बिहार राशन दुकान लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन 2026 में जानें यहाँ

आज के समय में राशन कार्ड से जुड़ा काम धीरे-धीरे ऑनलाइन होता जा रहा है। 

ऐसे ही बिहार के बहुत से राशन कार्ड धारक, जो सरकारी राशन दुकान से हर महीने अनाज लेते हैं, उनके मन में एक सवाल अक्सर आता है कि बिहार राशन दुकान लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन?

कई बार नए राशन कार्ड होल्डर को पता ही नहीं होता कि हमारे राशन कार्ड का डीलर कौन है, हमारी राशन दुकान किस वार्ड या पंचायत में आती है, या फिर किस दुकान से हमें राशन लेना है। 

पहले के समय में राशन दुकान लिस्ट की जानकारी लेने के लिए लोगों को बार-बार राशन कार्यालय जाकर पूछताछ करनी पड़ती थी और इसमें भी कई बार सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। 

लेकिन अब बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड मुखिया घर बैठे ऑनलाइन राशन दुकान की सूची देख सकता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन लिस्ट देखने के लिए आपको किसी एजेंट या साइबर कैफे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती है। 

बस आपके पास एक मोबाइल कंप्यूटर या इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। 

तो चलिए बिना समय बर्बाद किए जानते हैं बिहार राशन दुकान लिस्ट ऑनलाइन देखने का आसान तरीका, ताकि आप बिना किसी परेशानी के राशन दुकानदार की सूची देख सकें। 

बिहार राशन दुकान लिस्ट क्या है?

बिहार राशन दुकान लिस्ट खाद्य विभाग द्वारा जारी पब्लिक सूची होती है, जिसमें बिहार राज्य की सभी FPS राशन दुकानों और राशन डीलरों की जानकारी होती है।

ऑनलाइन राशन दुकानदार की सूची देखने के फायदे

  • जब आप ऑनलाइन सूची देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपके एरिया में कौन-कौन से सरकारी राशन दुकान हैं। 
  • ऑनलाइन सूची देखने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। 
  • घर बैठे या कहीं से भी इस सूची को चेक कर सकते है। 
  • इसके लिए राशन धारक को खाद्य विभाग कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होती है। 
  • ऑनलाइन राशन दुकान सूची में दुकानदार का नाम, दुकान एफपीएस कोड और दुकान का पता दिया होता है। इसके लिए राशन दुकान पर जाना नहीं पड़ता है। 
  • ऑनलाइन सूची देखने से किसी गलत गैर-सरकारी दुकानदार से बचते हैं।
  • अगर राशन नहीं मिल रहा या गलत व्यवहार हो रहा है तो ऑनलाइन राशन दुकान लिस्ट देखकर सही राशन दुकान की जानकारी के साथ शिकायत करना आसान हो जाता है।
  • अगर आप राशन लेने की दुकान बदलना चाहते हैं, तो ऑनलाइन अपने एरिया के एफपीएस दुकानों की सूची देखकर सही FPS दुकान सेलेक्ट कर सकते हैं। 

बिहार राशन दुकान लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होती है?

  • हर राशन दुकान की एक यूनिक पहचान संख्या (Fair Price Shop ID)।
  • उस दुकान को चलाने वाले लाइसेंसधारी व्यक्ति या समूह का नाम।
  • राशन दुकान आपके वार्ड या गांव में किस जगह स्थित है।
  • FPS दुकान से कुल कितने परिवारों के राशन कार्डों को जोड़ा गया है।
  • राशन की दुकान एक्टिव है या नहीं। 
  • एरिया में कितनी राशन दुकानें हैं। 

ऑनलाइन FPS राशन शॉप लिस्ट देखने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ या जानकारी चाहिए?

ऑनलाइन बिहार एफपीएस राशन शॉप की लिस्ट देखने के लिए किसी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता नहीं होती है।

लेकिन इसके लिए कुछ जानकारी जैसे की जिले का नाम, ब्लॉक का या टाउन का नाम, पंचायत का नाम, गांव का नाम आदि जानकारी होना बहुत ही जरुरी है।

बिना इस जानकारी के Epds बिहार पोर्टल पर राशन दुकान की लिस्ट नहीं देख पाएंगे।   

बिहार राशन दुकान लिस्ट कैसे देखें? ऑनलाइन 

  • ऑनलाइन बिहार के राशन दुकान की सूची देखने के लिए राशन कार्ड होल्डर को बिहार राज्य के खाद्य एंव संरक्षण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर आना है। 
  • वेबसाइट पर जैसे ही आप आते है वैसे ही लेफ्ट साइड में आपको बहुत से ऑप्शन देखने को मिल जायेंगे। उन ऑप्शन में से RCMC Report पर क्लिक करना है। 
ऑफिसियल बिहार खाद्य पोर्टल राशन दुकान की लिस्ट देखने के लिए

  • अब नया पेज खुलेगा जिसमें जिस जिले में स्थित राशन दुकानों की सूची देखना चाहते है, उस जिले को सेलेक्ट करना है और Show विकल्प पर क्लिक कर देना है। जैसे की Patna 
ऑफिसियल बिहार खाद्य पोर्टल पर राशन दुकान की लिस्ट देखने के लिए पटना जिला सेलेक्ट

