क्या आपका राशन कार्ड अचानक बंद हो गया है और अब आपको सरकारी राशन दुकान से राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है?
तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह आता है की बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें?
राशन कार्ड न सिर्फ़ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए ज़रूरी दस्तावेज है, बल्कि इसके ज़रिए सरकार हर महीने राशन कार्ड धारक को राशन दुकान से गेहूं, चावल, बाजरा, दाल आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती है।
अगर राशन कार्ड बंद हो जाए तो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन न मिलने पर परेशान होना पड़ता है।
लेकिन अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि थोड़ी-सी जानकारी और सही प्रक्रिया अपनाकर आप अपना बंद राशन कार्ड दोबारा चालू करवा सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि राशन कार्ड बंद क्यों होता है, इसे दोबारा चालू करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, और कैसे आप आसानी से अपना राशन कार्ड रिएक्टिवेट करा सकते हैं।
तो इसके लिए आप इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़ें।
राशन कार्ड बंद क्यों होता है?
- सरकार ने हर राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने समय पर राशन कार्ड e-KYC यानि की राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आपका कार्ड बंद हो जाता है।
- अगर आपने कई महीनों तक (FPS) सरकारी दुकान से राशन नहीं लिया, तो सिस्टम मान लेता है कि आपको राशन की ज़रूरत नहीं है और ऐसे में आपका राशन कार्ड बंद कर दिया जाता है।
- खाद्य विभाग की जाँच प्रक्रिया में एक ही परिवार के नाम पर अगर दो राशन कार्ड मिल जाते हैं, तो खाद्य विभाग द्वारा डुप्लीकेट राशन कार्ड को बंद कर दिया जाता है।
- राशन कार्ड बनवाते समय अगर नाम, पता, परिवार के सदस्य या आय की जानकारी गलत दी जाती है और खाद्य विभाग के जाँच में पकड़ आ जाती है, तो आपका राशन कार्ड तुरंत कैंसिल कर दिया जाता है।
- सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा तय की है। अगर परिवार की आमदनी तय किये गए सीमा से ज़्यादा हो जाती है, तो राशन कार्ड बंद कर दिया जाता है।
- खाद्य विभाग द्वारा हर 5 साल पर राशन कार्ड नवीनीकरण किया जाता है। राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करने पर राशन कार्ड बंद हो जाता है।
- अगर राशन कार्ड धारक आयकरदाता है, तो धारक का राशन कार्ड बंद किया जाता है।
इन आर्टिकल को पढ़ें :-
बंद राशन कार्ड चालू करने किए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
बंद राशन कार्ड को दोबारा चालू करवाने के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents) लगाने पड़ते हैं। ये दस्तावेज़ राज्य के अनुसार थोड़ा अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी जगह निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स ही मांगे जाते हैं।
- राशन कार्ड धारक और परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट फोटो।
- राशन कार्ड धारक और परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
- राशन कार्ड की कॉपी (बंद राशन कार्ड जिसे रिएक्टिवेट करना है)
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, पानी का बिल, घर का रेंट एग्रीमेंट)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- शपथ प्रमाण पत्र
राशन कार्ड चालू है या बंद है कैसे पता करें?
