राशन कार्ड निरस्त करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? 2026 में

क्या आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो गया है, या आप किसी दूसरे शहर/राज्य में शिफ्ट हो गए हैं, और अब आप स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड सरेंडर (निरस्त) करना चाहते हैं? तो आप इसे बंद करवा सकते है।

राशन कार्ड निरस्त करवाने के लिए एक सही तरीके से लिखा गया आवेदन पत्र बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इसी के आधार पर खाद्य विभाग आपका कार्ड बंद करता है।

लेकिन इसकी प्रक्रिया को लेकर कई लोगों को सही जानकारी मालूम नहीं होती है।

इसीलिए इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि राशन कार्ड निरस्त करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें, एप्लीकेशन फॉर्मेट क्या है, एप्लीकेशन में क्या जानकारी भरनी चाहिए, उसमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

राशन कार्ड निरस्त करने की जरुरत कब है?

  • कई बार एक व्यक्ति या परिवार के नाम पर एक से अधिक राशन कार्ड बन जाते हैं।
  • यदि कोई परिवार एक जिले या राज्य से दूसरे जिले/राज्य में शिफ्ट होता है।
  • यदि परिवार की आर्थिक स्थिति सरकारी खाद्य नियमों द्वारा निर्धारित पात्रता सीमा से अधिक हो जाती है।
  • यदि कार्डधारक या परिवार के सभी सदस्यों की मृत्यु हो जाती है।
  • परिवार के पास महंगी संपत्ति जैसे की चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, एसी, डबल डोर फ्रिज, 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लॉट/मकान या सरकारी नौकरी है।  
  • परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है।

राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए डाक्यूमेंट्स 

  • राशन कार्ड सरेंडर फॉर्म
  • राशन कार्ड
  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड 
  • पते का प्रमाण बिजली बिल या पानी बिल 
  • यदि आप आय सीमा पार करने के कारण कार्ड सरेंडर कर रहे हैं, तो आय प्रमाण पत्र 
  • यदि परिवार के मुखिया या सभी सदस्यों की मृत्यु के कारण कार्ड निरस्त किया जा रहा है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र

राशन कार्ड निरस्त करने के लिए एप्लीकेशन पत्र को कैसे लिखें?

  • पत्र के ऊपरी बाएं कोने में वर्तमान तिथि और उस शहर का नाम लिखें जहाँ से आप आवेदन कर रहे हैं।
  • इसके बाद “सेवा में,” लिखें।
  • ठीक उसके नीचे संबंधित खाद्य अधिकारी का पद और विभाग का पता लिखना है जैसे की “खाद्य आपूर्ति अधिकारी / जिला आपूर्ति अधिकारी,” “खाद्य एवं रसद विभाग,” लिखना है।
  • अब अपने “जिले/शहर का नाम, राज्य का नाम” लिखना है।
  • इसके बाद विषय में राशन कार्ड बंद करने के लिए एप्लीकेशन ऐसा लिखें ताकि अधिकारी को तुरंत पता चल जाए कि पत्र किस बारे में है।
  • अधिकारी को सम्मानजनक तरीके से संबोधित करना है, जैसे: “माननीय महोदय/महोदया” या “आदरणीय सर/मैडम”।
  • पहले पैराग्राफ में अपना परिचय देना है। अपना नाम, पिता/पति का नाम, और पूरा पता लिखना है।
  • अपने मौजूदा राशन कार्ड का विवरण देना है, जैसे “मैं [आपका नाम], निवासी [आपका पता], अपने राशन कार्ड संख्या [नंबर] को सरेंडर करना चाहता/चाहती हूँ।”
  • दूसरे पैराग्राफ में स्पष्ट रूप में कारण बताएं कि आप राशन कार्ड क्यों रद्द करवाना चाहते हैं। उदाहरण: “मेरी आय पात्रता सीमा से अधिक हो गई है,” या “मैं दूसरे शहर में स्थानांतरित हो गया हूँ।”
  • अधिकारी से अनुरोध करें कि वे आपके आवेदन को स्वीकार करें और कार्ड को जल्द से जल्द निरस्त करें।
  • पत्र के अंत में “धन्यवाद” लिखें।
  • पत्र के निचले दाएं में “भवदीय,” या “आपका विश्वासी,” लिखें।
  • उसके नीचे आवेदक अपने हस्ताक्षर करें।
  • इसके बाद निचे ब्रैकेट में अपना मोबाइल नंबर लिखना है।
  • आवेदन जमा करने पर खाद्य अधिकारी से रसीद पर्ची माँगें और उसे सम्भाल कर रखना है।