  • अब जिस जिले को सेलेक्ट किया है, उस जिले के नाम के सामने जिले के Urabn (शहरी) और Rural (ग्रामीण)  सेक्शन दिखाई देगा।
  • यदि शहरी क्षेत्र में स्थित राशन दुकानों की सूची देखना चाहते है, तो अर्बन सेक्शन में निचे दिए गए नंबर्स पर क्लिक करना है। 
  • यदि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राशन दुकान की सूची देखना चाहते है, तो रूरल सेक्शन में दिखाई दे रहे नंबर्स पर क्लिक करना है। 
  • जैसे मैं अब शहरी टाउन के राशन शॉप की लिस्ट देखना चाहता हूँ, तो मैं Urban सेक्शन के निचे आनेवाली संख्या पर क्लिक करूँगा। 
ऑफिसियल बिहार खाद्य पोर्टल पर राशन दुकान की लिस्ट देखने के लिए पटना का अर्बन क्षेत्र सेलेक्ट

  • इसके बाद टाउन की सूची ओपन होगी। इसमें अपने टाउन के नाम पर क्लिक कर दें। जैसे की Maner (NP). 
ऑफिसियल बिहार खाद्य पोर्टल पर राशन दुकान की लिस्ट देखने के लिए टाउन सेलेक्ट

ऑनलाइन ऑफिसियल बिहार खाद्य पोर्टल पर राशन दुकान की लिस्ट

Note:- यह लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है, इसलिए हमेशा लेटेस्ट सूची ही चेक करना है।

इन्हे पढ़ें:-

ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें?

एक देश एक राशन कार्ड कैसे बनता है?

लिस्ट में राशन दुकान नहीं दिख रही है, तो क्या करें?

अगर ऑनलाइन लिस्ट में आपकी राशन दुकान नहीं दिख रही है, तो सबसे पहले अपना जिला, ब्लॉक या तहसील, पंचायत या वार्ड और गांव या शहर सही सेलेक्ट कर लिस्ट दोबारा चेक करें। 

यदि सब कुछ सही होने पर भी दुकान नहीं दिख रही, तो इसका मतलब हो सकता है कि दुकान का नाम सूची में अपडेट हो रहा हो या उस दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया हो या उसे किसी दूसरी दुकान के साथ जोड़ दिया गया हो।

ऐसी स्थिति में आपको किसी दूसरे राशन शॉप के राशन डीलर या अपने नजदीकी क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर या बिहार राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 18003456194 पर कॉल करके इससे जुडी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। 

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. अगर राशन दुकान लिस्ट वेबसाइट न खुले तो क्या करें?

    सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ठीक करें, ब्राउज़र में साइट दोबारा खोलें, कैश साफ करें और वेबसाइट को ओपन करने की कोशिश करना है। अगर वेबसाइट फिर भी न खुले तो कुछ समय बाद वेबसाइट ओपन करने की ट्राई करना है, क्योंकि कई बार सरकारी वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक और सर्वर प्रॉब्लम होने की वजह से साइट धीमी हो जाती है। 

  2. राशन दुकान बदलने से पहले लिस्ट क्यों देखना जरूरी है?

    लिस्ट देखने से आपको अपने इलाके की सही और सरकारी एप्रूव्ड वाली राशन दुकान का नाम, दुकान कोड पता चलता है, जिससे आप गलत दुकान चुनने, फर्जी राशन डीलर से बचते हैं और सही दुकान चुनकर आसानी से अपना अनाज प्राप्त कर पाते हैं।

  3. क्या मैं अपने नाम या आधार कार्ड नंबर से सीधे राशन दुकान की सूची देख सकता हूँ?

    जी नहीं, राशन दुकान की सूची जिला, ब्लॉक, पंचायत, वार्ड सेलेक्ट कर देखी जाती है, सीधे आधार नंबर से पब्लिक राशन दुकान लिस्ट देख नहीं सकते है। 

  4. क्या मैं बिहार के किसी भी जिले की राशन दुकान की लिस्ट देख सकता हूँ?

    जी हाँ, राशन कार्ड धारक EPDS Bihar पोर्टल पर बिहार के किसी भी जिले की राशन दुकान की लिस्ट देख सकते हैं। 

निष्कर्ष 

आज के लेख में आपको ऑनलाइन बिहार राशन दुकान की सूची देखने की संपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल भाषा में समझाई है। 

इसके चलते बिहार राज्य के नए और पुराने राशन कार्ड होल्डर आसानी से इस लिस्ट में राशन दुकान से जुडी सभी जानकारी मालूम कर सकते है। 

यदि यह लेख से जुड़ा कोई सवाल या जानकारी हमें देना चाहते है, उसे कमेंट बॉक्स में लिखें। 

आपके सवाल का पूरा जवाब जल्द से जल्द दिया जाएगा। 

ऐसे ही जानकारी यदि आप हर रोज अपने स्मार्टफोन पर सबसे पहले जानना चाहते है, तो merarationcard.com वेबसाइट को फॉलो कर लें। 

Leave a Comment