दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 2026 जाने प्रोसेस

दिल्ली में राशन कार्ड धारक को मुफ्त में राशन दुकान से अनाज दिया जाता है। जिसमें गेहूं, चावल, दाल आदि खाद्य सामग्री शामिल होता है।

अगर आप भी राशन दुकान से मुफ्त में अनाज प्राप्त करना चाहते है, तो आपको दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना पड़ेगा।

अब आप ऑनलाइन घर बैठे ही दिल्ली में राशन कार्ड बनवा सकते है, इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के खाद्य विभाग वेबसाइट पर ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने की सुविधा उपलब्ध की गई है।

लेकिन बहुत से दिल्ली के लोगों को ऑनलाइन दिल्ली में राशन कार्ड अप्लाई करने के बारें में जानकारी मालूम नहीं है।

इसीलिए हम आपको इस लेख में संपूर्ण विस्तार से दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है, पात्रता क्या है आदि इससे जुड़े सवालों के जवाब देने वाले है l

तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

दिल्ली में राशन कार्ड के प्रकार

  • Priority Household (PR) :- जिन परिवारों की महीने की आय एक निश्चित सीमा से कम है उन परिवारों को प्रायोरिटी हाउसहोल्ड राशन कार्ड जारी किया जाता है।
  • Antyodaya Anna Yojana (AAY) :- जिन परिवारों की आय का कोई स्रोत नहीं होता या जिनके परिवार के मुखिया दिव्यांग, विधवा या वरिष्ठ नागरिक है और जो परिवार गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर है उन परिवारों को अंत्योदय अन्न राशन कार्ड जारी किया जाता है। 
  • State Priority Household (RR-S) :- जो परिवार राज्य के पात्रता मानदंडों को पूरा करते है उन परिवार को स्टेट प्रायोरिटी हाउसहोल्ड राशन कार्ड जारी किया जाता है।

 ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के फायदे

  • राशन कार्ड के लिए दिल्ली में आवेदन करने के लिए फ़ूड एंड सप्लाइज डिपार्टमेंट ऑफ़ दिल्ली विभाग में जाने की जरुरत नहीं होती है। 
  • किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 
  • ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया होने से ऑफलाइन ज़ेरॉक्स कागजात में लगने वाले पैसे की बचत होती है। 
  • ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के मुकाबले ऑनलाइन प्रक्रिया ज्यादा तेज होती है, जिससे समय की बचत होती है।   

दिल्ली में राशन कार्ड के लाभ

  • राशन कार्ड से हर महीने राशन दुकान से अनाज प्राप्त कर पाएंगे।
  • आप प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
  • आप LPG गैस कनेक्शन प्राप्त कर पाएंगे और सब्सिडी का लाभ भी ले पाएंगे।
  • राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम होने से स्कूल या कॉलेज में मुफ्त शिक्षा और छात्रवृति का लाभ मिल सकता है।
  • शौचालय निर्माण योजना का लाभ ले पाएंगे।
  • राशन कार्ड होने से सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकारी लोन सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • व्यक्तिगत सरकारी कागजात बनवा सकते है।

दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता 

  • आवेदक दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  • आवेदक परिवार का मुखिया होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार के सदस्य की सैलरी 5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन जैसे कि कार, ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए।
  • परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम पहले से किसी राशन कार्ड में जुड़ा हुआ नहीं चाहिए।
  • परिवार के पास 100 गज से ज्यादा जमीन, मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास रेफ्रिजरेटर, लाइसेंसी हथियार, एयर कंडीशनर नहीं होना चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों की सालाना आय 2 लाख और शहरी क्षेत्रों में परिवारों की आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • परिवार के सभी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सभी का आधार कार्ड/ वोटिंग कार्ड/ पैन कार्ड (कोई भी एक)
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बिजली बिल या प्रॉपर्टी टैक्स बिल 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर 

दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 2026

  • सबसे पहले आपको edistrict.delhigovt.nic.in के होम पेज पर आ जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको मेनू तीन लाइन पर क्लिक करना है।
  • अब Services पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद Food & Supply पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने दिल्ली राशन से जुड़े फॉर्म की सूची आ जाएगी।
  • वहां आप Issuance of AAY/Priority Household Card पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा l अगर आपने वेबसाइट पर पहले से अकाउंट बनाया है तो आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा को भर कर Login पर क्लिक करना है।
  • अगर आपने इस वेबसाइट पर अकाउंट नहीं बनाया है तो आप नीचे Register पर क्लिक करें और अपना अकाउंट बना लें।
  • लॉगिन होने के बाद आपके स्क्रीन पर दिल्ली राशन कार्ड आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में आवेदक का आधार कार्ड नंबर, आवेदक का नाम, लिंग, पिता का नाम, जन्म दिनांक, एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि मांगी गई जानकारी ध्यान से दर्ज करें और जरूरी डॉक्युमेंट्स को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भर जाने के बाद Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा।
  • ओटीपी को दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड आवेदन का रेफरेंस नंबर की स्लिप देखने को मिलेगी इस स्लिप को आप अपने पास सुरक्षित रखें।

इस प्रकार आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर दिल्ली राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड आवेदन स्थिति कैसे चेक करें?

