राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करते हैं? ऑनलाइन और ऑफलाइन (2026)

क्या आप अपने राशन कार्ड को एक शहर से दूसरे शहर या एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर करना चाहते हैं? 

कई बार नौकरी, शिक्षा या अन्य कारणों से हमें अपना निवास स्थान बदलना पड़ता है, और ऐसे में राशन कार्ड को नए पते पर स्थानांतरित करना जरूरी हो जाता है।

लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड को ट्रांसफर करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे जानकारी पता नहीं है। 

जिसके कारण वे सरकारी राशन दफ्तर के चक्कर लगाते है और उनका काम नहीं हो पाता है।

इसीलिए हम इस लेख में आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करते हैं? इसके लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स क्या है? इसके लिए पात्रता क्या है आदि इससे जुडी सभी जानकारी सरल विस्तार से बताएंगे। 

ताकि राशन कार्ड होल्डर बिना किसी परेशानी के अपने नए पते पर ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड ट्रांसफर कर सकें।

राशन कार्ड ट्रांसफर करवाना क्यों ज़रूरी है?

  • नई जगह पर राशन लेने के लिए
  • सरकारी खाद्य विभाग रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड से बचने के लिए
  • रह रहे नई जगह पर सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए

राशन कार्ड ट्रांसफर करने की पात्रता मानदंड क्या हैं?

  • राशन कार्ड होना चाहिए।
  • अपना निवास स्थान बदलना होगा।
  • जिस जगह पर पहले रहते थे, वहां से दूसरी जगह जाना होगा।
  • नए पते का प्रमाण होना चाहिए। जैसे कि बिजली बिल, पानी का बिल, आदि।
  • पहचान का प्रमाण होना चाहिए। जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आदि।

राशन कार्ड ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • बिजली बिल की रसीद या घर के टैक्स भरने की रसीद
  • परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करते हैं? ऑनलाइन Mera Ration App से

  • सबसे पहले, आपको अपने मोबाइल फोन में “मेरा राशन ऐप” इंस्टॉल करना होगा।
  • मेरा राशन ऐप को ओपन करने के बाद कुछ परमिशन मांगी जाएगी, जिसे Allow करना है। 
  • अब  ऐप में अपनी हिंदी या इंलिश भाषा को सेलेक्ट करना है। 
  • इसके बाद धारक को अपने आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और निचे स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कोड खाली बॉक्स में दर्ज कर Login with OTP वाले बटन पर क्लिक करना है।  
  • अब नए पेज पर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आनेवाला ओटीपी दर्ज करना है और Verify बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ऐप 4 अंको का एमपिन क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। कार्ड धारक को याद रह सके ऐसा 4 अंको का आंकड़ा दर्ज करना है। जैसे की 2233, 4455, 3421 आदि। 
  • यह एमपिन बनाने का कारण यह है की जब कभी राशन कार्ड धारक ऐप पर लॉगिन हो, तब उन्हें बार-बार आधार ओटीपी वेरिफिकेशन करने की जरूरत ना पड़े।
  • MPIN बन जाने के बाद धारक मेरा राशन ऐप के डैशबोर्ड पर आ जाएगा। जिसमे राशन कार्ड धारक की राशन कार्ड से जुडी सभी जानकारी जैसे की राशन कार्ड होल्डर का पूरा नाम, राशन कार्ड का प्रकार, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड से जुड़े राशन दुकान FPS कोड और राशन दुकानदार का नाम, मोबाइल नंबर आदि दिखाई देगी। 
  • इसके बाद, धारक को ऐप में सबसे नीचे Ration Card Transfer विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब राशन कार्ड धारक को अपने District From में पुराने जिले को सेलेक्ट करना है और District To में अपना नया जिला जहाँ राशन कार्ड ट्रांसफर करवाना चाहते है, उस जिले को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद नए पते का डाक्यूमेंट अपलोड करना है।
  • अब निचे खाली बॉक्स पर टिक कर देना ह।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है और confirmation में आपको yes पर क्लिक करना है।
  • अब राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जायेगा, उसे वेरीफाई कर लेना है।
  • इस तरह  मेरा राशन ऐप से राशन कार्ड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी।

राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करें? ऑफलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, आपको खाद्य विभाग के कार्यालय में जाना है। वहां से राशन कार्ड ट्रांसफर फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक से राशन कार्ड ट्रांसफर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। अब फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।
  • अब आपको राशन कार्ड ट्रांसफर फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरनी है, जैसे कि नाम, आधार संख्या, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर आदि।
  • फॉर्म को पूर्ण भरने के बाद अंत में हस्ताक्षर या अंगूठा लगाएं।
  • अब आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज़ जोड़ने हैं।
  • इसके बाद, आपको उस फॉर्म को खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • आपका फॉर्म जमा करने के बाद खाद्य विभाग के कार्यालय अधिकारी आपको एक रसीद देगा, उसे संभालकर रखना है।
  • इसके बाद खाद्य विभाग अधिकारी जमा किए गए फॉर्म और दस्तावेज़ की जानकारी को वेरीफाई करेगा और कुछ दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • आपका राशन कार्ड ट्रांसफर हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी आप खाद्य विभाग के कार्यालय से या ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस से चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन राशन कार्ड ट्रांसफर हुआ है या नहीं कैसे चेक करें?

