वेस्ट बंगाल राशन कार्ड आधार से लिंक कैसे करें ऑनलाइन (2026)

वेस्ट बंगाल राज्य सरकार के खाद्य विभाग द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है। 

राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों को सरकारी राशन शॉप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  के तहत अनाज उपलब्ध करवाया जाता है। 

यदि धारक राशन कार्ड का लाभ बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक प्राप्त करते रहना चाहता है।  

तो उन्हें अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड लिंक करवाना जरुरी है। 

wbpds खाद्य विभाग द्वारा राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाने की सूचना जारी की है। 

अधिकतर राशन कार्ड होल्डर राशन कार्ड आधार से लिंक करवाने के लिए खाद्य विभाग कार्यालय और राशन दुकान से चक्कर लगाते है। 

लेकिन अब WB राशन धारक को कही किसी कार्यालय या दुकान पर जाने की जरुरत नहीं है।

क्योंकि wbpds खाद्य विभाग के ऑफिसियल Food and Supplies Department पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या कंप्यूटर से राशन कार्ड में आधार लिंक करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। 

इस लेख में, हम आपको वेस्ट बंगाल राशन कार्ड आधार से लिंक कैसे करें ऑनलाइन, राशन आधार लिंक में किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, ऑनलाइन प्रक्रिया में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कितनी फीस लगती है आदि इससे जुड़े सभी प्रश्नों के स्टेप-बाय-स्टेप जवाब देंगे। 

ताकि राशन कार्ड बिना परेशानी के आधार कार्ड से लिंक हो सके।

राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करना क्या होता है?

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना मतलब यह होता है कि आपके राशन कार्ड में जिन परिवार के सदस्यों के नाम हैं, उनके आधार नंबर को राशन कार्ड से जोड़ दिया जाता है। 

इससे सरकार को यह पता चल जाता है कि सही व्यक्ति को ही राशन का लाभ मिल रहा है और कोई फर्जी या डुप्लीकेट व्यक्ति राशन कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहा है। 

राशन कार्ड आधार से लिंक करने के लिए आपकी पहचान आधार बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान के जरिए वेरीफाई की जाती है।

आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक करना क्यों जरूरी है?

आधार से राशन कार्ड लिंक करना इसीलिए जरूरी है ताकि सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ केवल सही पात्रता के लोगों को ही मिल सके।

इससे डुप्लीकेट, फर्जी बनाए हुए राशन कार्ड बंद हो जाते है।

आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक करवाने से खाद्य सुरक्षा से जुड़े लाभार्थी कि पहचान वेरीफाई कि जाती है, जिससे राशन वितरण प्रणाली में कोई भ्रष्टाचार नहीं रहता है।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड नंबर
  • राशन कार्ड से जुड़े हुए सभी सदस्यों के आधार नंबर
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 

राशन कार्ड आधार से लिंक करवाने के लिए पात्रता  

  • राशन कार्ड होल्डर और उसके परिवार के सभी सदस्य पश्चिम बंगाल, भारत के नागरिक होने चाहिए। 
  • राशन कार्ड धारक के पास पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा जारी एक्टिव राशन कार्ड होना चाहिए। 
  • राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के 12 अंको का आधार कार्ड होना जरुरी है। 
  • राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक रहना चाहिए। ताकि पोर्टल पर सदस्य की पहचान वेरीफाई करने के लिए मोबाइल ओटीपी की जरुरत होती है। 
  • आधार कार्ड में जिस तरह पूरा नाम, जन्म तिथि, लिंग पता दिया गया है, वैसी ही जानकारी राशन कार्ड में होनी चाहिए। इसका मतलब दोनों में एक समान जानकारी होना आवश्यक है। 
  • राशन कार्ड से जुड़ा परिवार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत योजना के लिए पात्र होना चाहिए। 

