आज के समय में दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही जरुरी हो गया है।
क्योंकि राशन कार्ड सरकारी खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
महंगाई के इस दौर में सस्ता राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल जैसी खाद्य सामग्री गरीब और माध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बहुत ही जरुरी हो गया है।
लेकिन इसका लाभ तभी मिल पाता है जब कार्ड धारक का नाम दिल्ली की राशन कार्ड लिस्ट में दर्ज होता है।
पहले राशन कार्ड होल्डर को अपना नाम चेक करने के लिए सरकारी खाद्य दफ्तरों और राशन दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे धारक परेशान होता था।
अब सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है, जिससे दिल्ली राशन कार्ड धारक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकता है।
तो चलिए हम स्टेप बाय स्टेप आपको दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताते है।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट क्या है?
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट एक सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े लाभार्थीओं की सूची है जिसे दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
जिसमें उन सभी पात्र परिवारों और व्यक्तियों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के अंतर्गत सस्ता या मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन क्यों जारी की जाती है?
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन इसलिए जारी की जाती है ताकि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और धारकों को सही समय पर लिस्ट की जानकारी मिल सके।
ऑनलाइन लिस्ट जारी होने से कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से यह जांच सकता है कि उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल है या नहीं।
इससे राशन कार्ड धारक के समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
इसके अलावा ऑनलाइन लिस्ट जारी करने से फर्जी राशन कार्ड, डुप्लीकेट नाम और अपात्र लोगों की पहचान करना आसान हो जाता है।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम आने के लिए पात्रता
- आवेदक को स्थायी रूप से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- परिवार के किसी भी सदस्य के पास पहले से किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास एक निश्चित सीमा से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- आपके पास अपनी चार पहिया गाड़ी नहीं होना चाहिए ।
- परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
राशन कार्ड की लिस्ट में नाम आने के फायदे
- राशन की दुकान से बिना किसी समस्या के राशन मिलता है।
- राज्य से जुडी और केंद्र से जुडी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
- पहचान और पता प्रमाण के रूप में राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है।
- एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?
सबसे पहले आपके पास इंटरनेट कनेक्शन वाला मोबाइल फोन, टैबलेट या कंप्यूटर होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
इसके बाद राशन कार्ड मुखिया का नाम, आपके जिले का नाम, सर्कल का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, वार्ड का नाम, आपके क्षेत्र की राशन दुकान का नाम या उसका कोड इन जानकारी की जरूरत पड़ती है।
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन
- ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको e खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद राइट साइड में Citizen’s Corner का सेक्शन मिलेगा जिसके भीतर आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। जिनमे से आपको FPS Wise Linkage of Ration Cards लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको State सेक्शन में Delhi विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद नए पेज पर आपको District सेक्शन में अपने डिस्ट्रिक्ट को सेलेक्ट करना है।
- अब Circle के नाम पर क्लिक करना है।
- अब आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए Circle के भीतर आनेवाले सभी राशन दूकानदार की सूची खुलेगी जिसमे आपको अपने राशन दुकानदार का नाम ढूंढना है और राशन दुकान नाम के सामने अपने राशन कार्ड के प्रकार निचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने नए पेज पर अपने राशन दुकान के अंतर्गत आनेवाले सभी राशन कार्ड धारकों की सूची ओपन होगी जिसमे आप स्टेप बाय स्टेप नंबर वाइज राशन कार्ड धारक का नाम चेक कर सकते है।
दिल्ली राज्य के राशन कार्ड की पात्रता सूची में कौन-कौन सी जानकारी मौजूद है?
- SNo.
- State
- District
- Circle
- Fps Detail
- Rc No.
- Category
- Head of Household
- No of Members
इस आर्टिकल को पढ़ें:- दिल्ली राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते है?
दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक करने से जुडी ध्यान में रखने योग्य बातें
- हमेशा दिल्ली सरकार की खाद्य वेबसाइट nfs.delhi.gov.in का ही उपयोग करें।
- चेक करें कि आपके राशन कार्ड का स्टेटस क्या दिखा रहा है।
- लिस्ट चेक करते समय पता करें कि आपके परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक है या नहीं।
- सरकार समय-समय पर राशन कार्ड लिस्ट को अपडेट करती रहती है, इसलिए यदि आपका नाम अभी लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा है तो कुछ समय बाद दोबारा सूची जांचना है।
- लिस्ट में दिखाई गई जानकारी जैसे नाम की स्पेलिंग, परिवार के सदस्यों की संख्या, कार्ड का प्रकार और राशन दुकान की जानकारी को ध्यान से जांच लेना है।
FAQs सामान्य प्रश्न
राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए कितना समय लगता है?
ऑनलाइन नाम चेक करने में मात्र 2 से 5 मिनट का समय लगता है।
क्या दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट फ्री में देखी जा सकती है?
जी हाँ, राशन कार्ड लिस्ट दिल्ली देखने के लिए खाद्य विभाग की तरफ से कोई फीस नहीं ली जाती है।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आपको दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन इसके बारे में और इससे जुड़े सभी सवालों के बारे में पुरे विस्तार और डिटेल के साथ जानकारी साझा की है।
यह जानकारी दिल्ली के राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए इच्छुक राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई जरुरी सवाल है, तो आप सवाल को निचे कमेंट में जरूर लिखें।
हम आपके सवाल का पूरा जवाब देंगे।
आगे भी दिल्ली राशन कार्ड से जुडी जानकारी सर्वप्रथम पाने के लिए merarationcard.com पर विजिट जरूर करें।