  • ऑनलाइन राशन कार्ड को नए पते पर ट्रांसफर के लिए किया गया आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं या फिर राशन कार्ड नए पते पर ट्रांसफर हुआ है या नहीं चेक करने के लिए मेरा राशन ऐप के डैशबोर्ड पर आ जाना है। 
  • इसके बाद सबसे ऊपर तीन लाइन मेनू पर क्लिक करना है। 
  • मेनू पर क्लिक करने के बाद बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे History पर क्लिक कर धारक पता कर सकता है की राशन कार्ड न्यू अड्रेस पर ट्रांसफर हुआ है या नहीं और आवेदन की स्थिति जान सकते है।

राशन कार्ड ट्रांसफर नहीं हो रहा, क्या करें?

यदि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो पहले ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को चेक करना है। 

स्थिति चेक करने से आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ है, इसकी जानकारी जानने को मिलेगी। 

यदि ऑफलाइन आवेदन किया है, तो इसके लिए नजदीकी NFSA खाद्य विभाग में जाकर वहां के अधिकारी से राशन कार्ड नए पते पर ट्रांसफर न होने का कारण पता करना है। 

कई बार ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड ट्रांसफर आवेदन को सही तरीके से नहीं भरा जाता है और इसके साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स को नहीं जोड़ा जाता है। 

इन कारणों से आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।

कार्ड धारक को फिर से ऑनलाइन या ऑफलाइन सही जानकारी के साथ और सही दस्तावेजों को जोड़कर फिर से आवेदन करना है। 

जिससे राशन कार्ड के लिए किया आवेदन एप्रूव्ड हो जाता है और राशन कार्ड नए अड्रेस पर ट्रांसफर हो जाता है।  

इन आर्टिकल को पढ़ें:

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें?

हरियाणा राज्य की राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

राशन कार्ड को नए पते ट्रांसफर करने से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए ,तो क्या करें?

यदि किसी राशन कार्ड होल्डर को राशन कार्ड से जुडी मदद चाहिए, तो वह देश के Department of Food And Public Distribution द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01123070637,  01123070642 पर या टोल फ्री नंबर 1967 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। 

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राशन कार्ड ट्रांसफर करने के लिए अड्रेस प्रूफ जरूरी है?

    जी हाँ, राशन कार्ड ट्रांसफर करने के लिए आप जिस स्थान पर अपना राशन कार्ड ट्रांसफर करना चाहते हैं वहां का ओरिजिनल ज़ेरॉक्स कॉपी अड्रेस प्रूफ होना बहुत ही जरुरी है। तभी आपका राशन कार्ड आपके दिए हुए अड्रेस पर ट्रांसफर किया जायेगा।

  2. मेरा राशन कार्ड ट्रांसफर होने से मुझे कम राशन तो नहीं मिलेगा?

    जी नहीं, आपका राशन कार्ड ट्रांसफर होने से आपको पूरा राशन दिया जायेगा। आपको आपके राशन कार्ड के पात्रता अनुसार ही प्रति व्यक्ति या प्रति परिवार राशन दिया जायेगा।

  3. राशन कार्ड ट्रांसफर होने में कितना समय लगता है?

    राशन कार्ड ट्रांसफर होने में 15 से 45 दिनों तक का समय लगता हैं।

  4. एक राज्य से दूसरे राज्य में राशन कार्ड कैसे ट्रांसफर करें?

    सबसे पहले एक राज्य से दूसरे राज्य में राशन कार्ड ट्रांसफर नहीं होता है। इसके लिए आपको एक राज्य में राशन कार्ड बंद करना होगा और दूसरे राज्य में नया राशन कार्ड बनाना होगा। राशन कार्ड राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर होता है।

  5. राशन कार्ड ऑनलाइन ट्रांसफर करने में कितना पैसा लगता है?

    राशन कार्ड ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करते हैं, इसके लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स आदि इससे जुड़े सभी सवालों के बारे में सम्पूर्ण स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है।

तो आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी, यह आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

इस लेख को अपने जरुरी राशन कार्ड धारक मित्रों तक जरूर पहुंचाए। यह लेख उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

आपके लिए हम राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारियां इस merarationcard.com ब्लॉग साइट पर लाते रहते हैं।

तो आप राशन कार्ड से जुड़ी हर नई जानकारी जानने के लिए हमारे ब्लॉग साइट पर विजिट जरूर करें।

Leave a Comment