  • धारक को सबसे पहले e खाद्य सुरक्षा, दिल्ली सरकार के edistrict.delhigovt.nic.in के वेब पोर्टल पर आ जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर धारक को Our Services के सेक्शन में नीचे लेफ्ट साइड स्वाइप करके Track Your Application के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब नया पेज ओपन होगा। जिसमें धारक को Select Department में Department of Food & Supply को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद Applied For में Issuance of AAY/Priority Household Card वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  • अब Enter Application No में दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन सबमिट होने के बाद मिला हुआ राशन कार्ड आवेदन नंबर (एप्लीकेशन नंबर) दर्ज करना है।
  • इसके बाद Enter Applicant Name में राशन कार्ड का आवेदन किसके नाम पर किया गया है, उसका नाम बिना गलती किये दर्ज करना है।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड खाली बॉक्स में दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने दिल्ली राशन कार्ड की आवेदन स्थिति देखने को मिल जाएगी।

इस प्रकार आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर दिल्ली राशन कार्ड आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं।

नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का ही इस्तेमाल करना है। 
  • किसी भी अन्य गैर सरकारी वेबसाइट का उपयोग नहीं करना है। 
  • राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई के लिए लगाने वाले डाक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखना है। 
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय मांगी गई सभी जानकारी पहले से तैयार करके रखना है। 
  • आवेदन में गलत जानकारी देने से बचाना है। गलत जानकारी देने से आवेदन रिजेक्ट किया जाता है। 
  • ऑनलाइन आवेदन में चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें क्योंकि ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन से जुडी सुचना और OTP मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से मिल सके। 
  • ऑनलाइन आवेदन के समय में इंटरनेट कनेक्शन स्पीड सही से रखना है। 
  • राशन कार्ड के लिए आवेदन परिवार के मुखिया महिला के नाम से करना है। 

इस लेखों को पढ़ें:-

ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें?

यदि दिल्ली में ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट किया जाता है, तो नागरिक को सबसे पहले राशन कार्ड आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहिए। 

स्टेटस चेक करते समय आवेदन रिजेक्ट होने का कारण दिया गया होगा। 

आवेदन रिजेक्ट होने की सूचना आवेदन में दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर भी भेज दी जाएगी। 

अब आवेदन कैंसिल होने का कारण पता चलने के बाद गलत डॉक्युमेंट्स, गलत जानकारी को सुधारें। 

इसके बाद फिर से ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करना है। 

सही से डाक्यूमेंट्स और मांगी गई सभी जानकारी सही दर्ज करने से आवेदन जल्द ही अप्रूव कर दिया जाएगा। 

दिल्ली राशन कार्ड आवेदन करने से जुडी मदद के लिए कांटेक्ट डिटेल्स 

  • Helpline No.: 1967
  • E-mail: cfood[at]nic[dot]in
  • Toll Free No.: 1800 – 11 – 0841

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या ऑफ़लाइन दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है?

    जी हां, आप ऑफलाइन सरकारी खाद्य कार्यालय में या फिर CSC सेंटर पर जाकर दिल्ली राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

  2. राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद कितने दिन में कार्ड बन जाता है?

    दिल्ली में ऑनलाइन राशन कार्ड बनने में 15 से 45 दिनों तक समय लग सकता है। अगर वेबसाइट पर ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन ज्यादा है, तो राशन कार्ड बनने में देरी हो सकती है।

  3. ऑनलाइन बनवाने के लिए कितना पैसा लगता है?

    जब नागरिक ऑनलाइन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन करेगा, तब वहां इसकी जानकारी दिख जाएगी।   

  4. दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?

    जो व्यक्ति लम्बे समय से दिल्ली में रह रहा हों, आर्थिक रूप से कमजोर हो और जिसका नाम किसी दूसरे राज्य के राशन कार्ड में दर्ज न हो। वे दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र है। 

  5. क्या आधार कार्ड के बिना राशन कार्ड बन सकता है?

    जी नहीं, आज के समय में बिना आधार कार्ड के दिल्ली जैसी राजधानी में राशन कार्ड नहीं बन सकता है। नया राशन कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड होना बहुत ही जरुरी है।  

  6. क्या दिल्ली के बाहर रहने वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं?

    जो लोग वर्तमान में दिल्ली के बाहर रहते हैं, वे दिल्ली राशन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। आवेदक का दिल्ली में रहना और उसके डाक्यूमेंट्स में दिल्ली का पता प्रमाण होना जरूरी है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक लोगों को ऑनलाइन दिल्ली में राशन कार्ड अप्लाई कैसे करें? इसके बारे में आवश्यक पूरी जानकारी प्रदान की है।

अब दिल्ली का नागरिक राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग कर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

अगर यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने मित्रों के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक पर शेयर जरूर करें, ताकि दूसरे लोगों को भी इस लेख में दी गई जानकारी पता चल सके। 

ऐसे ही जानकारी पाने के लिए merarationcard.com पर विजिट करना ना भूलें।  

Leave a Comment