आज के समय में राशन कार्ड भारत में आर्थिक रूप से कमजोर और जरुरत मंद परिवारों के लिए एक अहम दस्तावेज बन गया है।
राशन कार्ड से आपको सरकारी राशन दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली pds के तहत खाद्य सामग्री जैसे की गेहूं, दाल, चावल, बाजरा आदि प्राप्त कर सकते है।
अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है या आप राशन कार्ड बनवाना चाहते है, तो आपको इसके लिए आवेदन फॉर्म के साथ एक एप्लीकेशन लिखना होता है।
लेकिन बहुत से लोगों को एप्लीकेशन पत्र कैसे लिखा जाता है? एप्लीकेशन में क्या जानकारी देनी होती है? एप्लीकेशन को किस भाषा में लिखा जाता है? एप्लीकेशन के साथ कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स जोड़े जाते है? जैसे आदि सवालों के बारे में जानकारी नहीं होती है।
इसी कारण हम आपको इस लेख में सरल और स्टेप बाय स्टेप आसान शब्दों में बताएंगे कि राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें और साथ ही में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगने वाले फॉर्मेट भी देंगे।
ताकि आप बिना किसी परेशानी के 2026 में अपना एप्लीकेशन पत्र तैयार कर सके।
राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन पत्र में कौन-कौन सी जानकारी लिखनी चाहिए?
- आपको राशन कार्ड जिस व्यक्ति के नाम पर बनवाना है उनका पूरा नाम लिखना है। उदाहरण के लिए श्री रघुनाथ शर्मा परिवार के मुखिया का नाम लिखना है।
- घर के मुखिया का नाम और उसके साथ परिवार में रहने वाले सभी सदस्यों जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल करने हे उनके नाम, लिंग, संबंध, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, जाती, घर का पूरा पता, पिनकोड जैसी जानकारी लिखना है।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- परिवार के मुखिया का व्यवसाय और उनकी सालाना आय के बारे में जानकारी लिख सकते हैं।
- पहले से परिवार को कोई राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है यह पत्र पर लिखना है।
- आप अपने लिए कौन सा राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं जैसे कि एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, पीएचएच, अन्नपूर्णा जैसे इनमें से कोई एक राशन कार्ड का प्रकार लिखें।
नया राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन पत्र में क्या-क्या दस्तावेज़ जोड़ें?
- परिवार के मुख्य की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों के आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र (पानी का बिल या बिजली का बिल या मकान टैक्स रसीद)
- आय प्रमाण पत्र
- गैस कनेक्शन पासबुक की फोटो कॉपी
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि आपसे मांगे जाते है तो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आपसे मांगे जाते है तो)
राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? स्टेप बाय स्टेप
- राशन कार्ड बनवाने का एप्लीकेशन लिखने के लिए सबसे पहले एक साफ सुथरा कोरा कागज ले।
- इसके बाद आपको कागज के राइट साइड में सेवा में श्रीमान खाद्य विभाग अधिकारी का नाम, खाद्य विभाग का नाम और अपने जिले और ब्लॉक का नाम लिखना है।
- अब एप्लीकेशन लिखने की तारीख दर्ज करनी है।
- इसके बाद कागज पर नीचे थोड़ी जगह छोड़ने के बाद कागज के बीच में “विषय” लिखना है जिसमें “राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन पत्र” ऐसा लिखें।
- अब कागज पर थोड़ा नीचे जगह छोड़कर खाद्य अधिकारी को महोदय जी या अगर खाद्य अधिकारी मैडम है तो महोदिया जी लिखें।
- इसके बाद नीचे पैराग्राफ लिखते समय आगे थोड़ी जगह छोड़े और अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, आवासीय पता, राशन कार्ड का प्रकार लिखें।
- अब आपको पत्र में राशन कार्ड बनवाने का कारण लिखना है उदाहरण के लिए जैसे की मैं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आता हूं और मुझे सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करना है और मैं इसके लिए पात्रता रखता हूं तो इसके लिए मुझे राशन कार्ड बनवाना है।
