अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के राशन कार्ड धारक है और अपना नाम ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़ में चेक करना चाहते हैं
तो अब आपको इसके लिए नजदीकी खाद्य कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चाहे आप एपीएल राशन कार्ड धारक हो, बीपीएल राशन कार्ड धारक हो या अंत्योदय राशन कार्ड धारक हों।
अब राशन कार्ड धारक कुछ ही क्लिक्स में अपने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची देख सकते हैं।
लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांश राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें? इसके लिए कौन सी वेबसाइट पर जाएं? लिस्ट में नाम चेक करने के लिए कौन सी जानकारी आवश्यक है? आदि
सवालों के बारे में जानकारी मालूम नहीं है।
इसके लिए इस ब्लॉग पोस्ट पर यहां हमने सीजी ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में नाम देखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है।
ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट CG में अपना नाम क्यों देखना चाहिए?
- ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में नाम है या नहीं पता करने के लिए
- राशन कार्ड धारक की और परिवार के सभी सदस्यों का नाम सही है या नहीं मालूम करने के लिए
- लिस्ट में नए राशन कार्ड धारकों का नाम चेक करने के लिए
- राशन कार्ड का से जुड़ा विवरण देखने के लिए
- वर्तमान राशन कार्ड की स्थिति जानने के लिए
- सरकारी राशन दुकान से बिना किसी समस्या के अनाज प्राप्त करने हेतु
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची क्या होती है?
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची एक ऐसी सरकारी सूची होती है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के हर गांव के सभी राशन कार्ड धारकों की पूरी जानकारी होती है।
इस सूची में उन परिवारों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं चावल दाल चीनी बाजरा आदि खाद्य सामग्री सरकारी राशन दुकान से उपलब्ध कराया जाता है।
इस ग्राम पंचायत की राशन कार्ड सूची में एपीएल राशन कार्ड धारक, बीपीएल राशन कार्ड धारक, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, पीएचएच और अन्नपूर्णा राशन कार्ड धारक के नाम होते हैं।
इस सूची को ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों के अनुसार बनाई जाती है। जिससे लोगों को अपना नाम इस लिस्ट में देखना आसान हो जाता है।
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची cg कैसे देखें? ऑनलाइन
- ग्राम पंचायत की सीजी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट fcs.cg.gov.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के लेफ्ट साइड में जन भागीदारी वाला ऑप्शन दिख रहा होगा उसे पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें राशन कार्ड संबंधित जानकारी के सेक्शन में दूसरे नंबर पर राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों की लिस्ट खुलेगी जिसमें आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने विकासखंड (ग्रामीण) और नगरी निकाय (शहरी) की सूची दिखाई देगी। वहां आपको विकासखंड के भीतर दिख रहे ग्रामीण क्षेत्र पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए विकासखंड ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान के नाम की लिस्ट खुलेगी। अब आप अपने ग्राम पंचायत राशन दुकान के नाम के सामने अपने राशन कार्ड के प्रकार जैसे कि अंत्योदय, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, एपीएल के नीचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपके सामने अपने ग्राम पंचायत राशन दुकान के भीतर आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों के लिस्ट ओपन हो जाएगी। आप वहां राशन कार्ड के महिला मुखिया के नाम से नाम देख सकते है।
छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
- राशन कार्ड नंबर
- मुखिया का नाम
- पिता/पति का नाम
- लिंग
- राशन कार्ड का प्रकार
- पता
- राशन दुकान नंबर
इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें:- राशन कार्ड स्थानांतरित कैसे करें?
सीजी राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ब्लॉक 2, तृतीय तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर (छ.ग.) 492002
- फ़ोन: 0771-2511974
- फैक्स: 0711-2510820
- वेबसाइट: https://fcs.cg.gov.in/
- ईमेल: dirfood.cg@gov.in
FAQ सामान्य प्रश्न
छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड लिस्ट में किन-किन लोगो को शामिल किया जायेगा?
जो भी व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का है और जिसकी राशन कार्ड के लिए बनवाने के लिए पात्रता है उसे व्यक्ति का नाम छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
CG राशन कार्ड लिस्ट के बारे में जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?
अगर आपको अपने ग्राम पंचायत के से जुड़ी राशन कार्ड लिस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो आप छत्तीसगढ़ शासन की खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ गांव की राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए किन-किन जानकारी की आवश्यकता होती है?
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए आपको अपने जिले का नाम, अपने विकासखंड का नाम, राशन दुकान का नाम, अपने राशन कार्ड का प्रकार, और राशन कार्ड किसके नाम पर बना है जैसी जानकारी की आवश्यकता होती है।
छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल में नई राशन धारकों की सूची कब अपडेट होती है?
देखिए वैसे तो छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड धारकों की सूची अपडेट करने के लिए कोई निश्चित समय या कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है लेकिन आप समय-समय पर पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
क्या नाम से राशन कार्ड सूची सर्च कर सकते हैं?
जी नहीं, छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग पोर्टल पर फिलहाल नाम से राशन कार्ड सूची चेक करने की सुविधा नहीं है।
क्या सूची देखने के लिए कोई शुल्क लगता है?
अगर आप ऑनलाइन खुद ही राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखते हैं तो उसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता यह सरकार की ओर से फ्री सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध है। लेकिन अगर आप किसी जन सेवा केंद्र से राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कराते हैं तो आपको कुछ मामूली शुल्क देना पड़ सकता है।
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में कितने लोग शामिल हो सकते हैं?
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में ग्रामीण क्षेत्र के सभी राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों के नाम शामिल हो सकते हैं इसमें कोई लिमिट नहीं है।
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए किस-किस दस्तावेज की आवश्यकता होती है?
देखिए ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है अगर आप ऑफलाइन सूची में अपना नाम चेक करते हैं तो इसके लिए आपके पास राशन कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।
निष्कर्ष
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची में नाम देखना की प्रक्रिया अब बिल्कुल आसान हो गई है।
इसके लिए आपको कई जाने की जरूरत नहीं है आप ऑनलाइन ही इस लेख के माध्यम से अपना नाम राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं।
आपको हमारे इस लेख में बताएंगे जानकारी उपयोगी लगी है, तो आप इसे अपने जरूरी दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इस लेख लाभ मिले।
यदि आप आगे भी राशन कार्ड से जुड़ी ऐसी ही जानकारियां सबसे पहले अपने मोबाइल पर बिना किसी समस्या के प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट जरूर करिएगा।