने को कहना है और आधार कार्ड, राशन कार्ड, जैसे डॉक्यूमेंट्स को देना है।
अधिकारी आपका नाम गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में चेक करके जानकारी बताएंगे।
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन से जिलों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध है?
| Ahmedabad (अहमदाबाद) | Amreli (अमरेली) |
| Aravalli (अरावली) | Anand (आनंद) |
| Kutch (कच्छ) | Kheda (खेड़ा) |
| Gandhinagar (गांधीनगर) | Gir Somnath (गिर सोमनाथ) |
| Chhota Udaipur (छोटा उदयपुर) | Junagadh (जूनागढ़) |
| Jamnagar (जामनगर) | Dang (डांग) |
| Tapi (तापी) | Devbhoomi Dwarka (देवभूमि द्वारका) |
| Dahod (दाहोद) | Narmada (नर्मदा) |
| Navsari (नवसारी) | Panchmahal (पंचमहल) |
| Patan (पाटन) | Porbandar (पोरबंदर) |
| Banaskantha (बनासकांठा) | Botad (बोटाड) |
| Bharuch (भरुच) | Bhavnagar (भावनगर) |
| Mehsana (मेहसाणा) | Mahisagar (महीसागर) |
| Morbi (मोरबी) | Rajkot (राजकोट) |
| Vadodara (वड़ोदरा) | Valsad (वलसाड) |
| Surat (सूरत) | Surendranagar (सुरेंद्रनगर) |
| Sabarkantha (साबरकांठा) | —– |
FAQ सामान्य प्रश्न
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है?
गुजरात राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने के लिए कोई डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता नहीं होती है।
क्या गाँव और शहर दोनों के लिए IPDS पोर्टल से राशन कार्ड लिस्ट चेक होती है?
जी हां, आप ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र दोनों के लिए आईपीडीएस पोर्टल से राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं।
क्या “Mera Ration App” से भी गुजरात राशन कार्ड लिस्ट देखी जा सकती है?
जी नहीं, मेरा राशन ऐप से गुजरात राशन कार्ड लिस्ट नही देख सकते है। मेरा राशन ऐप को किसी भी राज्य के राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए नहीं बनाया है।
गुजरात राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए क्या-क्या जानकारी चाहिए?
गुजरात राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए अपने ज़िले का नाम, गाँव या शहर का नाम, राशन कार्ड का प्रकार, राशन कार्ड धारक का नाम जैसी जानकारी पता होनी चाहिए।
गुजरात राज्य के राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए कितना शुल्क लगता है?
गुजरात राज्य के राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। यह सुविधा गुजरात राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध की गई है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आपको गुजरात राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया सरल भाषा बताई है।
अब गुजरात राज्य का राशन कार्ड धारक बहुत ही आसानी से इस लेख में दी गई जानकारी को फॉलो कर अपना नाम गुजरात के राशन कार्ड सूची में देख पाएगा।
यह आर्टिकल गुजरात राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी कैसे लगी इसके बारे में हमें कमेंट में जरूर बताएं।
अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी नई नई अपडेट्स सबसे पहले पता करना है, तो हमारी merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट करना ना भूलें।