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लाभ 

  • राशन कार्ड लिंक करने से राशन धारक WB राज्य सरकार और केंद्र सरकार से जुडी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले प्राप्त कर सकेगा। 
  • धारक देश के किसी भी राज्य के राशन दुकान से अपने हिस्से का अनाज वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत प्राप्त कर पाएगा। 
  • लिकिंग होने पर राशन कार्ड होल्डर और उसके परिवार से सभी व्यक्ति को निरंतर अनाज मिलना चालू रहेगा। 
  • एक व्यक्ति के नाम पर नकली राशन कार्ड नहीं बन पाएगा। 
  • राशन दुकान पर राशन लेते समय लाभार्थी को अपने अंगुली या अगूंठे का निशान लगाकर राशन मिलेगा जिससे राशन की कालाबाजारी बंद हो जाएगी। 
  • राशन का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचेगा। 
  • ई-केवाईसी करने से लाभार्थी को बार-बार राशन कार्यालय पर जाने की जरुरत नहीं पड़ती है। 
  • परिवार के लिए जारी किया गया राशन कार्ड एक्टिव रहेगा। 

वेस्ट बंगाल राशन कार्ड आधार से लिंक कैसे करें ऑनलाइन

  • ऑनलाइन वेस्ट बंगाल राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक करने के लिए Department of Food & Supplies Government of West Bengal की ऑफिसियल वेबसाइट food.wb.gov.in पर आना है। 
वेस्ट बंगाल खाद्य पोर्टल ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए

  • वेबसाइट पर आने के बाद सबसे निचे आना है।
  • वेबसाइट के सबसे निचे आनेपर Special Services के सेक्शन में LINK AADHAAR WITH RATIONCARD का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करना है। 
वेस्ट बंगाल खाद्य पोर्टल पर  ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए विकल्प

  • अब नया पेज ओपन होगा जिसमे राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और वहीं स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद SEARCH बटन पर क्लिक कर देना है। 
वेस्ट बंगाल खाद्य पोर्टल पर  ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए राशन कार्ड नंबर दर्ज करना

  • अब राशन कार्ड से जुडी सभी डिटेल देखने को मिल जाएगी और साथ ही में ई-केवाईसी हुआ है या नहीं इसकी डिटेल भी देखने को मिलेगी। 
  • इसके बाद राशन कार्ड मुखिया आधार नंबर दर्ज करना है। (आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना जरुरी है।)
  • अब आधार नंबर दर्ज करने के बाद निचे खाली बॉक्स दिखाई देगा, जिसपर टिक मार्क कर देना है और SEND OTP वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी आने के बाद उसे दर्ज करना है और SUBMIT बटन पर क्लिक कर देना है। 
वेस्ट बंगाल खाद्य पोर्टल पर  ऑनलाइन राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाने की प्रोसेस

  • इसके बाद स्क्रीन पर सदस्य की जानकारी दिखाई देगी, जिसमे Verify and Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
वेस्ट बंगाल खाद्य पोर्टल पर  ऑनलाइन राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए वेरीफाई और सबमिट करना

  • स्क्रीन पर राशन कार्ड आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है, इसका मैसेज दिखाई देगा। 
वेस्ट बंगाल खाद्य पोर्टल पर   राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक ऑनलाइन

इन्हे आर्टिकल को पढ़ें:-

राशन कार्ड में आधार लिंक हुआ है या नहीं कैसे पता करें?

  • राशन कार्ड में आधार लिंक हुआ या नहीं यह चेक करने के लिए फिर food.wb.gov.in पोर्टल पर आना है। 
  • पोर्टल पर आने के बाद सबसे निचे Special Services वाले सेक्शन में LINK AADHAAR WITH RATIONCARD पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद नया पेज ओपन होना जिसमें राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और उसके निचे दिखने वाला कैप्चा साइड वाले बॉक्स में दर्ज करने के बाद SEARCH पर क्लिक करना है। 
  • अब नए पेज पर राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिखेगी जिसमे AADHAAR LINKING STATUS वाले सेक्शन में निचे Aadhaar linked लिखा हुआ मिलेगा। इसका मतलब की राशन कार्ड आधार से जुड़ गया है।  
ऑनलाइन वेस्ट बंगाल राशन कार्ड आधार से लिंक स्टेटस

ऑनलाइन आधार लिंक न होने पर क्या करें? 