राशन कार्ड बंद करने के लिए एप्लीकेशन पत्र लिखते समय ध्यान में रखने योग्य बातें 

  • पत्र की भाषा विनम्र, स्पष्ट और औपचारिक होनी चाहिए।
  • आपको अपना अनुरोध सीधे और सम्मानजनक तरीके से व्यक्त करना चाहिए।
  • पत्र में सभी जानकारी सटीक और सही भरें।
  • अपना पूरा नाम, पता, वर्तमान राशन कार्ड संख्या, और परिवार के मुखिया का नाम सही लिखें।
  • पत्र जमा करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें ताकि कोई त्रुटि तो नहीं।

राशन कार्ड सरेंडर एप्लीकेशन पत्र फॉर्मेट

(1)

दिनांक: [दिन/महीना/वर्ष]

सेवा में,

खाद्य आपूर्ति अधिकारी / जिला आपूर्ति अधिकारी

[विभाग का नाम, जैसे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग]

[अपने शहर/जिले के कार्यालय का पूरा पता]

[पिन कोड]

विषय: राशन कार्ड सरेंडर/निरस्तीकरण हेतु आवेदन पत्र

माननीय महोदय/महोदया,

 मैं, [अपना पूरा नाम लिखें], पिता/पति का नाम [पिता/पति का नाम लिखें], निवासी [अपना पूरा वर्तमान पता लिखें] का निवासी हूँ।

मैं आपको सूचित करने के लिए यह पत्र लिख रहा/रही हूँ कि मैं अपने वर्तमान राशन कार्ड को सरेंडर (रद्द) करना चाहता/चाहती हूँ।

राशन कार्ड सरेंडर करने का कारण:

अब हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई है और हम सरकारी राशन सहायता के लिए पात्र नहीं हैं।

अतः, मैं स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर रहा/रही हूँ।

अतः, मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे राशन कार्ड संख्या [राशन कार्ड नंबर] को जल्द से जल्द निरस्त (रद्द) करें और मुझे इस निरस्तीकरण आधिकारिक राशन कार्ड समर्पण प्रमाण पत्र प्रदान करें।

एप्लीकेशन के साथ जोड़े गए डॉक्युमेंट्स

  1. राशन कार्ड
  2. मुखिया और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड के ज़ेरॉक्स

धन्यवाद।

आपका/आपकी विश्वासी,

(हस्ताक्षर)

[अपना पूरा नाम लिखें]

मोबाइल नंबर: [अपना चालू फ़ोन नंबर लिखें]

इस आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन लेटर

(2)

सेवा में,
आपूर्ति निरीक्षक,
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
(क्षेत्र/जिला का नाम)

विषय: स्थानांतरण होने के कारण राशन कार्ड सरेंडर करने संबंधी आवेदन।

मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं (नाम) पुत्र/पुत्री/पत्नी (/पति/पत्नी का नाम) निवासी (पूरा पता) हूँ।

मेरे परिवार का राशन कार्ड संख्या (कार्ड नंबर) वर्तमान पते पर जारी है तथा हम इसी कार्ड के माध्यम से सरकारी खाद्य सामग्री प्राप्त करते रहे हैं।

किन्तु अब परिस्थितिवश मेरा परिवार स्थायी रूप से (नए शहर/राज्य का नाम) स्थानांतरित हो गया है।

