झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (2026) आसान गाइड

यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और घर बैठे इंटरनेट की मदद से झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

झारखण्ड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एंव उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन कार्ड से जुडी सर्विसेज आसान बना दिया है।

अब राज्य के नया राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करवाने के लिए इच्छुक नागरिक इसका लाभ ले सकते हैं। 

बहुत से झारखंड राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में पता नहीं है।

इसीलिए इस लेख में झारखंड खाद्य विभाग कार्यालय में न जाते हुए घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

इसके लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स?  इसके लिए जरुरी पात्रता क्या है? राशन कार्ड आवेदन किस स्टेज पर है? कितनी फीस लगेगी? आदि इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब स्टेप बाय स्टेप पुरे विस्तार से बताने वाला हूँ। 

तो इसके लिए इस लेख में दी गई जानकारी को अंत तक ध्यान से पूरा पढ़ें।

झारखण्ड राशन कार्ड की जरूरत क्या है?

झारखण्ड राशन कार्ड की जरुरत इसीलिए होती है क्योंकि यह झारखण्ड खाद्य विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से निचे रहने वाले परिवारों के लिए जारी किये जाने वाला एक अहम दस्तावेज है। 

इसके माध्यम से राज्य में पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के तहत राशन शॉप से चावल, गेहूं, बाजरा, दाल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

इससे गरीब और जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलता है और इन परिवारों को भुखमरी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। 

झारखंड में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

  • ग्रीन राशन कार्ड: जो नागरिक NFSA के खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल नहीं है, उसे यह राशन कार्ड झारखंड राज्य खाद्य विभाग खुद की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लोगों को जारी करती है। इस राशन कार्ड से धारक हर महीने अपना अनाज सरकार के राशन दुकान से प्राप्त कर सकता है। 
  • व्हाइट राशन कार्ड: राज्य सरकार के नियमों के अनुसार गरीबी रेखा से ऊपर अपने जीवन यापन करने वाले परिवारों, और जो परिवार समाज में आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का सफ़ेद रंग होता है। 
  • अंत्योदय राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए होता है, जो घरेलू कामगार, श्रमिक, रेहड़ी/पटरी वाले, 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति हैं। इस राशन कार्ड धारक राशन दुकान से राशन 35 किलोग्राम तक प्राप्त कर सकते हैं।  
  • पीएच राशन कार्ड: जो विधवा, परित्यक्ता महिलाएं, ट्रांसजेंडर, PVTG, विकलांग (>40%), गंभीर बीमारी वाले, बुजुर्ग, भिखारी, आदि इस राशन कार्ड को बनवा सकते हैं। इसमें प्रति सदस्य 4 किलो फोर्टिफाइड चावल और 1 किलो गेहूं, प्रति कार्ड 1 किलो चना दाल, 1 किलो नमक और साल में दो बार कपड़े जैसे की (एक धोती/लुंगी व एक साड़ी) मिलते हैं।

झारखण्ड में राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता 

  • आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।  
  • आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।  
  • आवेदक करने वाले की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • परिवार के पास पहले से किसी अन्य राज्य का और रह रहे राज्य में दूसरा राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय झारखण्ड सरकार द्वारा सीमा के भीतर होनी चाहिए। 
  • आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए।  
  • आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।  
  • आवेदक मजदूर होना चाहिए।  
  • परिवार का कोई सदस्य सरकार द्वारा रजिस्टर्ड उद्यमी नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार में कोई सदस्य पार्षद, सरपंच, विधायक, सांसद नहीं होना चाहिए।  
  • आवेदक के परिवार में पांच एकड़ से ज्यादा सिंचित भूमि नहीं होना चाहिए।  
  • आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।  
  • आवेदक के पास 3 कमरों वाला पक्का मकान और उसमे AC एयर कंडीशनर नहीं होना चाहिए।

नया राशन कार्ड बनवाने के फायदे 

  • राशन दुकान से सस्ती दरों पर राशन प्राप्त किया जाता है।  
  • इस कार्ड का उपयोग परिवार के पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।  
  • महिलाएं मुफ्त में उज्ज्वला गैस योजना का लाभ ले सकती हैं।  
  • राशन कार्ड के माध्यम से आप परिवार के किसी सदस्य का नया बैंक खाता खुलवा सकते हैं।  
  • भारत सरकार की नई योजनाओं जैसे की उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान स्वास्थ योजना, पेंशन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ सबसे पहले ले सकते हैं।  
  • आवासीय पते के रूप में राशन कार्ड का उपयोग कर सकते है।  
  • इस कार्ड के माध्यम से आप अपने परिवार से जुड़े सरकारी कागजात बनवा सकते हैं।  
  • पासपोर्ट, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड का वैलिड दस्तावेज के रूप में उपयोग होता है।  
  • झारखंड सरकार की नई मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना जैसे कई योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। 
  • गरीब बच्चों को स्कूल या कॉलेज में स्कॉलरशिप दिलाने में राशन कार्ड आय के प्रमाण के रूप में मदद करता है।

नए राशन कार्ड के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए?

