दिवाली पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार दे रही फ्री LPG सिलेंडर का तोहफा

दिवाली का त्योहार इस बार महिलाओं के लिए खास बनने जा रहा है। मोदी सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए Free Gas Cylinder Yojana 2025 के तहत बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) की लाभार्थी महिलाओं को फ्री LPG गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

दिवाली पर महिलाओं को फ्री LPG सिलेंडर

उत्तर प्रदेश सहित देशभर में उज्जवला योजना की महिलाओं को दीपावली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब परिवार त्योहार पर रसोई गैस की कमी से परेशान न हो। इस पहल से करोड़ों महिलाओं को राहत मिलेगी और त्योहार का आनंद बढ़ेगा।

गाजियाबाद जिले में ही 1.06 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का लाभ दिया जा रहा है। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रही है। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण दीपावली से पहले ही शुरू हो जाएगा।

योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलेगी?

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के अनुसार, लाभार्थी महिलाओं को 14.2 किलो गैस वाला घरेलू सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। एक सिलेंडर की कीमत ₹859 है।

  • इसमें से ₹300 की सब्सिडी केंद्र सरकार देगी।
  • जबकि शेष ₹559 की सब्सिडी उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली के मौके पर दे रही है।

इस प्रकार लाभार्थी महिला को एक सिलेंडर के लिए पूरी ₹859 की राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी, यानी सिलेंडर पूरी तरह फ्री मिलेगा।

कब तक ले सकते हैं फ्री गैस सिलेंडर का लाभ?

लाभार्थी अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा और ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य है।

जिले में कुल 1,06,242 लाभार्थी हैं, जिनमें से 86% महिलाओं ने पहले ही e-KYC करा ली है। जो महिलाएं अभी तक e-KYC नहीं कराई हैं, उन्हें जल्द से जल्द गैस एजेंसी जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

 सरकार का लक्ष्य

सरकार का मकसद है कि त्योहारों पर कोई भी गरीब परिवार ईंधन की कमी से परेशान न हो और हर घर में दीपावली की रौनक रहे। उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

कैसे करें आवेदन?

अगर आप भी Free Gas Cylinder Yojana का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे दिए आसान चरणों का पालन करें –

  1. अपने LPG गैस एजेंसी से संपर्क करें।
  2. अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और उज्जवला कनेक्शन नंबर साथ लेकर जाएं।
  3. अगर e-KYC नहीं की है तो तुरंत कराएं।
  4. सिलेंडर रिफिल कराने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में आएगी।

 खास बात:
यह पहल केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना है जो त्योहार के समय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और रसोई में खुशहाली दोनों बढ़ेंगी।

Leave a Comment