राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम कैसे देखें? (2026) में

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अब खाद्य सुरक्षा सूची में नाम देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है।

इसके माध्यम से राज्य के राशन कार्ड धारक घर बैठे राजस्थान खाद्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से जांच कर सकते हैं कि उनका नाम इस सूची में शामिल है या नहीं।

खाद्य सुरक्षा सूची में नाम होने पर राशन कार्ड धारकों को पहले की तुलना में अधिक लाभ मिलते हैं।

इसलिए यह जरूरी है कि पात्र व्यक्ति का नाम इस सूची में दर्ज हो।

विभाग समय-समय पर इस सूची को अपडेट करता रहता है, जिसमें योग्य लाभार्थियों के नाम जोड़े जाते हैं और जो लोग पात्र नहीं होते उनके नाम हटा दिया जाता हैं।

यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि राजस्थान खाद्य सुरक्षा सूची में आपका नाम है या नहीं, तो आप इस लेख में बताई गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

कार्ड धारक अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन ही खाद्य सुरक्षा सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।

राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट क्या है?

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एक ऑफिसियल सूची होती है, जिसमें उन परिवारों के नाम शामिल होते हैं, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत राशन पाने के पात्र होते हैं। 

इस लिस्ट में आने वाले सभी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को हर महीने सरकारी राशन दुकान से अच्छी क्वालिटी के गेहूं, चावल, दाल, बाजरा और अन्य खाद्य सामग्री दी जाती है। 

राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम कैसे देखें? ऑनलाइन

  • राजस्थान खाद्य सुरक्षा की लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले अपने राजस्थान राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ के होम पेज पर आ जाना है।
  • अब होम पेज पर मोबाइल स्क्रीन नीचे थोड़ा स्क्रोल करने पर महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएं के सेक्शन में खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Report of NFSA & Non NFSA Beneficiary पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें राजस्थान राज्य के सभी जिलों की लिस्ट होगी।
  • वहां पर आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपके सेलेक्ट किए गए जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सूची खुल जाएगी।
  • वहां आपको अपने एरिया के नाम पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए एरिया के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकानदारों की सूची खुल जाएगी।
  • वहां आपको अपने राशन दुकानदार के नाम पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपके राशन दुकानदार के अंतर्गत आने वाले सभी खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी।
  • आप वहां अपना नाम स्टेप बाय स्टेप देख सकते हैं।

इस प्रकार ऑनलाइन राजस्थान खाद्य सुरक्षा में अपना नाम देख सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी दिखाई देगी?

  • Ration UID
  • Ration Card Holder Name 
  • Father’s Name
  • Address
  • Category

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

खाद्य सुरक्षा सूची में नाम न होने पर क्या होगा? 

  • सरकारी राशन की दुकान से अनाज मिलना बंद हो जायेगा। 
  • राजस्थान में कई जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
  • राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान और पते के प्रमाण के रूप में नहीं कर सकेंगे। 

राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं है, तो क्या करें?

सबसे पहले अपना नाम राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़वाने के लिए आवेदन करें। 

आवेदन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स को जोड़ना जरुरी है।

लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए धारक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने के 15 से 30 दिनों के भीतर कार्ड धारक का नाम इस लिस्ट में जोड़ दिया जायेगा।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना में नाम देखने के लिए शुल्क देना होगा?

    जी नहीं, राशन कार्ड होल्डर को खाद्य सुरक्षा योजना की लिस्ट में नाम देखने के लिए शुल्क देने की जरूरत नहीं है। 

  2. राजस्थान खाद्य सुरक्षा सूची में नाम चेक करने के लिए मुझे कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

    खाद्य सुरक्षा सूची में नाम चेक करने के लिए कार्ड धारक को किसी भी प्रकार के मूल डाक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है।

  3. खाद्य सुरक्षा सूची में कौन-कौन शामिल हो सकता है?

    खाद्य सुरक्षा की सूची में अन्त्योदय परिवार, बीपीएल, स्टेट बीपीएल परिवार, दिहाड़ी मजदूर, गरीब किसान और आर्थिक रूप से कमजोर लोग इस सूची में शामिल हो सकते हैं। 

  4. राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम देखने के लिए मुझे कौन सी जानकारी की आवश्यकता होगी?

    राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना में नाम देखने के लिए कार्ड धारक को अपने जिले का नाम, एरिया का नाम, राशन दुकान का नाम जैसी जानकारी की आवश्यकता होगी।

  5. मैंने अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची में चेक किया, लेकिन कुछ गलत जानकारी दिख रही है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

    इसके लिए राशन कार्ड होल्डर को अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर या फिर राजस्थान खाद्य विभाग की कंस्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6030 पर संपर्क कर अधिकारी से इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

निष्कर्ष  

राजस्थान खाद्य सुरक्षा सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसकी संपूर्ण प्रक्रिया हमने सरल जानकारी के साथ प्रदान की है।

राजस्थान राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में दी गई जानकारी का पालन कर बिना किसी दिक्कत के अपना नाम राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में देख सकता है।

अगर नागरिक को इस लेख में दी गई प्रक्रिया को फॉलो करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो नागरिक हमें कमेंट में सवाल पूछ सकते हैं।

हम समस्या का जवाब कमेंट में बहुत ही कम समय में उपलब्ध कर देंगे।

इस लेख को आप व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करना है।

ताकि जरुरी लोगों तक यह जानकारी पहुँच सके।

राशन कार्ड से जुड़ी तमाम जानकारियां सबसे पहले जानने के लिए आप merarationcard.com के ब्लॉग पर विजिट करें।

Leave a Comment