  • यदि ऑनलाइन राशन कार्ड आधार कार्ड से जुड़ नहीं पाता है, तो इसके लिए नागरिक को अपने FPS राशन दुकानदार के राशन डीलर के पास जाना है। 
  • राशन दुकान पर राशन डीलर को राशन कार्ड में ई-केवाईसी करवाने के लिए कहना है। 
  • इसके बाद राशन डीलर राशन कार्ड पासबुक, राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी वेरिफिकेशन करने के लिए मांगेगे। यह सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स देना है। 
  • इसके बाद राशन डीलर स्टेप बाय स्टेप हर एक सदस्य की जानकारी EPOS मशीन में दर्ज करेंगे और अंगूठे का निशान मशीन पर लगाने के लिए कहेंगे। 
  • इस तरह हर एक सदस्य का आधार लिंक राशन कार्ड से हो जाएगा।   

आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करते समय ध्यान में रखने योग्य जरूरी बातें 

  • Wbpds के ऑफिसियल वेबसाइट का इस्तेमाल करना है। 
  • लिंक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लिकिंग हुआ है या नहीं यह चेक कर लेना है। 
  • ऑनलाइन ई-केवाईसी करते समय इंटरनेट की स्पीड सही होनी चाहिए। 
  • कुछ लोग सिर्फ राशन कार्ड के मुखिया की ई-केवाईसी करते है, लेकिन आपको परिवार के सभी सदस्यों के आधार राशन कार्ड में लिंक करने है। 
  • जरुरी डाक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखना है। 

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन और सहायता

पश्चिम बंगाल राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने से जुड़ी जानकारी जानने के लिए WB पोर्टल आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1800345 5505 / 1967 पर कॉल करके इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या eKYC कराने में कोई चार्ज लगता है?

    ऑनलाइन पश्चिम बंगाल सरकारी खाद्य पोर्टल पर या सरकारी राशन दुकान पर राशन कार्ड केवाईसी करवाने के लिए कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। यदि आप किसी जन सेवा केंद्र पर जाकर ई केवाईसी करवाते हैं, तो वहां आपको मामूली शुल्क देना पडता है।

  2. राशन कार्ड में आधार लिंक होने में कितना समय लगेगा?

    ऑनलाइन राशन कार्ड में आधार लिंक होने में 24 से 72 घंटे का समय लगता है।

  3. राशन कार्ड और आधार कार्ड के डिटेल्स में अंतर होने पर क्या होगा?

    यदि राशन कार्ड में और आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग पता जैसी जानकारी मिसमैच होती है, तो राशन कार्ड में ई-केवाईसी नहीं होती है।

  4. एक बार ई-केवाईसी करवाने के बाद कितने टाइम बाद ई-केवाईसी करवानी होगी?

    देखा जाए तो ई-केवाईसी एक ही बार करनी होती है। लेकिन सामान्य नियम के अनुसार हर 5 साल बाद ई-केवाईसी करवाने की जरूरत पड़ती है।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको वेस्ट बंगाल में ऑनलाइन राशन कार्ड आधार लिंक करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताइ है। 

इस लेख में दी गई जानकारी का पालन कर पश्चिम बंगाल राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में आधार लिंक आसानी से करवा पाएगा।

यदि आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आती है, तो इस जानकारी के बारे में अपनी राय हमें कमेंट में जरूर दें।

यदि आप आगे भी इसी तरह की जानकारी सबसे पहले जाना चाहते हैं, तो मेरा merarationcard.com पर विजिट जरूर करें।

Leave a Comment