हमारे वर्तमान क्षेत्र और नए निवास क्षेत्र के राशनिंग जोन अलग-अलग हैं, इसलिए यह राशन कार्ड नई जगह पर उपयोग योग्य नहीं रहेगा।

नियमों के अनुसार नए पते पर नया राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए मुझे अपना वर्तमान राशन कार्ड आपके कार्यालय में सरेण्डर/निरस्त करना आवश्यक है।

मैं स्वेच्छा से अनुरोध करता/करती हूँ कि कृपया मेरे राशन कार्ड को विभागीय रिकॉर्ड में निरस्तीकरण की प्रक्रिया से पूर्ण करते हुए, मुझे राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र जारी करें।

यह प्रमाण पत्र मेरे लिए नए पते पर नया राशन कार्ड बनवाने आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में सहायक होगा।

मैंने अपने आवेदन में आवश्यक दस्तावेज़ जोड़े हैं।

  1. पुराना राशन कार्ड (मूल/प्रमाणित प्रति)
  2. नए पते का प्रमाण / पता परिवर्तन दस्तावेज़
  3. आधार कार्ड की प्रति (सभी परिवार सदस्यों की)
  4. मोबाइल नंबर

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करें।

धन्यवाद। 

आवेदक के हस्ताक्षर: ______________
नाम: ___________________________
मोबाइल नंबर: __________________

क्या राशन कार्ड निरस्त करने का आवेदन पत्र  केवल ऑफ़लाइन ही जमा करना होता है, या इसे ऑनलाइन जमा करने की कोई सुविधा है?

कई राज्यों ने अपने नागरिकों के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है, लेकिन यह सुविधा हर राज्य में उपलब्ध नहीं है।

बहुत कम राज्य ऐसे हैं जहाँ आप पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड को रद्द करने के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको राज्य के आधिकारिक खाद्य पोर्टल पर जाना होगा और ‘सरेंडर एप्लीकेशन’ हेतु आवेदन’ विकल्प का उपयोग करना होगा और जरुरी डाक्यूमेंट्स जमा करना होगा। 

लेकिन यदि आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा नहीं है, तो आपको अपना आवेदन पत्र और दस्तावेज़ नजदीकी खाद्य आपूर्ति कार्यालय में ही जमा करने होंगे।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राशन कार्ड निरस्त करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कैसे प्राप्त करें?

    राशन कार्ड निरस्त करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।

  2. क्या CSC केंद्र से राशन कार्ड निरस्त करने का आवेदन लिखवा सकते हैं?

    हाँ, CSC से आप राशन कार्ड निरस्त करने का आवेदन लिखवा सकते हैं।

  3. राशन कार्ड कैंसिल एप्लीकेशन पत्र के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?

    राशन कार्ड कैंसिल या सरेंडर करने के लिए आवेदन देने पर कोई सरकारी फीस नहीं लगती है। लगभग हर राज्य में यह काम पूरी तरह मुफ्त होता है। 

  4. राशन कार्ड निरस्त करने की एप्लीकेशन कितने पेज की होनी चाहिए?

    राशन कार्ड निरस्त करने की एप्लीकेशन पत्र केवल एक पेज की ही होनी चाहिए।

  5. एप्लीकेशन पत्र पर किसके हस्ताक्षर होने चाहिए?

    एप्लीकेशन पत्र पर परिवार के मुखिया व्यक्ति के हस्ताक्षर होने चाहिए जो व्यक्ति आवेदन पत्र लिख रहा हो और राशन कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर रहा हो।

निष्कर्ष 

अब कोई भी राज्य का राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए एप्लीकेशन पत्र इस आर्टिकल के माध्यम से लिख सकता है। 

यदि आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई है, तो आप इस जानकारी को राशन कार्ड निरस्त करवाने के लिए इच्छुक नागरिकों तक जरूर पहुंचाएं, क्योंकि यह जानकारी उनके लिए बनाई गई है। 

यदि आप ऐसे ही राशन कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले मालूम करना चाहते हैं, तो आप merarationcard.com की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

Leave a Comment