राशन कार्ड कैंसिल कैसे करें? (2026) में स्टेप बाय स्टेप

यदि आप राशन कार्ड धारक है और वर्तमान में आपकी परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो चुकी है।

या परिवार के एकलधारी राशन कार्ड धारक मुखिया सदस्य की मृत्यु हो गई है या आप किसी एक जगह से दूसरी जगह हमेशा के लिए स्थानांतरित होने जा रहे है,

तो ऐसे में आपको अपना राशन कार्ड कैंसिल करवाना पडता हैं। 

NFSA खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड बंद करने की सुविधा हर जगह उपलब्ध है। 

आप खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर अपना राशन कार्ड निरस्त करने के लिए आवेदन कर सकते है। 

बहुत से ऐसे भी राशन कार्ड धारक है, जिन्हें अपना राशन कार्ड बंद करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है।

तो चलिए मैं आपको इस लेख में राशन कार्ड कैंसिल कैसे करें, इसके लिए कौन से दस्तावेज चाहिए, आदि इससे जुड़े सवालों के बारे में पूर्ण स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले है।

तो इस लेख को अंत तक पूरा जरुर पढ़ें।  

इन्हें पढ़े:-

राशन कार्ड रद्द करने के पात्र कौन-कौन है?

  • जिनके परिवार 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लॉट में या 3 से अधिक कमरे वाली कंक्रीट दीवाल और छत बना है। 
  • जिनके पास कार, मोटरसाइकिल, एसी, वाशिंग मशीन, इंटरनेट सुविधाओं के साथ लैपटॉप या कंप्यूटर है। 
  • जिनके परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता (ITR)  भरते है। 
  • जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद और सरपंच/मंत्री पद पर हैं। 
  • जो परिवार एक जगह से दूसरे जगह स्थानांतरित हो रहा है। 
  • जिनके परिवार में एकलधारी राशन कार्ड धारक की मृत्यु हुई है।
  • जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो चुकी है।

राशन कार्ड बंद करवाने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड या वोटिंग कार्ड की कॉपी
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • राशन कार्ड कैंसिल आवेदन फॉर्म 
  • वर्तमान आवासीय प्रमाण पत्र जैसे कि बिजली बिल या प्रॉपर्टी टैक्स बिल।
  • निधन होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • लिखित एप्लिकेशन यदि जरूरी होने पर।

राशन कार्ड कैंसिल कैसे करें?

  • राशन कार्ड कैंसिल करवाने के लिए आपको सबसे पहले राशन कैंसिल आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • आप यह फॉर्म को अपने राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल या नजदीकी जिला खाद्य कार्यालय से भी प्राप्त करना है।
  • अब फॉर्म में आपको सबसे पहले राशन कार्ड निरस्तीकरण का कारण लिखना हैं।
  • इसके बाद राशन कार्ड नंबर, वर्तमान आवासीय पता, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड किस प्रकार का है जैसे कि एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, पीएचएच, अन्नपूर्णा है, यह दर्ज करना है।
  • जो सदस्य राशन कार्ड सरेंडर करने लिए आवेदन कर रहा है, उनका नाम और अन्य मांगी गई जानकारी भरना है।
  • इसके बाद समर्पण फॉर्म में उन सभी सदस्यों का नाम भरना है, जिनका नाम राशन कार्ड में शामिल है।
  • अब अंत में फॉर्म पर अपने हस्ताक्षर या अगूंठा लगवाएं। 
  • इसके बाद फॉर्म के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की जेरॉक्स जोड़ना है।
  • अब इस तैयार किये गए समर्पण आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में अधिकारी के पास जमा कर देना है और वहां से आवेदन की रसीद प्राप्त करना है।
  • आपके आवेदन की जाँच उपरान्त आपका राशन कार्ड निरस्त हो जायेगा।
  • अब आपके आवेदन और आवेदन के साथ जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई किया जाएगा।
  • इसके बाद आपका राशन कार्ड कैंसिल कर दिया जाएगा। 
  • इसकी जानकारी आप राशन कार्ड स्टेटस चेक करके प्राप्त सकते है।

इस आसान और सरल प्रक्रिया के माध्यम से आप अपना राशन कार्ड को कैंसिल करवा सकते है। 

राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

राशन कार्ड बंद होने के बाद आपको जिला खाद्य कार्यालय में जाकर राशन कार्ड निरस्तीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त करना है।

अगर आप नया राशन कार्ड बनवाते है या किसी राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाना चाहते है, तब आपको इस प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। 

इसके लिए आप इस समर्पण प्रमाण पत्र को संभाल कर रखें।

राशन कार्ड कैंसिल हुआ है या नहीं कैसे चेक करें?

  • राशन कार्ड कैंसिल हुआ है या नहीं पता करने के लिए आपको NFSA राष्ट्रीय खाद्य विभाग के पोर्टल nfsa.gov.in पर आना है।
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे। जिसमें आपको Citizen Corner नाम पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने ड्रॉपडाउन बॉक्स में Know Your Ration Card Status पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको राशन कार्ड नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरना है।
  • इसके बाद Get RC Details बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने जानकारी आ जाएगी जिसमें राशन कार्ड कैंसिल हुआ है या नहीं आप चेक कर पाएंगे। 

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. ऑनलाइन राशन कार्ड को बंद करवा सकते है?

    जी हां, कुछ राज्यों में ऑनलाइन राज्य के खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड बंद करवाने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कुछ ऐसे भी राज्य है, जहां इसके लिए ऑनलाइन सुविधा नहीं है, वहां आप नजदीकी CSC ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर राशन कार्ड बंद करवा सकते है।

  2. राशन कार्ड निरस्त करवाने में कितना समय लगेगा?

    खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड निरस्त करवाने में 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है।

  3. क्या राशन कार्ड कैंसिल होने के बाद नया राशन कार्ड बनवाया जा सकता है?

    जी हां, अगर आप पुराना राशन कार्ड बंद करने के बाद नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र है, तो आप नया राशन कार्ड बनवा सकते है।

  4. राशन कार्ड कैंसिल करने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?

    जी नहीं, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड कैंसिल कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

  5. राशन कार्ड कैंसिल क्यों करवाना पड़ता है?

    अगर आप सरकारी राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए खाद्य सुरक्षा के नियमों के अनुसार पात्र नहीं होते हैं, तब आपको राशन कार्ड कैंसिल करवाना पड़ता है।

  6. राशन कार्ड कैंसिलेशन में देरी हो रही है, तो किससे संपर्क करें?

    आप नजदीकी जिला खाद्य विभाग के खाद्य अधिकारी या राष्ट्रीय खाद्य हेल्पलाइन नंबर 1967 पर राशन कार्ड कैंसिलेशन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए संपर्क कर सकते है।

निष्कर्ष 

इस लेख में मैंने आपको राशन कार्ड कैंसिल करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। 

अब जो भी राशन कार्ड धारक अपना राशन कार्ड कैंसिल करवाना चाहता है, वह इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग कर राशन कार्ड को बंद करने के लिए आवेदन कर सकता है।

अगर आपको इस लेख में मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी और उपयोगी साबित हुई है, तो आप इस लेख के बारे में अपने राय कमेंट में देना ना भूलें।

Merarationcard.com पर राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी सबसे पहले जानने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करना न भूलें।

Leave a Comment