छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राशन कार्ड से संबंधित कई सुविधाएँ ऑनलाइन कर दी हैं।
अब राज्य के नागरिक अपने आधार नंबर की सहायता से घर बैठे ही राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।
इससे यह पता लगाना आसान हो जाता है कि कार्ड में आपका नाम दर्ज है या नहीं, कार्ड चालू है या बंद, तथा उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी क्या है।
ऑनलाइन यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सरकारी खाद्य कार्यालयों में जाना नहीं चाहते।
फिर भी कई राशन कार्ड धारकों को अभी तक यह जानकारी नहीं है कि आधार के जरिए राशन कार्ड की जानकारी कैसे देखी जाती है।
इसी कारण बहुत से लोग अनावश्यक रूप से सरकारी खाद्य दफ्तरों के चक्कर लगाते हैं।
इसीलिए इस लेख में छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए आधार नंबर से राशन कार्ड की जानकारी देखने की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई जाएगी।
साथ ही यह भी बताया जाएगा कि इसे चेक करना क्यों जरूरी है, इससे क्या लाभ हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि जानकारी प्राप्त करते समय धारक को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ऑनलाइन आधार से राशन कार्ड चेक करने के लाभ
- ऑनलाइन आधार से राशन कार्ड चेक करने की सुविधा होने से सरकारी खाद्य कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
- इस तरीके से राशन कार्ड देखने के लिए राशन कार्ड नंबर होना जरूरी नहीं होता, आधार की मदद से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- कार्ड होल्डर घर बैठे अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
- आधार से राशन कार्ड चेक करने के लिए किसी तय समय का इंतजार नहीं करना पड़ता है, कार्ड धारक 24×7 कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार सीजी खाद्य पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
आधार से राशन कार्ड चेक करने लिए क्या चाहिए?
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड की जानकारी चेक करने के लिए किसी खास दस्तावेज़ की जरूरत नहीं होती है।
इसके लिए आपके पास केवल परिवार के मुखिया यानी राशन कार्ड धारक का आधार नंबर होना चाहिए।
अगर मुखिया का आधार नंबर उपलब्ध नहीं है, तो राशन कार्ड में शामिल परिवार के किसी भी एक सदस्य का आधार नंबर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आधार से राशन कार्ड कैसे चेक करें छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में आधार से राशन कार्ड चेक करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट fcs.cg.gov.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको कई सारे विकल्प देखने को मिलते हैं, जिसमें से आपको जनभागीदारी पर क्लिक करना है।
- अब आप नए पेज पर आ जाएंगे।
- नए पेज पर आने के बाद आपको वहां बहुत से सेक्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको राशन कार्ड की जानकारी वाले सेक्शन पर आना है।
- वहां पर आपको आधार वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नीचे राशन कार्ड में मौजूद सदस्य का आधार क्रमांक दर्ज करना है और विवरण देखें पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
बिना इंटरनेट के आधार से राशन कार्ड कैसे चेक करें?
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आधार की मदद से अपना राशन कार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।
सरकार ने इसके लिए ऑफलाइन सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई हैं।
सबसे आसान तरीका है कि आप अपने नज़दीकी राशन दुकान पर जाएँ।
वहाँ दुकानदार के पास ई-पॉस मशीन होती है, जिसमें आप अपना आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं या फिंगरप्रिंट देकर राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी चेक करवा सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर भी जा सकते हैं।
वहाँ मौजूद ऑपरेटर को अपना आधार नंबर देना होता है।
ऑपरेटर सिस्टम में आधार नंबर डालकर आपके राशन कार्ड की जानकारी चेक करके आपको बता देता है।
आधार से राशन कार्ड चेक करते समय कौन सी जानकारी दिखाई देगी?
- राशन कार्ड नंबर
- राशन कार्ड प्रकार
- राशन कार्ड का रंग
- पिता/पति का नाम
- शहरी/ग्रामीण
- नगरीय निकाय / विकासखंड
- ग्राम पंचायत / वार्ड
- ग्राम का नाम
- राशन दुकान का नाम
- राशन दुकान नंबर
- सदस्यों के नाम
- उम्र
- संबंध
- आधार क्रमांक के पिछले चार अंक
इन लेख को पढ़ें:-
राशन कार्ड में कितना राशन मिलता है कैसे पता करें?
दिल्ली राशन कार्ड की सूची में नाम कैसे चेक करें?
सीजी ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
अगर आधार से राशन कार्ड चेक नहीं हो रहा हैं, तो क्या करें?
- सीजी पोर्टल पर आधार नंबर सही से दर्ज करना है।
- सरकारी खाद्य पोर्टल की उपलब्धता जांच लेना है।
- राशन कार्ड और आधार कार्ड में मौजूद नाम, जन्मतिथि, या लिंग आदि की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
- अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाना है।
FAQs सामान्य प्रश्न
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने में कितना समय लगता है?
राशन कार्ड चेक करने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरीके से राशन कार्ड चेक कर रहे हैं।
अगर आप ऑनलाइन मोबाइल या कंप्यूटर से राशन कार्ड चेक करते हैं, तो पूरी प्रक्रिया 2 से 5 मिनट में पूरी हो जाती है।
अगर आप राशन दुकान पर ई-पॉस मशीन से फिंगरप्रिंट के जरिए राशन कार्ड चेक कराते हैं, तो इसमें भी 5 मिनट का समय लगता है, लेकिन इसके लिए मशीन सही से काम कर रही होनी चाहिए।
सीजी आधार से राशन कार्ड चेक करना फ्री है या नहीं?
जी हाँ, सीजी आधार से राशन कार्ड चेक करना पूरी तरह से फ्री है। यह सेवा सीजी खाद्य विभाग की तरफ से दी जाती है, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी पैसे खर्च के अपना राशन कार्ड चेक कर सके।
निष्कर्ष
CG आधार से राशन कार्ड चेक करने की सुविधा नागरिकों के लिए बहुत ही सरल और उपयोगी है।
अब छत्तीसगढ़ राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग कर अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के माध्यम से चेक कर सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी कैसी लगी इसके बारे में और इस लेख से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है, तो उसके बारे में भी आप नीचे कमेंट कर हमें बताएं।
यदि आप आगे भी ऐसे ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, वेस्ट बंगाल आदि राज्य से जुड़ी राशन कार्ड की लेटेस्ट अपडेट जानकारी सबसे पहले मालूम करना चाह रहे हैं, तो आपको merarationcard.com पर विजिट करना है।