- आप बस अपने राज्य की खाद्य विभाग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “राशन कार्ड स्टेटस चेक” वाले सेक्शन में जाएँ।
- वहाँ आपसे राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर जैसी डिटेल मांगी जाएगी।
- जानकारी डालते ही स्क्रीन पर साफ-साफ दिखाई देगा कि आपका राशन कार्ड सक्रिय (Active) है या बंद (Inactive/Closed)।
अगर राशन कार्ड बंद हो चुका होगा तो स्टेटस में किस वजह राशन कार्ड बंद हुआ है इसकी जानकारी देखने को मिलेगी। जैसे की e-KYC न करना, दस्तावेज़ गलत रहना आदि।
- आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर जाकर भी राशन कार्ड चालू है या बंद चेक कर सकते है।
- सबसे पहले आप इस https://nfsa.gov.in/ पोर्टल पर आ जाएँ।
- पोर्टल पर आने के बाद आपलो Citizen Corner विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Know Your Ration Card Status पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। इसमें राशन कार्ड नंबर और कैप्चा दर्ज कर Get RC Details पर क्लिक करना है।
- आपके सामने राशन कार्ड चालू है या बंद इसकी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें? 2026 में
- आपको नजदिकी खाद्य विभाग कार्यालय (DFSO/तहसील/सर्किल ऑफिस) में जाना है। वहां बंद राशन कार्ड को चालू करने के लिए फॉर्म प्राप्त करना है। आप इस फॉर्म को सीएससी सेंटर या राज्य की खाद्य विभाग ऑफिशियल वेबसाइट से भी ले सकते हैं।
- अब फॉर्म में राशन कार्ड नंबर, धारक का नाम, लिंग, आवासीय पता, परिवार के सदस्यों का नाम, राशन कार्ड का प्रकार आदि जानकारी दर्ज करनी है।
- फॉर्म पूर्ण रूप से भर जाने के बाद फॉर्म पर साइन करें या अंगूठा लगाएं।
- अब फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेजों को जोड़ दें।
- इसके बाद फॉर्म को खाद्य विभाग कार्यालय में अधिकारी के पास जमा कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद, खाद्य अधिकारी द्वारा फॉर्म और आपके दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
- जाँच प्रक्रिया सफल होने पर आपका बंद राशन कार्ड दोबारा चालू कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड बंद होने से कैसे बचाएं?
- हर महीने नियमित रूप से राशन दुकान से अनाज प्राप्त करते रहें।
- अपने और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराएँ।
- परिवार में नया सदस्य जुड़ने या किसी का नाम हटाने पर राशन कार्ड अपडेट कराएँ।
- खाद्य विभाग की ओर से आने वाली नई गाइडलाइन पर ध्यान रखें और उनका पालन करें।
- राशन कार्ड को समय-समय पर नवीनीकरण कराते रहें।
अगर राशन कार्ड चालू नहीं हो रहा है, तो शिकायत कहाँ करें?
सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय या तहसील स्तर के राशनिंग ऑफिस में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करनी होगी।
वहां आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा और अपने दस्तावेज़ जैसे की आधार कार्ड, राशन कार्ड की कॉपी जमा करने होंगे।
आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 📞 1967 पर कॉल करके राशन कार्ड चालू नहीं हो रहा है, इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
FAQ सामान्य प्रश्न
बंद राशन कार्ड को वापस शुरू करवाने में कितना समय लगेगा?
अगर आपके सारे दस्तावेज़ सही हैं और आवेदन में कोई कमी नहीं है, तो आवेदन करने के बाद लगभग 15 दिन से 30 दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड दोबारा चालू कर दिया जाता है।
राशन कार्ड चालू करने की फ़ीस कितनी है?
असल में राशन कार्ड चालू करवाने की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त (Free) होती है। राज्य सरकार इसके लिए कोई फीस नहीं लेती।
बंद राशन कार्ड दोबारा चालू क्यों करना पड़ता है?
राशन कार्ड दोबारा चालू करवाना इसलिए ज़रूरी है, ताकि परिवार को अपने हिस्से का अनाज जैसे की गेहूं, चावल, दाल, नमक बिना रुकावट के राशन दुकान से मिलता रहे और साथ ही में राशन कार्ड से जुडी सरकार की योजना का लाभ उन्हें मिल सके।
बंद राशन कार्ड चालू कराने से जुडी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
बंद राशन कार्ड चालू कराने से जुड़ी जानकारी या सहायता पाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत हेल्पलाइन नंबर 1967 जारी किया है।
निष्कर्ष
अगर आपका राशन कार्ड बंद हो गया है तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि इसे दोबारा चालू करना मुश्किल काम नहीं है।
इसके लिए आपको बस अपने नज़दीकी खाद्य विभाग कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन करना है, ज़रूरी डॉक्यूमेंट जमा करने हैं।
जैसे ही खाद्य विभाग आपके कागज़ वेरीफाई कर लेता है, आपका राशन कार्ड दोबारा चालू हो जाएगा।
merarationcard.com पर ऐसी ही राशन कार्ड से जुडी जानकारी जानने के लिए विजिट करें।