- इसके बाद नीचे थोड़ी जगह लिखकर एप्लीकेशन के साथ आप कौन-कौन से दस्तावेज जोड़ रहे हैं उनकी सूची लिखें। जैसे की आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र आदि।
- अब आपको निवेदन लिखना है कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप मेरा नया राशन कार्ड जल्द से जल्द जारी करें ताकि मैं राशन कार्ड से जुड़ी सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर सकूं।
- इसके बाद आवेदन पत्र में लेफ्ट साइड में आप नीचे मैं आपका आभारी रहूंगा धन्यवाद लिखे और अपना पूरा नाम, हस्ताक्षर, घर का पता, मोबाइल नंबर लिखें।
- एप्लीकेशन को पूरा लिखने के बाद एप्लीकेशन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जिनकी सूची अपने एप्लीकेशन में लिखी है। वह सभी दस्तावेज एप्लीकेशन के साथ जोड़ दें।
- अब इस तैयार किया गया एप्लीकेशन को अपने नजदीकी जिला एवं ब्लाक के खाद्य विभाग कार्यालय में खाद्य अधिकारी के को जमा कर दें और वहां से रेफरेंस पावती प्राप्त कर लें।
- आपकी एप्लीकेशन को खाद्य विभाग अधिकारी द्वारा जांचा जाएगा।
- जांच प्रक्रिया में सभी जानकारी और दस्तावेज पात्र पाए जाने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिसे आप खाद्य कार्यालय पर जाकर प्राप्त कर पाएंगे।
इस तरह आप नया राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन पत्र लिख सकते हैं।
राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन पत्र लिखते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
- आपका लिखा गया एप्लीकेशन सही फॉर्मेट में होना चाहिए।
- एप्लीकेशन को बहुत ही सरल साफ और सम्मानजनक भाषा में लिखना है।
- अनावश्यक शब्द या जटिल शब्दों जिसका अर्थ जल्दी समझ न आएं ऐसे शब्दों का उपयोग एप्लीकेशन में नहीं करना है।
- खाद्य विभाग कार्यालय के अधिकारी का नाम एप्लीकेशन में सही से लिखना है।
- जानकारी एप्लीकेशन में साफ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
- एप्लीकेशन में किसी भी तरह की झूठी जानकारी देने से बचना है।
- एप्लीकेशन को आप हिंदी भाषा में या अपने राज्य में उपयोग होने वाली भाषा में लिख सकते हैं।
- राशन कार्ड बनवाने के लिए उपयोग किए जाने वाला एप्लीकेशन सिर्फ एक पेज का होना चाहिए उससे ज्यादा नहीं।
राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन फॉर्मेट
सेवा में
जिला आपूर्ति अधिकारी,
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
दिनांक: 12 /02/2026
विषय: नए राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन पत्र
महोदय, महोदिया जी
सविनय निवेदन है कि मैं रघुनाथ शर्मा, पुत्र श्री शामलाल शर्मा, निवासी 88, श्री राम नगर, एके रोड, लखनऊ का स्थायी निवासी हूँ।
मैं अपने परिवार के लिए नया राशन कार्ड बनवाना चाहता हूँ। मेरे परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। जिसकी जानकारी निचे नाम, उम्र और रिश्ते के साथ दी गई है।
1. राजेश शर्मा (36 वर्ष) – मुखिया
2. राधा देवी (33 वर्ष) – पत्नी
3. सोनू शर्मा (13 वर्ष) – पुत्र
4. पायल शर्मा (8 वर्ष) – पुत्री
5. रामलाल शर्मा (65 वर्ष) – पिता
मैंने इस एप्लीकेशन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ जोड़ें है।
1. आधार कार्ड की कॉपी (सभी सदस्यों की)
2. निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल)
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. आय प्रमाण पत्र
5. मोबाइल नंबर
कृपया आप मेरे एप्लीकेशन को स्वीकार कर नया राशन कार्ड जारी करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
(हस्ताक्षर______)
रघुनाथ शर्मा
मोबाइल: 91+ 93425****8
पता: 88, श्री राम नगर, एके रोड, लखनऊ
इस लेख को भी पढ़ें:- राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए एप्लीकेशन
सेवा में,
जिला आपूर्ति अधिकारी,
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
पटना, बिहार
विषय: नया राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन।