  • परिवार के मुखिया महीला आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो  
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड  
  • बिजली बिल अथवा पानी का बिल  
  • आय प्रमाण पत्र  
  • जाति प्रमाण पत्र {यदि आप अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) या कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) श्रेणी से हैं और उसका लाभ लेना चाहते हैं}
  • बैंक पासबुक की कॉपी 
  • चालू मोबाइल नंबर
  • यदि झारखंड में राशन कार्ड आवेदन परिवार के मुखिया द्वारा किया जा रहा है और वह विधवा या विधुर है, तो पति या पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।
  • झारखंड ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन में यदि परिवार का कोई सदस्य विकलांग है, तो उसका विकलांगता प्रमाण पत्र चाहिए।
  • यदि परिवार का कोई सदस्य कैंसर, एड्स, कुष्ठ रोग या किसी अन्य असाध्य बीमारी से पीड़ित है, तो झारखंड सरकार द्वारा मान्य मेडिकल प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • अपने नजदीकी राशन डीलर का नाम, पता होना चाहिए ऑनलाइन दर्ज करने के लिए क्योंकि राशन कार्ड बन जाने के बाद उसी राशन दुकान से अनाज प्राप्त करने के लिए।

झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना है। 
  • इसके बाद आपको ‘मेनू’ की तीन लाइनों पर क्लिक कर ‘ऑनलाइन सेवा’ पर क्लिक करना है और फिर ‘ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको ‘राशन कार्ड आवेदन के लिए पंजीकरण करें’ पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने ‘ERCMS Registration’ का पेज खुलेगा, जिसमें आपको मुखिया की जानकारी, पिता/पति का नाम, लिंग, वर्ग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कार्ड का प्रकार, जिला, ब्लॉक/नगर पालिका, पंचायत, गांव/वार्ड आदि जैसी जानकारी भरनी है।  
  • इसके बाद आधार कार्ड के ‘choose file’ पर क्लिक कर मुखिया के आधार कार्ड का फोटो अपलोड करना है। 
  • इसके बाद खाली बॉक्स में टिक करना है और ‘Register’ पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको आवेदन नंबर प्राप्त होगा। उसी पेज पर आप आवेदन नंबर डालें और दिए गए आधार कार्ड के अंतिम 8 डिजिट डालें। अब ‘Login’ पर क्लिक कर दें। 
  • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा। अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन करते समय दी गई आवेदक की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इस फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, परिवार के सदस्य के नाम, लिंग, आधार संख्या, जन्म तिथि, बैंक खाता विवरण, एलपीजी कनेक्शन, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि जैसी जानकारी दर्ज करना है। 
  • अब अंतिम चरण पर फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज़ को अपलोड करना है और फॉर्म में दी गई जानकारी को चेक कर लेना है। अब पहले ‘सेव ड्राफ्ट’ पर क्लिक करें, इसके बाद ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें। 
  • अब आपके आवेदन का मोबाइल/लैपटॉप स्क्रीन पर आवेदन नंबर मिलेगा, जिसे संभाल कर रखें और नीचे स्क्रीन स्क्रॉल करने पर खाली बॉक्स पर टिक कर ‘Final Submit’ पर क्लिक कर दें।
  • अब आपका झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई सफलतापूर्वक हो गया है। अब आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की स्लिप आ जाएगी। अब आपको प्रिंट बटन पर क्लिक कर स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना है। 
  • आपके पास संभाल कर रखे गए स्लिप के आवेदन नंबर से आप ऑनलाइन आवेदन किए गए झारखंड राशन कार्ड की स्थिति चेक कर पाएंगे। 

इस प्रकार आप ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते है। 

राशन कार्ड आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • झारखंड राशन कार्ड आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले jsfss.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना है।
  • वेबसाईट पर आने के बाद आपको नीचे बहुत से ऑप्शन देखने को मिल जायेंगे। उनमें से Check Application Status / आवेदन की स्थिति जांचे वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें धारक को नया राशन कार्ड आवेदन करते समय प्राप्त हुआ Acknowledgement No और कैप्चा कोड दर्ज Search पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद झारखंड राशन कार्ड बना है या नहीं, किस स्टेज पर है आदि इससे जुडी सभी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड अप्लाई करने से पहले क्या तैयारी करें?

