गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? ऑनलाइन 2025

आपने यदि गुजरात में राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है और अब आप अपना नाम गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में देखना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

गुजरात राशन कार्ड सूची में नए राशन कार्ड धारकों का नाम शामिल किया जाता है, जिससे उन्हें राशन दुकान से अनाज मिलता है।

अगर गुजरात राशन कार्ड धारक का नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो उसे राशन दुकान से राशन नहीं मिल पाएगा।

गुजरात राशन कार्ड धारकों की सूची में नाम देखने के लिए लोगों को पहले नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाना पड़ता था।

लेकिन अब आपको खाद्य कार्यायल में जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ऑनलाइन स्मार्टफोन के माध्यम से गुजरात खाद्य विभाग पोर्टल पर अपना नाम देख सकते है।

अब आप भी अपना नाम गुजरात राशन कार्ड सूची में है या नहीं, एक बार जरूर देख लें।

अगर आपको ऑनलाइन गुजरात के राशन कार्ड सूची में नाम देखना नहीं आता है, तो आपको इस लेख में हम गुजरात राशन कार्ड धारकों की सूची में नाम देखने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताने वाले है।

गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

  • गुजरात राज्य के ऑफिशियल खाद्य विभाग पोर्टल पर नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले ipds.gujarat.gov.in वेबसाइट पर आ जाना है।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Links के सेक्शन में NFSA Ration Abstract ऑप्शन पर क्लिक करना है।
gujarat ipds portal and options

  • अब आपके सामने नए पेज ओपन होगा, इसमें आपको महीना, और साल सेलेक्ट करना है और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा दर्ज कर GO पर क्लिक करना है।
gujarat ration card list find select date year

  • इसके बाद नए पेज पर गुजरात राज्य के सभी जिलों की सूची खुल जाएगी। आप जिस जिले में रहते है, उस जिले को सेलेक्ट करें।
gujarat ipds district list

  • जिले को सेलेक्ट करने के बाद ब्लॉक की सूची ओपन होगी, इसमें आपको अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करना है।
gujarat ipds region list

  • अब आप जिस एरिया में राशन दुकान से राशन प्राप्त करेंगे, उस एरिया नाम के सामने अपने राशन कार्ड का प्रकार देखे और इसके नीचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करें।
gujarat ipds areaname list

  • अब आपके सामने आपके सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट देखने को मिलेगी। वहां आप अपना नाम स्टेप बाय स्टेप देख सकते है।
gujarat ration card list

इस तरह से आप गुजरात राशन कार्ड सूची में ऑनलाइन अपना नाम देख सकते है।

गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखते समय कौन सी जानकारी दिखेगी?

  • SrNo.
  • Card Holder Name
  • HOF As Per NFSA
  • Ration CardNo.
  • Card Category
  • family Member
  • LPG Status
  • PNG Status
  • addr1
  • Village

 गुजरात खाद्य विभाग कॉन्टैक्ट डीटेल्स 

  • Helpline Number:-1800-233-5500 & 1967
  • Website:- dcs-dof.gujarat.gov.in
  • Office Address:- Director of Food and Civil Supplies Block No. 14, 6th Floor, Sardar Bhavan, New Sachivalya, Gandhinagar – 382 010 Gujarat, India

इस लेख को भी पढ़ें।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. गुजरात राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने की वेबसाइट क्या है?

    गुजरात राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने की आधिकारिक वेबसाइट ipds.gujarat.gov.in है।

  2. गुजरात राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है, तो क्या करें?

    अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो नाम क्यों नहीं है। इसकी जानकारी आप राशन दुकानदार से या खाद्य विभाग आधिकारिक से पता करना है। इसके बाद अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी का पालन कर आपका नाम गुजरात राशन कार्ड सूची में शामिल कर दिया जाएगा।

  3. गुजरात राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

    गुजरात राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए कोई दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।

  4. गुजरात राज्य के राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए कितना शुल्क लगता है?

    गुजरात राज्य के राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। यह सुविधा गुजरात राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध की गई है।

  5. क्या गुजरात राशन कार्ड सूची से राशन कार्ड धारकों का नाम भी हटा दिया गया है?

    जी हां, गुजरात के अपात्र राशन कार्ड धारकों का नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाता है।

निष्कर्ष 

इस लेख में आपको गुजरात राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया सरल भाषा बताई है।

अब गुजरात राज्य का राशन कार्ड धारक बहुत ही आसानी से इस लेख में दी गई जानकारी को फॉलो कर अपना नाम गुजरात के राशन कार्ड सूची में देख पाएगा।

यह लेख गुजरता राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा, इसीलिए आप इस लेख को गुजरात राशन कार्ड धारकों तक जरूर पहुंचाएं।

यह लेख आपको कैसे लगा इसके बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी नई नई अपडेट्स सबसे पहले पता करना है, तो हमारी merarationcard.com वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top