महोदय/महोदया,जी
सविनय निवेदन है कि मैं भरत कुमार, पुत्र श्री शाम कुमार , ग्राम दानापुर, पोस्ट दानापुर कैंट, तहसील छावनी, जिला पटना का स्थायी निवासी हूँ।
मेरे परिवार के पास वर्तमान में कोई राशन कार्ड नहीं है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे परिवार के लिए नया बीपीएल राशन कार्ड जारी करना।
मेरे परिवार का विवरण निचे दिया गया है।
- शाम कुमार उम्र: 67 लिंग:पिता संबंध:पिता आधार नंबर: **** 6453 3223
- भरत कुमार उम्र:42 लिंग:पुरुष संबंध:मुखिया आधार नंबर:1433 4668 ****
- मीरा देवी उम्र: 37 लिंग: स्त्री संबंध:पत्नी आधार नंबर: 2445 **** 1334
- बड़े लाल कुमार उम्र:18 लिंग:पुरुष संबंध:पुत्र आधार नंबर: **** 6674 7687
- मीना कुमारी उम्र:13 लिंग: स्त्री संबंध:पुत्री आधार नंबर: 4437 8902 ****
हस्ताक्षर:_______
नाम: भरत कुमार
आधार संख्या: **** 4668 9123
मोबाइल नंबर: 78***45416
FAQ सामान्य प्रश्न
क्या राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन पत्र में किसी भी प्रकार की फीस लगती है?
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन पत्र लिखने और उसे खाद्य विभाग कार्यालय में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी फीस नहीं ली जाती है। यह एक सरकारी फ्री सुविधा है जो आम नागरिकों के लिए उपलब्ध की गई है।
राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र में गलती होने पर उसे कैसे ठीक करें?
जब भी आप राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन लिखे तब अप्लीकेशन जमा करने से पहले उसे एक या दो बार ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि आवेदन पत्र में कोई गलती ना रह जाए। अगर एप्लीकेशन पत्र में कोई गलती हो जाती है तो आप उसे एक नए कागज पर फिर से लिख सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
राशन कार्ड के बनवाने का एप्लीकेशन की स्वीकृत होने में कितने दिन लगते हैं?
राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या एप्लीकेशन खाद्य विभाग कार्यालय में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने के बाद आपकी एप्लीकेशन को स्वीकार होने में 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है।
राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन किस पर लिखना चाहिए?
राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन लिखने के लिए आप इसे एक साफ सुथरा कोरे कागज पर लिखना हैं।
राशन कार्ड बनाने हेतु एप्लीकेशन लिखने के लिए कौन सी पेन का इस्तेमाल करना चाहिए?
एप्लीकेशन लिखने के लिए आप ब्लू या ब्लैक पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य किसी पेन का उपयोग नही करना चाहिए।
क्या राशन कार्ड बनवाने के एप्लीकेशन जमा करने के बाद रसीद मिलती है?
जी हां, जैसे ही आप राशन कार्ड बनवाने के एप्लीकेशन को अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जमा करते हैं चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन तो आपको एप्लीकेशन जमा करने के बाद रसीद पावती मिलती है। जिसे आपको संभाल के रखना है उस रसीद पर एक रेफरेंस नंबर होता है उस रेफरेंस नंबर से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन परिवार में कौन लिख सकता हैं?
राशन कार्ड बनवाने हेतु एप्लीकेशन परिवार के मुखिया के ही लिख सकता है और वे ही इसे जमा करवा सकते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने राशन कार्ड बनाने के लिए एप्लीकेशन लिखने का सही तरीका और इसके फॉर्मेट दिए है।
एप्लीकेशन को सही फॉर्मेट के साथ लिखने और उसमें जरूरी जानकारी लिखने से एप्लीकेशन खाद्य कार्यालय में जल्द से जल्द एक्सेप्ट हो जाती है।
इसीलिए अगर आप भी अपने राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए पहली बार एप्लिकेशन लिख रहे, तो आप ऊपर बताए गए तरीके से आप अपने एप्लीकेशन को तैयार कर सकते हैं।
अगर आपको ऐसे ही जानकारी आगे भी जाननी है, तो आप merarationcard.com वेबसाइट पर विजिट करते रहना।