  • सभी डाक्यूमेंट्स की जेपीजी (JPG) या पीडीएफ (PDF) स्कैन कॉपी तैयार रखना है।
  • आवेदन के समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने पास रखना है, क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए OTP आता है। 
  • आवेदन करने से पहले नागरिक को राशन कार्ड से जुड़े नियमों का पूरा पालन करना हैं। 
  • इंटरनेट कनेक्शन सही रखना है। 

अगर मेरा आवेदन पेंडिग दिख रहा है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड आवेदन पेंडिंग दिख रहा है, तो इसके लिए शुरुआत में कुछ करने की जरूरत नहीं है। 

पेंडिंग का मतलब यह नहीं होता कि आवेदन गलत है। 

जब खाद्य अधिकारी द्वारा आवेदन वेरिफिकेशन प्रक्रिया बाकी होती है, तो आवेदन पेंडिग दिखाई देता है।  

ऐसे में आप आवेदन की स्थिति समय-समय पर चेक करते रहें। 

अगर 15 से 30 दिन तक स्टेटस नहीं बदलता है, तो अपने नजदीकी राशन डीलर या प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जाकर खाद्य अधिकारी को समस्या को बताना है।

वहाँ से आपको इसकी पूरी जानकारी और इसके आगे क्या करना है, बताया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

झारखंड राशन कार्ड में करेक्शन कैसे किया जाता है?

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड को सरेंडर कैसे करते है?

नया राशन कार्ड अप्लाई करने से जुड़ी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि नागरिक को झारखंड में नया राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने से जुड़ी मदद चाहिए तो वह डिपार्टमेंट ऑफ फूड, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन एंड कंज्यूमर अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ झारखंड के हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर कॉल करके मदद या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. झारखण्ड राशन कार्ड अप्रूवल में कितना समय लगता है?

    खाद्य अधिकारी के पास से राशन कार्ड आवेदन अप्रूवल होने में 30 से 45 दिनों तक का समय लगता है। 

  2. क्या झारखंड में राशन कार्ड के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है?

    जी हाँ, ऑनलाइन राशन कार्ड झारखण्ड खाद्य पोर्टल पर आवेदन करने के लिए अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के नागरिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकते है। 

  3. झारखंड राशन कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

    राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई झारखंड राज्य का गरीब और जरूरतमंद स्थायी निवासी कर सकता है। 

  4. झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने का चार्ज कितना है?

    झारखंड राशन कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करते समय पोर्टल पर आपको चार्ज के बारे में बता चल जाएगा। 

  5. ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद कब तक राशन कार्ड मिलता है?

    जैसे ही राशन कार्ड खाद्य विभाग अधिकारी द्वारा अप्रूवल हो जाता है। धारक इसे ऑनलाइन आहार झारखंड पोर्टल से या राशन कार्यालय पर जाकर प्राप्त कर सकता है। 

  6. क्या ई-मित्र केंद्र से झारखंड राशन कार्ड आवेदन कर सकते हैं?

    जी हाँ, नागरिक अपने नजदीकी एरिया के ई-मित्र केंद्र से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करा सकते है। इसके लिए ई-मित्र ऑपरेटर कुछ पैसे चार्ज करेगा।  

  7. क्या ऑनलाइन राशन कार्ड फॉर्म भरने के बाद फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं?

    जी नहीं, ऑनलाइन एक बार राशन कार्ड आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाता है, तब उसे करेक्शन नहीं कर सकते है। 

निष्कर्ष 

हमने इस लेख में  झारखण्ड राज्य में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक नागरिकों राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें और इससे जुड़े सभी प्रश्नो के बारे में संपूर्ण स्टेप बाय स्टेप जानकारी साझा की है। 

इस लेख में प्रस्तुत की गई जानकारी आपको कैसी लगी, यह आप हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

राशन कार्ड से जुड़ी नवीनतम जानकारी सबसे पहले जानने के लिए नागरिक merarationcard.com पर विजिट कर सकते हैं। 

Leave a Comment